एक्सप्लोरर

खुदरा महंगाई दर 3.17 फीसदी पर, 5 सालों का सबसे निचला स्तर

नई दिल्लीः खुदरा महंगाई दर 5 सालों के सबसे निचले स्तर पर आ गयी है. वहीं शहरी इलाकों में खाने पीने की चीजों की खुदरा महंगाई दर निगेटिव हो चली है.

सांख्यिकी मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी के महीने में खुदरा महंगाई दर 3.17 दर्ज की गयी जबकि दिसम्बर में ये दर 3.41 फीसदी थी. खुदरा महंगाई दर में कमी से ब्याज दर घटाने का माहौल बनता है. वैसे खुदरा महंगाई दर में कमी सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर नही है, क्योकि महंगाई भत्ते का आंकलन इसी आधार पर होता है. महंगाई भत्ते की नई दर पहली जनवरी से तय होनी है और इसके लिए पिछले छह महीने के दौरान की खुदरा महंगाई दर को आधार बनाया जाएगा. सातवे वेतन आयोग की सिफारिशों के लागू होने के बाद पहली बार महंगाई भत्ते का नए सिरे से आकलन इस महीने के अंत तक हो सकता है.

आंकड़ों के मुताबिक, खाने पीने के सामान की खुदरा महंगाई दर यानी सीएफपीआई जनवरी में 0.53 फीसदी रही जबकि दिसम्बर में 1.37 फीसदी थी. ग्रामीण इलाको में खुदरा महंगाई दर में एक फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी देखी गयी जबकि शहरी इलाकों में महंगाई दर बढ़ने के बजाए 0.31 फीसदी की दर से घट गयी. खुदरा महंगाई दर में कमी लाने में सबसे बड़ी भूमिका सब्जियों की रही. इनकी महंगगाई दर साढ़े 15 फीसदी से ज्यादा घट गयी वहीं कुछ महीने पहले सरकार के सिरदर्द बने दाल के लिए भी खुदरा महगाई दर निगिटेव गयी. दाल की ज्यादा इलाकों में बुवाई और आयात की वजह से दाल की आवक काफी बढ़ गयी है, जिसके चलते दाम घटे हैं. वहीं साग-

सब्जियों की बात करें तो आम तौर पर दिसम्बर और जनवरी के महीने मे इनके भाव में नरमी दिख रही है. ये भी मत भूलिए कि इस बार साग-सब्जी की पैदावार बेहतर हुई है.

बहरहाल, चीनी की मिठास कम ही होती जा रही है, क्योकि चीनी और कनफेक्शनरी से जुड़ी खुदरा महंगाई दर साढ़े 18 फीसद से ज्यादा दर्ज की गयी. चीनी के दाम खुदरा बाजार में एक ही महीने में दो रुपये प्रति किलो बढ़ गए हैं. खुद सरकारी आंकड़े बताते हैं कि दिल्ली में चीनी खुदरा बाजार में 42 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है जबकि जनवरी मे यही भाव 40 रुपपे थे.

खुदरा महंगाई दर में कमी आने से ब्याज दर मे कमी की संभावना तो बनती है. लेकिन रिजर्व बैंक गवर्नर की अगुवाई वाली मौद्रिक नीति समिति ने पिछले दोनों समीक्षा में नीतिगत ब्याज दर यानी रेपो रेट में कोई बदलाव नही किया. अब परेशानी ये है कि विश्व बाजार में अनिश्चतिता कायम है और कच्चे तेल के भाव लगातार बढ़ रह हैं. ऐसे में खुदरा महंगाई दर में कमी के बावजूद ब्याज दर में और गिरावट की संभावना कुछ कमजोर सी दिख रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget