एक्सप्लोरर

उधर ED ने की छापामारी, इधर लुढ़क गए रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रा के शेयर; कंपनी ने दी सफाई

Anil Ambani: आज ईडी ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़ी 35 से ज्यादा ठिकानों पर छापामारी की. यस बैंक लोन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई.

Anil Ambani: रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रा के शेयरों में गुरुवार को 5 परसेंट तक की गिरावट आई. इन दोनों ही कंपनियों के शेयरों में लोअर सर्किट लग गया. दरअसल, आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल अंबानी के रिलायंस ग्रुप से जुड़ी 35 से ज्यादा ठिकानों पर छापामारी की.

यस बैंक लोन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच के सिलसिले में यह कार्रवाई की गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2017-2019 में यस बैंक से लोन के रूप में मिले 3000 करोड़ रुपये शेल कंपनियों और ग्रुप की दूसरी कंपनियों में डायवर्ट किया गया. जांच में यस बैंक के अधिकारियों को भी रिश्वत देने की बात सामने आई है, जिसमें बैंक के प्रमोटर भी शामिल हैं. 

ED की छापामारी का कंपनी के शेयर पर असर 

इस खबर के बाद बीएसई पर रिलायंस पावर का शेयर 5 परसेंट या 3.14 रुपये गिरकर 59.70 रुपये पर आ गया. वहीं, 4.99 परसेंट की गिरावट के साथ रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर का शेयर भी 360.05 रुपये के लोअर सर्किट पर पहुंच गया. ईडी की दिल्ली स्थित यूनिट मामले की जांच कर रही है.

ईडी के सूत्रों का कहना है कि टीम यस बैंक के दिए गए 3000 करोड़ रुपये के लोन के अवैध डायवर्जन के आरोपों की जांच कर रही है. हालांकि, इस बीच रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर दोनों ने दावा किया कि इस कार्रवाई का कंपनी के वित्तीय प्रदर्शन, व्यावसायिक संचालन, शेयरहोल्डर्स, कर्मचारियों पर कोई असर नहीं होगा. 

ED की कार्रवाई पर रिलायंस पावर की सफाई

कंपनी ने फाइलिंग में जानकारी दी कि मीडिया रिपोर्ट्स में शायद रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (RCOM) या रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) से जुड़े लेनदेन के आरोपों की बात की जा रही है, जो 10 साल से भी ज्यादा पुराने हैं. कंपनी ने कहा कि रिलायंस पावर एक अलग और स्वतंत्र रूप से लिस्टेड कंपनी है, जिसका RCOM या RHFL से कोई व्यवसायिक या वित्तीय लेनादेना नहीं है. RCOM पिछले 6 सालों से दिवालियापन और ऋण शोधन प्रक्रिया (Insolvency and Bankruptcy Code, 2016) से गुजर रही है. RHFL से जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पूरी तरह सुलझ चुका है. इस तरह के कुछ अन्य आरोप अभी भी माननीय प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (Securities Appellate Tribunal) में विचाराधीन हैं.

फाइलिंग में कहा गया कि अनिल डी. अंबानी रिलायंस पावर के बोर्ड में नहीं हैं इसलिए RCOM या RHFL के खिलाफ की गई किसी भी कार्रवाई का रिलायंस पावर के मैनेजमेंट या ऑपरेशन पर कोई असर नहीं पड़ेगा. रिलायंस पावर अपने बिजनेस प्लान पर फोकस करती रहेगी और सभी हितधारकों के लिए वैल्यू क्रिएट करने के प्रति प्रतिबद्ध रहेगी. 

सेबी (SEBI) की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (RHFL) कॉर्पोरेट लोन पोर्टफोलियो वित्त वर्ष 2017-18 के 3,742 करोड़ से बढ़कर 2018-19 में 8,670 करोड़ रुपये तक पहुं गया. इससे अलावा, SBI ने 10 नवंबर 2020 को RCom और अनिल अंबानी को 'फ्रॉड' घोषित कर 5 जनवरी 2021 को CBI में शिकायत भी दर्ज कराई थी. 

ये भी पढ़ें: 

इंडिया-यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से पहले भरभराकर गिरा शेयर बाजार, बिखर गए ये स्टॉक्स; क्या है वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget