एक्सप्लोरर

Rules Will Change From Feb 1: आज से बदल जाएंगे ये बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Rules Will Change From Feb 1: आज यानी 1 फरवरी से बैंक से जुड़े कई नियम बदलने वाले हैं. इसके साथ ही रसोई गैस के नए दाम भी जारी हो सकते हैं.

These Rules Will Change From February 1: आज यानी 1 फरवरी से बैंक से जुड़े कई नियम बदलने वाले हैं. इसके साथ ही हर महीने की 1 तारीख को रसोई गैस के दाम भी जारी होते हैं. वहीं हर साल 1 फरवरी को वित्त मंत्री संसद में देश का आम बजट पेश करती हैं. ऐसे में आज कुछ अच्छी खबर और कुछ ऐसी खबर मिलेगी जो आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ा सकती है. देशवासी और व्यापारियों को इस बार आम बजट से काफी उम्मीदें हैं, क्योंकि बीते दिनों वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संकेत दिया था कि इस बार जो बजट पेश होगा वैसा बजट अब तक तक पेश नहीं हुआ.

जानिए क्या-क्या बदलने वाला है-

SBI के कस्टमर्स को लगेगा झटका

देश के सबसे बड़ी सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 2 लाख से 5 लाख रुपये के बीच IMPS ट्रांजेक्शन करने पर अब 20 रुपये के साथ जीएसटी भी लेगा. RBI ने अक्टूबर 2021 में IMPS के जरिए ट्रांजेक्शन की लिमिट 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रुपये की थी. अब एसबीआई के कस्टमर रोजाना 2 लाख की बजाय 5 लाख रुपये का ट्रांजेक्शन कर सकते हैं.

Weather Update: फरवरी में भी जारी रहेगा ठंड का प्रकोप, उत्तर भारत के इन राज्यों में बारिश के आसार

PNB ने भी दिया झटका 

पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने ईएमआई या कोई दूसरे ट्रांजेक्शन में पर्याप्त बैलेंस न होने की वजह से पेमेंट फेल होने पर पेनाल्टी के तौर पर 250 रुपये लेने का फैसला किया है. अभी तक पीएनबी कस्टमर से पेनाल्टी के तौर पर 100 रुपये वसूलता था.

बैंक ऑफ बड़ौदा के इस नियम में हुआ बदलाव 

बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों के 1 फरवरी से चेक क्लीयरेंस से जुड़े नियम बदल जाएंगे. अब आज से चेक पेमेंट के लिए ग्राहकों को पॉजिटिव पे सिस्टम फॉलो करना होगा. इसका मतलब हुआ कि अब चेक से जुड़ी जानकारी भी भेजनी होगी तभी चेक क्लीयर होगा. हालांकि, ये बदलाव 10 लाख रुपये से ऊपर के चेक क्लीयरेंस के लिए है.

LPG रसोई गैस सिलेंडर प्राइस 

हर महीने की 1 तारीख को रसोई गैस के दाम जारी होते हैं. अब ये बात देखने वाली होगी कि आज सरकार एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी करती है या नहीं, क्योंकि फरवरी और मार्च में 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में संभावना है कि सरकार एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी नहीं करेगी.

ED के ज्वाइंट डायरेक्टर Rajeshwar Singh का इस्तीफा मंजूर, BJP के टिकट पर Sultanpur से लड़ सकते हैं चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Onion Price: सरकार ने 13% बढ़ाए प्याज खरीद के दाम, जानिए आपकी रसोई के बजट पर क्या होगा असर
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Adani News: 'यह अमेरिका का काम नहीं', US न्याय विभाग ने अडानी पर केस बंद करने के फैसले को ठहराया सही
Isobutanol in Diesel: पेट्रोल के बाद अब डीजल की बारी, गाड़ियों में 15% तक मिलाया जाएगा 'आइसोब्यूटेनॉल', जानें क्या है ये
पेट्रोल के बाद अब डीजल की बारी, गाड़ियों में 15% तक मिलाया जाएगा 'आइसोब्यूटेनॉल', जानें क्या है ये
Real Estate News: नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने से पहले रुकें, अथॉरिटी ने बताया कहां डील करना है गैरकानूनी
नोएडा में फ्लैट-प्लॉट खरीदने से पहले रुकें, अथॉरिटी ने बताया कहां डील करना है गैरकानूनी

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget