एक्सप्लोरर

Jio में 11 हफ्तों में आया 12वां बड़ा निवेश, इंटेल कैपिटल के निवेश के साथ बना ये रिकॉर्ड

22 अप्रैल को सबसे पहले फेसबुक ने जियो में सबसे बड़ा निवेश कर बड़ी हिस्सेदारी खरीदी थी.अभी तक जियो में सिल्वर लेक, जनरल अटलांटिक जैसी कंपनियां निवेश कर चुकी हैं.

मुंबईः कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच रिलायंस जियो में निवेश का जो सिलसिला शुरू हुआ था, वह लगातार जारी है. कंपनी ने 11 हफ्तों के दौरान 12 वां निवेश हासिल किया है. टेक्नोलॉजी  क्षेत्र की जानी मानी कंपनी इंटेल कॉर्पोरेशन की इकाई इंटेल कैपिटल ने 1894.50 करोड़ रुपये में 0.39% हिस्सेदारी जियो प्लेटफॉर्म्स में खरीदी है. इस निवेश के बाद रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स में कुल 117,588.45 करोड़ रुपये का निवेश अभी तक हो चुका है. 22 अप्रैल को पहले निवेश के साथ जो सिलसिला शुरू हुआ था वह बदस्तूर जारी है. बीते 11 हफ्तों के दौरान कंपनी में यह 12 वां निवेश है.

दुनिया में सबसे बड़ा निवेश

11 हफ्तों के दौरान 12 निवेश के साथ रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स ने एक रिकॉर्ड भी बना लिया है. पूरी दुनिया में किसी भी कंपनी में लगातार होने वाला यह सबसे बड़ा निवेश है. फेसबुक जैसी इंटरनेट दिग्गज के निवेश के साथ जो सिलसिला शुरू हुआ उसमें अब दुनिया की तमाम दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियों के अलावा कई बड़े नामचीन निवेशक भी शामिल हो चुके हैं.

इन सभी निवेशकों के साथ रिलायंस जिओ अभी तक 117,588.45 करोड रुपए जुटा चुकी है. फेसबुक के अलावा रिलायंस जियो में सिल्वर लेक पार्टनर्स ने दो बार निवेश किया है. इसके अलावा विस्टा इक्विटी पार्टनर्स और जनरल अटलांटिक के अलावा भी कई कंपनियों ने रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स में भरोसा जताया है.

117,588.45 करोड रुपए के निवेश के साथ यह अपने आप में एक रिकॉर्ड भी बन गया है. इतनी रकम के साथ रिलायंस जियो प्लेटफार्म दुनिया की एकमात्र ऐसी कंपनी बन गई है जिसने लगातार निवेशकों के जरिए इतनी बड़ी रकम जुटाई हो. कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी और दुनिया भर में लॉकडाउन के बीच रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स ने यह निवेश हासिल कर बता दिया है कि भारत के डिजिटल परिदृश्य में दुनिया भर की तमाम दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियों को बहुत ज्यादा भरोसा है.

5 लाख करोड रुपये से ज़्यादा की वैल्यूएशन

इंटेल का जो निवेश रिलायंस जियो में हुआ है, वह भी उसी वैल्युएशन पर है जिस पर अन्य निवेशकों ने रिलायंस जियो में हिस्सेदारी खरीदी है. हाल में हुए निवेश के हिसाब से जियो प्लेटफॉर्म्स की इक्विटी वैल्यूएशन 4.91 लाख करोड़ रुपए है, जबकि अगर एंटरप्राइज वैल्युएशन की बात करें तो यह 5.16 लाख करोड़ रुपए बैठती है. अगर इस वैल्युएशन के हिसाब से देखें तो रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स भारत की सबसे बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनी के रूप में बनकर उभरी है.

5G पर है पूरा दांव

रिलायंस जियो प्लेटफॉर्म्स में जिस तरीके से दुनिया की तमाम दिग्गज टेक्नोलॉजी कंपनियां निवेश कर रही हैं उससे पता चलता है कि भारत में टेक्नोलॉजी और डिजिटल स्पेस को लेकर दुनिया की तमाम कंपनियां बेहद उत्साहित हैं. दरअसल इस सभी निवेश को इस तरीके से भी देखा जा सकता है कि आने वाले दो-तीन वर्षों में जब भारत में 5G तकनीक दस्तक देगी तो रिलायंस जियो की इसमें सबसे बड़ी हिस्सेदारी रहने की उम्मीद है. 5G तकनीक को लेकर दुनिया भर में निवेश हो रहा है क्योंकि कहा जा रहा है कि आने वाले 10 साल उन्हीं कंपनियों का बोलबाला होगा जो डिजिटल स्पेस में अग्रणी होंगी.

ये भी पढ़ें मुंबई: सोने की कीमतों में भारी उछाल, गोल्ड का दाम प्रति 10 ग्राम पर 50 हजार पार MSME सेक्टर के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया अब और आसान, केंद्र सरकार ने लॉन्च किया Udyam पोर्टल
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने नहीं की कंगले पाकिस्तान की मदद, ऊपर से ठोक दिया 10% का नया टैरिफ; भारत पर भी साधा निशाना
ट्रंप ने नहीं की कंगले पाकिस्तान की मदद, ऊपर से ठोक दिया 10% का नया टैरिफ; भारत पर भी साधा निशाना
Gold-Silver Rate: सुबह-सवेरे सस्ता हुआ सोना, 1100 रुपये तक लुढ़का भाव; जानें अब कितनी रह गई 10 ग्राम की कीमत?
सुबह-सवेरे सस्ता हुआ सोना, 1100 रुपये तक लुढ़का भाव; जानें अब कितनी रह गई 10 ग्राम की कीमत?
Share Market Today: दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार! क्रूड ऑयल संकट से घबराए निवेशक, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
दलाल स्ट्रीट पर हाहाकार! क्रूड ऑयल संकट से घबराए निवेशक, सेंसेक्स-निफ्टी फिसले
LPG Rate Today: गैस सिलेंडर पर 700 रुपये की सब्सिडी! संसद में सरकार का बड़ा खुलासा, इस बीच जानें आज कीमत
गैस सिलेंडर पर 700 रुपये की सब्सिडी! संसद में सरकार का बड़ा खुलासा, इस बीच जानें आज कीमत

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
सोनम वांगचुक के अनशन खत्म करने पर CM रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया, कही दी ये बड़ी बात!
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
आधी रात वाले PM मोदी के वीडियो पर भड़के खरगे- 'आज धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके संसद आइए'
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Jana Nayagan OTT Release: थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
थलपति विजय की 'जना नायकन' ओटीटी पर कब और कहां स्ट्रीम होगी? यहां हैं सारी डिटेल्स
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
Male Infertility: क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
क्या पुरुषों में बढ़ रही इनफर्टिलिटी बनी IVF बूम की वजह, जानिए क्या कहते हैं आंकड़े?
Embed widget