एक्सप्लोरर

Financial Rules: कल से बदल जाएंगे यह पांच अहम नियम! आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

New Rules: यमुना एक्सप्रेस वे में कल से टोल टैक्स बढ़ने वाला है. यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी  ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने टोल टैक्स में बढ़ोतरी का एलान कर दिया है.

September New Rules 2022: कल से साल का नया महीना यानी 1 सितंबर शुरू होने वाला है. ऐसे में नए महीने की शुरुआत के साथ कई वित्तीय नियम भी बदल जाएंगे. 1 सितंबर 2022 से कई ऐसे नियम बदलने वाले हैं जिसका सीधा असर आम लोगों जेब पर पड़ेगा. इसमें प्रॉपर्टी खरीदना, यमुना एक्सप्रेस वे का टोल टैक्स, नेशनल पेंशन सिस्टम में बदलाव आदि जैसे कई जरूरी नियम शामिल है. आइए हम आप को इस लेख जरिए कल से होने वाले नियमों के बदलाव के बारे में जानकारी दे रहे हैं.

1. यमुना एक्सप्रेस वे पर देना होगा ज्यादा टोल
अगर आप दिल्ली या उसके आसपास रहते हैं तो आप पर टोल टैक्स का बोझ बढ़ने वाला है. यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (Yamuna Expressway Industrial Development Authority)  ने एक बड़ा फैसला लेते हुए अपने टोल टैक्स में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है. बता दें कि नए नियमों के मुताबिक छोटे वाहन को यमुना एक्सप्रेस वे पर अब हर 1 किलोमीटर के लिए 10 पैसे ज्यादा टोल टैक्स देना होगा. वहीं बड़े कमर्शियल गाड़ियों को 52 पैसे प्रति किलोमीटर टोल टैक्स ज्यादा देना होगा. ऐसे में 1 सितंबर 2022 से यमुना एक्सप्रेस वे का सफर महंगा हो जाएगा.

2. गाजियाबाद में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा
अगर आप गाजियाबाद में जमीन, दुकान, मकान आदि किसी तरह की भी प्रॉपर्टी खरीदने की प्लानिंग बना रहे हैं तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है. उत्तर प्रदेश सरकार में दिल्ली से सटे गाजियाबाद में सर्किल रेट (Circle Rate) में बढ़ोतरी का फैसला लिया है. बता दें कल से सर्किल रेट में पूरे 2 से 4 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी हो जाएगी. ऐसे में आपका घर खरीदने का सपना महंगा होने वाला है.

3. पॉलिसी पर मिलेगा कमीशन
आईआरडीएआई (IRDAI) ने जनरल इंश्योरेंस के नियमों में बड़ा बदलाव किया है. अब इंश्योरेंस कमीशन पर एजेंट को 30 से 35 प्रतिशत के बजाय केवल 20 प्रतिशत ही कमीशन मिलेगा. इससे लोगों के प्रीमियम में कमी आएगी और उन्हें राहत मिलेगी. बीमा में कमीशन के बदलाव का नियम 15 सितंबर 2022 से लागू हो जाएगा. इससे लोगों पर प्रीमियम का बोझ कम होगा.

4. ऑडी की कारें होंगी महंगी
अगर आप लग्जरी कारों के शौकीन हैं और सितंबर के महीने में ऑडी की कार खरीदना चाहते हैं तो आपकी जेब पर बोझ बढ़ने वाला है. जर्मन लग्जरी ऑटोमेकर ऑडी ने सितंबर के महीने से अपने सभी मॉडल की कारें महंगी होने वाली है. यह बढ़ोतरी 2.4 प्रतिशत की होगी और यह नए प्राइस 20 सितंबर 2022 से लागू  हो जाएंगे.

5. राष्ट्रीय पेंशन योजना के नियमों में बदलाव
बता दें कि सितंबर महीने से राष्ट्रीय पेंशन योजना के नियमों में बहुत बड़ा बदलाव किया जा रहा है. अब NPS खाता खोलने पर कमीशन का भुगतान पॉइंट ऑफ प्रेजेंस (पीओपी) पर किया जाएगा. ऐसे में यह कमीशन 1 सितंबर से 10 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक का होगा. 

ये भी पढ़ें-

SBI Alert: क्या SBI के ग्राहकों को मिल रहा है पूरे 6,000 रुपये का फायदा! जानिए इस वायरल मैसेज की सच्चाई

Ganesh Chaturthi 2022: आज के दिन सोने में करें निवेश! यहां ज्वेलरी की खरीदारी पर मिल रहा 20% तक का डिस्काउंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget