एक्सप्लोरर

Gautam Singhania Divorce: भारत का सबसे महंगा तलाक, गौतम सिंघानिया से नवाज मोदी ने की इतनी डिमांड

Gautam Singhania-Nawaz Modi: अभी रेमण्ड्स ग्रुप के गौतम सिंघानिया और नवाज मोदी के तलाक की खबरें लगातार चर्चा में हैं. अब इस बात की जानकारी सामने आ रही है कि नवाज मोदी ने क्या डिमांड की है...

देश के सबसे अमीर अरबपतियों में से एक व रेमण्ड्स ग्रुप के हेड गौतम सिंघानिया इन दिनों खबरों में हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी पत्नी नवाज मोदी सिंघानिया को तलाक देने का ऐलान किया था. अब तलाक के मामले के सेटलमेंट को लेकर नवाज मोदी ने जो डिमांड रखी है, उसकी जानकारियां सामने आ रही है. सामने आ रही जानकारियों को अगर सही माना जाए तो यह भारत का अब तक का सबसे महंगा तलाक साबित होने वाला है.

नवाज की डिमांड से गौतम सहमत

ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, नवाज मोदी सिंघानिया ने गौतम सिंघानिया से फैमिली सेटलमेंट के तहत उनकी कुल नेटवर्थ के 75 फीसदी हिस्से की डिमांड की है. रिपोर्ट में मामले से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नवाज मोदी ने अपने और दोनों बेटियों निहारिका और निसा के लिए यह डिमांड की है. ऐसा बताया जा रहा है कि गौतम सिंघानिया भी काफी हद तक इस डिमांड से सहमत हो चुके हैं.

8000 करोड़ रुपये के पार है कांटा

गौतम सिंघानिया भारत के सबसे पुराने उद्योगपतियों के घराने के प्रतिनिधि हैं. अभी वह रेमण्ड्स ग्रुप के एमडी एवं चेयरमैन हैं. उनके पास मुंबई में मुकेश अंबानी के बाद दूसरा सबसे महंगा व आलीशान घर है. गौतम सिंघानिया अपने लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. उनकी नेटवर्थ 1.4 बिलियन डॉलर (करीब 11 हजार करोड़ रुपये) बताई जाती है. इस हिसाब से देखें तो नवाज मोदी की डिमांड 8,250 करोड़ रुपये की बनती है. यानी तलाक का यह मामला 8 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा महंगा होने वाला है.

400 करोड़ रुपये में हुआ था सेटल

अगर नवाज मोदी की डिमांड मान ली जाती है और उस हिसाब से सेटलमेंट होता है तो यह भारत का सबसे महंगा तलाक बन जाएगा. देश में इससे पहले भी कई हाई-प्रोफाइल डाइवोर्स केस देखने को मिले हैं. महंगे तलाक के ज्यादातर मामले बॉलीवुड से जुड़े हुए हैं. ऋतिक रोशन और सुजैन खान के तलाक के मामले को भारत का सबसे महंगा बताया जाता है. उस मामले में एलिमनी के तौर पर ऋतिक रोशन को करीब 400 करोड़ रुपये देने पड़े थे. उसकी तुलना में सिंघानिया तलाक मामला कई गुना महंगा होने वाला है.

ये हैं दुनिया के सबसे महंगे तलाक

वहीं वैश्विक स्तर पर बात करें तो एक से बढ़कर एक महंगे मामले सामने आ चुके हैं. दुनिया के चोटी के अमीरों में शुमार जेफ बेजोस से लेकर बिल गेट्स तक इस लिस्ट में शुमार हैं. अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस और मैकेंजी स्कॉट का तलाक 38 बिलियन डॉलर यानी करीब 3.2 लाख करोड़ रुपये में सेटल हुआ था. बिल गेट्स और मिलिंडा गेट्स का तलाक 73 बिलियन डॉलर यानी करीब 8 लाख करोड़ रुपये में हुआ था. दुनिया भर में अरबों डॉलर के तलाक के कई मामले सामने आ चुक हैं, लेकिन अब तक गेट्स सेटलमेंट सबसे महंगा साबित हुआ है.

ये भी पढ़ें: सुब्रत रॉय के निधन के बाद फायदे में सरकार, खजाने में आ सकते हैं इतने हजार करोड़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
हिमाचल का सोलन देश का 5वां सबसे अमीर जिला बना, कितनी है प्रति व्यक्ति आय?
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत
महज 48 घंटे में ₹5500 रुपया महंगा हुआ सोना, चांदी की भी ₹ 15000 बढ़ी कीमत
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
उबर पर लगा 8000 करोड़ का जुर्माना, बिना बताए ड्राइवरों को किया सस्पेंड
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget