एक्सप्लोरर

डाउनलोडिंग स्पीड में रिलायंस का जियो और अपलोडिंग में वोडाफोन आगे

ट्राई की ओर से 11 मई को जारी आंकड़े के मुताबिक अप्रैल में वोडाफोन की डाउनलोड की रफ्तार सात एमबीपीएस थी. इसके बाद आइडिया और भारती एयरटेल की डाउनलोड की रफ्तार क्रमश: 5.8 और पांच एमबीपीएस थी.

ट्राई के ताजा आंकड़ों के मुताबिक डाउनलोडिंग स्पीड के मामले में जियो सबसे आगे है जबकि अपलोडिंग स्पीड में वोडाफोन ने बाजी मार ली है. ट्राई के बिल्कुल नए आंकड़ों के  मुताबिक अप्रैल में 20.1 मेगाबाइट प्रति सेकेंड (एमबीपीएस) की डेटा डाउनलोड रेट के साथ रिलायंस जियो 4जी स्पीड की सूची में शीर्ष पर था जबकि 6.7 एमबीपीएस की अपलोड रफ्तार के साथ वोडाफोन अपलोड रेट में सबसे आगे था. निकटतम प्रतिद्वंदी वोडाफोन आइडिया की तुलना में जियो की डाउनलोड की रफ्तार तीन गुना ज्यादा थी. हालांकि वोडफोन और आइडिया सेल्यूलर  ने अपने मोबाइल कारोबार का वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के रुप में विलय कर लिया है लेकिन ट्राई दोनों ही इकाइयों के नेटवर्क रफ्तार का अलग-अलग आंकड़ा जारी करता है.

ट्राई ने नए आंकड़ों में भारती एयरटेल स्पीड में पिछड़ा 

ट्राई की ओर से 11 मई को जारी आंकड़े के मुताबिक अप्रैल में वोडाफोन की डाउनलोड की रफ्तार सात एमबीपीएस थी. इसके बाद आइडिया और भारती एयरटेल की डाउनलोड की रफ्तार क्रमश: 5.8 और पांच एमबीपीएस थी. अपलोड कैटेगरी में में 6.7 एमबीपीएस की रफ्तार के साथ वोडाफोन पहले, 6.1 एमबीपीएस के साथ आइडिया दूसरे, 4.2 एमबीपीएस के साथ जियो तीसरे और 3.9 एमबीपीएस रफ्तार के साथ एयरटेल चौथे स्थान पर था. डाउनलोड की रफ्तार से उपभोक्ताओं को इंटरनेट से सामग्री हासिल करने में मदद मिलती है जबकि अपलोड की रफ्तार उन्हें अपने संपर्कों को तस्वीरें या वीडियो भेजने या साझा करने में मदद मिलती है. ट्राई रियल-टाइम के आधार पर अपने माईस्पीड ऐप की मदद से देश भर से जुटाए जाने वाले आंकड़े के हिसाब से औसत रफ्तार की गणना करता है.

ज्यादा स्पीड के लिए 5जी ट्रायल को मंजूरी, लेकिन चीनी कंपनियों पर रोक

इस बीच देश में ज्यादा स्पीड के लिए 5 जी नेटवर्क के ट्रायल को मंजूरी दे दी गई है. भारत की तरफ से हाल में चीनी कंपनियों हुवावे और जेडटीई  के बिना 5जी ट्रायल को करने के फैसले को अमेरिका ने एक संप्रभु फैसला करार दिया है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका उन उपकरणों के साथ नेटवर्क स्थापित करने के खतरों को लेकर बहुत ज्यादा चिंतित है, जिन्हें चीन की तरफ से बाधित या नियंत्रित किया जा सकता है.

अमेरिका से गूगल पे यूजर्स अब भारत और सिंगापुर भेज सकते हैं पैसे, वेस्टर्न यूनियन और वाइज से करार

एशियन पेंट्स की चौथी तिमाही का मुनाफा 81 फीसदी बढ़ा, प्रति शेयर 14.50 रुपये डिविडेंड का ऐलान

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget