एक्सप्लोरर

Real Estate: RBI की रेपो रेट बढ़ने से रियल एस्टेट को होगा नुकसान, अफोर्डेबल हाउसिंग खरीदारों पर बढ़ेगा किस्त का बोझ

Real Estate Sector: RBI ने आज रेपो रेट में इजाफा कर दिया है. इससे रियल एस्टेट सेक्टर को काफी नुकसान पहुंचने की उम्मीद है. जानिए अफोर्डेबल हाउसिंग के सपने देखने वालों को क्या परेशानी होगी..

RBI Repo Rate Effect On Real Estate : अगर आप किफायती घर (Affordable House) खरीदने के बारे में प्लानिंग बना रहे है, या अपने सपनों का घर खरीदना चाहते है. तो ये खबर आपके बेहद काम की साबित हो सकती है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी ने आज बुधवार को फिर एक बार घर खरीददारों को झटका दे दिया है. RBI ने रेपो रेट (Repo Rate) में 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है. जिसके बाद सभी बैंक भी अपने होम लोन की ब्याज दर में इजाफा करेगी. इससे घर खरीदरों के लिए ईएमआई (EMI) का बोझ भी बढ़ेगा. साथ ही रियल एस्टेट (Real Estate) सेक्टर को नुकसान पहुंचने की आंशका है. जानिए क्या है नया अपडेट...

रेपो रेट बढ़ने का असर

रेपो रेट (Repo Rate) में बढ़ोतरी के बाद रियल एस्टेट सेक्टर को नुकसान होगा. इससे सस्ते और किफायती घर खरीदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. किफायती घर खरीदने के सपने सजाने वाले लोगों का मूड बदलने की उम्मीद है. वो अपने सपनों का घर के फैसले को आगे भी बढ़ा सकते है.

घर खरीदना होगा महंगा 

RBI रेपो रेट में बदलाव का असर रियल एस्टेट सेक्टर पर सीधे तोर पर पड़ना निश्चित है. जब भी RBI ब्याज दरें बढ़ाता है, तो उसके साथ बैंक भी अपनी होम लोन की दरों में इजाफा या महंगी कर देते हैं. इससे घर खरीदना भी महंगा हो जाता है. साथ ही घरों की मांग भी कम हो सकती है. लोन महंगा होने से लोग अपने खर्चों में कटौती करना शुरू कर देते है, जो घरों की मांग को कम कर देता है. 

होम लोन पर बढ़ेगी ब्याज दरें 

प्रॉपर्टी कंसल्टेंट फर्म, एनारॉक ग्रुप के चेयरमैन अनुज पुरी (Anuj Puri, Chairman, ANAROCK Group) का कहना है कि, आज की बढ़ोतरी के बाद होम लोन पर ब्याज दरें 9.5 प्रतिशत के निशान को पार कर सकती हैं. ऐसे में हमें किफायती और मिडिल रेंज के घरों की बिक्री पर कुछ दबाव देखने को मिल सकता हैं, क्योंकि ये लागत को लेकर अधिक सचेत रहते हैं. उन्होंने कहा कि, किफायती सेगमेंट में पहले से ही सुस्ती देखी जा रही थी और अब घर खरीदने की लागत में बढ़ोतरी से इस पर और असर पड़ सकता है.

घरों की कुल मांग पर पड़ेगा असर

अमित मोदी, डायरेक्टर, काउंटी ग्रुप, प्रेसिडेंट क्रेडाई (वेस्टर्न यूपी) (Amit Modi, Director, County Group, President CREDAI) का कहना है कि, RBI बैंक द्वारा 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी से निश्चित रूप से महंगाई की चिंताओं को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. लेकिन हम लंबी अवधि के लिए एक स्थिर ब्याज व्यवस्था की भी उम्मीद कर रहे हैं. वर्तमान में इस बढ़ोतरी से ज्यादा चिंता नहीं होनी चाहिए, क्योंकि ये तुलना में काफी कम बढ़ोतरी है.

रियल एस्टेट शेयरों को नुकसान 

रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद ही रियल एस्टेट कंपनी के शेयरों को आज ही नुकसान उठाना पड़ा है. शेयर मार्केट में फोनिक्स मिल्स (Phoenix Mills) के शेयरों में करीब 5 फीसदी की गिरावट आई है. साथ ही सनटेक रियल्टी (Sunteck Realty), प्रेस्टिज एस्टेट्स (Prestige Estates), ब्रिगेड एंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) और ओबरॉय रियल्टी (Oberoi Realty) के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है. 

ये भी पढ़ें 

RBI MPC Meeting: EMI पेमेंट नहीं कर पाने पर बैंकों के पेनल्टी चार्ज वसूलने पर आरबीआई लगाएगी लगाम, सीमित किया जाएगा चार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
10 रुपए में चाय और पानी, 20 में कॉफी, दिल्ली एयरपोर्ट पर खुला UDAN Cafe
इस हफ्ते 4 दिन बंद है बैंक, किस- किस दिन है छुट्टी? देखें RBI का हॉलिडे कैलेंडर
इस हफ्ते 4 दिन बंद है बैंक, किस- किस दिन है छुट्टी? देखें RBI का हॉलिडे कैलेंडर
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
सोना 1.46 लाख के पार, चांदी ने भी मारी छलांग, खरीदारी से पहले जानें ताजा भाव
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट
आज घर का सिलेंडर सस्ता या महंगा? दिवाली से पहले चेक करें अपने शहर के नए रेट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
खरगे का नाम लिए बिना मायावती की कांग्रेस को नसीहत, कहा- ये जनहित में नहीं
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget