एक्सप्लोरर

रिलायंस इंडस्ट्रीज करेगी देश की सबसे बड़ी बॉन्ड सेल, जुटाएगी 20 हजार करोड़- इस दिन होगी नीलामी

Reliance Industries Bond Sale: रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बॉन्ड बेचकर 20 हजार करोड़ रुपये जुटाने का फैसला लिया है. यदि यह बॉन्ड सेल सफल होती है तो इसे किसी भारतीय कॉरपोरेट की बड़ी सफलता माना जाएगा.

Reliance Industries Bond Sale: मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली दिग्गज कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने देश की सबसे बड़ी बॉन्ड सेल लाने का फैसला किया है. इस बॉन्ड सेल के जरिए कंपनी बाजार से लगभग 20 हजार करोड़ रुपये जुटाएगी. किसी नॉन BFSI प्राइवेट कंपनी की तरफ से आने वाला यह सबसे बड़ा ऑफर है. रिलायंस द्वारा 2020 के बाद पहली बार ऐसा कदम उठाया जा रहा है. 

09 नवंबर 2023 को होगी सेल 

बीएसई (BSE) के बॉन्ड प्लेटफॉर्म पर 09 नवंबर को 10.30 से लेकर 11.30 बजे तक इलक्ट्रोनिक बुक मैकेनिज्म के अंतर्गत इन नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर्स (NCD) की सेल होगी. इकोनॉमिक टाइम्स की खबर के मुताबिक, इस इश्यू का बेस साइज 10 हजार करोड़ रुपये और ग्रीन शू ऑप्शन 10 हजार करोड़ रुपये होगा.        

10 वर्ष होगी बॉन्ड्स की मैच्योरिटी अवधि

इन बॉन्ड्स की मैच्योरिटी अवधि 10 वर्ष की होगी. इन्हें क्रिसिल (Crisil) और केयर रेटिंग्स (Care Ratings) ने AAA रेटिंग दी है. यह बॉन्ड आंशिक रूप से भुगतान योग्य, सुरक्षित, प्रतिदेय और गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर हैं. इन्हें रिलायंस द्वारा जारी या जारी किए जाने वाले मौजूदा या भविष्य के सुरक्षित ऋण या एनसीडी (NCD) के बराबर रैंक दी गई है. 

गैर बैंकिंग भारतीय कॉरपोरेट का सबसे बड़ा ऑफर 

यदि इस बॉन्ड सेल के जरिए रिलायंस ने 20 हजार करोड़ रुपये जुटा लिए तो यह किसी गैर बैंकिंग एवं वित्तीय भारतीय कॉरपोरेट द्वारा सबसे बड़ी सफलता होगी. इससे पहले HDFC ने HDFC बैंक में मर्जर से पूर्व बॉन्ड्स के जरिए 25 हजार करोड़ रुपये जुटाए थे.

कर्ज को रीस्ट्रक्चर किया जा सकता है 

इससे पहले रिलायंस से अप्रैल 2020 में 05 साल के बॉन्ड जारी कर 2795 करोड़ रुपये जुटाए थे. नए बॉन्ड्स से मिलने वाले पैसे का इस्तेमाल हालिया कर्ज को रीस्ट्रक्चर करने पर किया जाएगा. बॉन्ड इश्यू करने का यह फैसला उस समय लिया गया है, जब रिलायंस जियो देशभर में 5G सर्विस के विस्तार पर काम कर रही है. 

ये भी पढ़ें 

Flight Tickets: त्योहारों पर ट्रेन टिकट की मारामारी से परेशान? सिर्फ 1999 रुपये में घर पहुंचाएगी ये एयरलाइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget