एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी ने दी भाई अनिल अंबानी को राहतः जियो ने खरीदा आरकॉम का मोबाइल, टावर बिजनेस

इस सौदे को मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की कंपनी आरकॉम के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है. आरकॉम लगभग 45,000 करोड़ रुपये के भारी बोझ से दबी है और लंबे समय से इसे चुकाने के कोशिशों में जुटी है.

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के स्पेक्ट्रम, मोबाइल टावर व आप्टिकल फाइबर नेटवर्क सहित अन्य मोबाइल कारोबारी एसेट्स को खरीदने का सौदा किया है. इस सौदे को मुकेश अंबानी के छोटे भाई अनिल अंबानी की कंपनी आरकॉम के लिए बड़ी राहत के रूप में देखा जा रहा है. आरकॉम लगभग 45,000 करोड़ रुपये के भारी बोझ से दबी है और लंबे समय से इसे चुकाने के कोशिशों में जुटी है. रिलायंस जियो ने एक बयान में इस सौदे की जानकारी दी है. कंपनी ने कहा है कि उसने इस बारे में एक ​निश्चित समझौता किया है.

चार तरह के एसेट्स खरीदेगी रिलायंस जियो

जियो के बयान में कहा गया है कि ​जियो या उसकी नाम वाली और यूनिट्स इस सौदे के तहत आरकॉम व उसकी जुड़ी हुई यूनिट्स से चार श्रेणियों -टावर, आप्टिक्ल फाइबर केबल नेटवर्क, स्पेक्ट्रम व मीडिया कनवर्जेंस नोड्स (एसीएन) एसेट्स खरीदेगी. जियो का कहना है ये एसेट्स रणनीतिक महत्व के हैं और इससे जियो द्वारा वायरलैस व ‘फाइबर टु होम’ और उद्यम सेवाओं की बड़े पैमाने पर शुरुआत में मदद मिलेगी.

इस सौदे के बारे में सरकार और रेगुलेटरी अथॉरिटी से मंजूरी ली जानी है. जियो का कहना है कि आरकॉम के एसेट्स के अधिग्रहण की प्रक्रिया उद्योग जगत के विशेषज्ञों के एक स्वतंत्र समूह की निगरानी में हुआ और दो दौर की टेंडर प्रक्रिया में जियो सफल बोलीदाता के रूप में उभरी है.

कर्ज के बोझ से दबी आरकॉम को मिली राहत 

उल्लेखनीय है कि कर्ज के बोझ से दबी आरकॉम ने कर्जदारों के साथ एक नये सौदे को अंतिम रूप देने की घोषणा इसी मंगलवार को की थी. उसने कहा था कि नयी व्यवस्था के तहत वह एसेट्स की बिक्री से लगभग 40,000 करोड़ रुपये जुटाएगी.

अनिल अंबानी ने कहा था कि इस पुनरोद्धार योजना को उस चीनी बैंक का समर्थन भी है जिसने कंपनी को 1.8 अरब डालर का कर्ज चुकाने में असफलता के लिए राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) में घसीटा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
Swiggy ने लॉन्च किया नया फीचर, एक साथ अलग-अलग रेस्तरां से मंगाएं खाना
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
महाराष्ट्र में खुले मसालों की बिक्री पर बैन, FDA का सख्त फैसला
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
पेट्रोल में मिलावट के लिए तेल कंपनियों को मिला 9.87 अरब लीटर Ethanol, बना रिकॉर्ड
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी
यूपी सरकार का बड़ा तोहफा, सिर्फ 52 रुपए किलो मिलेगी चीनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget