एक्सप्लोरर

Jio Bio Petrol: देश में सबसे पहले जियो-बीपी ने मिलकर लॉन्च किया E-20 पेट्रोल, जानें कहां मिलेगा और क्या है खासियत

Jio BP E20 : रिलायंस इंडस्ट्रीज की जियो और बीपी ने एक साथ मिलकर आज E20 पेट्रोल को लॉन्च किया है, जानिए इससे जुड़ी पूरी जानकारी क्या है..

Jio BP E20 Petrol Launch In India 2023: 20 फीसदी इथेनॉल के साथ मिलने वाला पेट्रोल को E-20 पेट्रोल के नाम से जाना जाता है. इस ई-20 (E-20) यानि ईंधन 20 से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और बीपी (BP) ने एक साथ मिलकर इसकी शुरुआत की है. जियो-बीपी (Jio-BP) ने आज E20 पेट्रोल को मार्केट में लॉन्च कर दिया है. हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने E20 पेट्रोल की शुरुआत बैंगलोर में एक एनर्जी वीक कार्यक्रम के दौरान की है. जानिए इससे जुड़ा बड़ा अपडेट क्या है..

क्यों पड़ा E20 पेट्रोल नाम 

जैसा की नाम से ही पता चल रहा है कि, E20 पेट्रोल में 20 फीसदी इथेनॉल मिलकर मार्केट में बेचा जाएगा. 20 फीसदी इथेनॉल मिक्स पेट्रोल बाजार में उतारने वाली जियो-बीपी देश की सबसे पहली कंपनी बन गई है. जिसने सबसे पहले यह शुरुआत देश में की है. अभी E20 पेट्रोल जियो-बीपी के चुनिंदा पेट्रोल पंप्स पर मिलेगा और जल्द ही यह जियो-बीपी के सभी पंप्स पर उपलब्ध हो जाएगा.

पेट्रोल में क्यों मिलाया गया इथेनॉल

केंद्र सरकार ने देश की तेल आयात लागत को कम करने के लिए एक पहल की शुरुआत की है. इससे ऊर्जा सुरक्षा, कम कार्बन उत्सर्जन, बेहतर वायु गुणवत्ता, आत्मनिर्भरता, पराली जैसी अवशेषों का उपयोग और किसानों की आय बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोल में इथेनॉल मिक्स करने के लिए गाइडलाइन जारी की थी. जियो-बीपी का E20 पेट्रोल देश की ऊर्जा सुरक्षा को ध्यान में रखकर शुरू की गई है. 

20 सालों में तेजी से बढ़ेगी डिमांड

भारतीय बाजार में ईंधन और मोबिलिटी को लेकर काफी तेजी देखी जा रही है. E20 को आने वाली 20 सालों के लिए दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाले ईंधन के रूप में देखा जा रहा है. जियो-बीपी मोबिलिटी स्टेशनों को इस बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए बनाया गया है. भारत सरकार भी 2040 तक इथेनॉल की वैश्विक मांग (Global Demand) में 25 प्रतिशत हिस्सेदारी निभाने के टारगेट से काम कर रही है.

किसानों को मिला फायदा, इतनी बढ़ी मांग 

भारत ने पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण 2013-14 के 1.53 प्रतिशत से बढ़ाकर 2022 में 10.17 प्रतिशत कर दिया है. 2025 तक 20 प्रतिशत मिश्रण का लक्ष्य हासिल करने के लिए देश को 10.2 से 11 अरब लीटर इथेनॉल की जरूरत है. देश में 318 लाख मीट्रिक टन CO2 उत्सर्जन में कमी और लगभग 54,000 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत सहित कई अन्य लाभ हुए हैं. 2014-2022 के दौरान इथेनॉल आपूर्ति की दिशा में लगभग 81,800 करोड़ रुपये का भुगतान किया है, जिसमें सिर्फ किसानों को 49,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मिली है. इससे किसानों को काफी हद तक लाभ मिल सकेगा.

ये भी पढ़ें 

Real Estate: RBI की रेपो रेट बढ़ने से रियल एस्टेट को होगा नुकसान, अफोर्डेबल हाउसिंग खरीदारों पर बढ़ेगा किस्त का बोझ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
त्यौहारों से पहले महंगी हुई दाल, चना, अरहर के दामों में 10 रुपये का इजाफा
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
क्रेडिट कार्ड पर 500, लोन पर 5000 जुर्माना देगा बैंक, समझ लें RBI के ये नियम
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
50 हजार की नौकरी छोड़ लड़की ने कमाए 2.28 लाख, बताया कमाई का 'सुपर सीक्रेट'
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़
रातों रात 'मल्टी-बिलियनेयर' बन बैठा शख्स, अकाउंट में आए 3500 करोड़

वीडियोज

Bollywood News: नाना पाटेकर के निधन की खबर से भावुक हुए सितारे, सोशल मीडिया पर दी आखिरी विदाई (09.10.26)
YRKKH: Krish का काला सच आया सामने, Armaan ने खोया आपा, Poddar House में हुआ महासंग्राम!
नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में गृह मंत्रालय, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में इंटरनेट सस्पेंड
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
CJP के प्रदर्शन से पहले कन्हैया कुमार का बड़ा बयान, 'रेल, मेट्रो, इंटरनेट…'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
उपचुनाव रिजल्ट: अमित शाह बोले, 'राहुल गांधी के दुष्प्रचार के बावजूद जीत रही BJP'
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
6 पर मिला जीवनदान, फिर संजू सैमसन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
'आप उनसे क्या उम्मीद कर रहे हैं?' तनुश्री दत्ता के सपोर्ट में आईं सोना मोहपात्रा
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Embed widget