एक्सप्लोरर

रिलायंस इंडस्ट्रीजः रिकॉर्ड 29,901 करोड़ का मुनाफा कमाया, मार्केट कैप में भी हुई नंबर 1

नई दिल्लीः देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपनी चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) ने आज कहा कि मार्च तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 12.3 फीसदी बढ़ा. जनवरी मार्च 2017 की तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 12.3 फीसदी बढ़कर 8046 करोड़ रुपये हो गया जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 7167 करोड़ रुपये रहा था.

वहीं 2016-17 के दौरान पूरे वित्त वर्ष में कंपनी ने अब तक का सबसे अधिक सालाना मुनाफा 29,901 करोड़ रुपये कमाया. यह सालाना मुनाफा बीते वित्त वर्ष की तुलना में 18.8 फीसदी अधिक है. 18.8 की बढ़त के साथ 29,901 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाकर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिकॉर्ड मुनाफे को हासिल कर लिया है.

कंपनी के मुताबिक ऊंचे रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल मार्जिन के चलते इस साल कंपनी ने अच्छा प्रदर्शन दिखाया है. कंपनी के बयान में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2016-17 की चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज को प्रति बैरल 11.5 डॉलर का रिफाइनिंग मार्जिन मिला है.

नतीजों के बारे में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि कंपनी ने सालाना आधार पर रिकॉर्ड मुनाफा हासिल किया है जो काफी उत्साहजनक है. कंपनी लगातार नई ऊंचाई हासिल कर रही है और 60.2 फीसदी की राजस्व ग्रोथ के साथ कंपनी के रिटेल कारोबार ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. रिलायंस जियो के जरिए कंपनी लगातार नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ रही है और फ्री सर्विस लेने के बाद जियो की पेड सर्विस के लिए ग्राहकों ने शानदार रिस्पॉन्स दिखाया है.

सेगमेंटवार कंपनी का प्रदर्शन
  • मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने नये टेलीकॉम वेंचर की मदद के लिए रिफाइनिंग और पेट्रोकेमिकल्स के मुख्य कारोबार पर निर्भर कर रही है. कंपनी की टेलीकॉम सब्सिडियरी कंपनी रिलायंस जियो ने 7.2 करोड़ ‘पेड’ ग्राहक हासिल किए हैं.
  • इसी तरह कंपनी का पेट्रोकेमिकल्स सेगमेंट से ऑपरेशनल प्रॉफिट 26 फीसदी बढकर 3441 करोड़ रुपये हुआ जबकि रिफाइनिंग कारोबार से ऑपरेशनल प्रॉफिट लगभग 6294 करोड़ रुपये पर स्थिर रहा.
  • चौथी तिमाही में कंपनी का रिफाइनिंग मार्जिन 8 साल के उच्च स्तर पर जबकि पेट्रोकेम का मार्जिन 5 साल के उच्च स्तर पर रहा.
  • कारोबारी साल 2016-17 की चौथी तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज को प्रति बैरल 11.5 डॉलर का रिफाइनिंग मार्जिन मिला.
  • इसी तरह चौथी तिमाही में रिलायंस का रिटेल कारोबार 10,000 करोड़ रुपये ब्रिकी कारोबार से अधिक हो गया. चौथी तिमाही में ब्रिकी कारोबार 83 फीसदी बढ़कर 10,322 करोड़ रुपये रहा.
  • रिलायंस जियो के पेड ग्राहकों की संख्या आलोच्य तिमाही के आखिर में 7.2 करोड़ रही.
मार्केट कैपिटलाइजेशन में भी हुई नंबर 1 वहीं आज शेयर बाजार में आरआईएल बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैपिटलाइजेशन) के लिहाज से सबसे मूल्यवान कंपनी रही. रिलायंस इंडस्ट्रीज ने बाजार पूंजीकरण के लिहाज से सबसे मूल्यवान कंपनी का दर्जा चार साल बाद हासिल किया. आईटी कंपनी टीसीएस को पछाड़कर रिलायंस इंडस्ट्रीज ने यह मुकाम पाया. लगभग 4 साल पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज को पीछे छोड़कर टीसीएस मार्केट कैप के लिहाज से सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई थी. आज शाम को कारोबार बंद होते समय रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 4,60,518.80 करोड़ रुपये पर पहुंचा. आज टीसीएस का मार्केट कैप 4,58,932.37 करोड़ रुपये था यानी आरआईएल का मार्केट कैप टीसीएस से 1,586.43 करोड़ रुपये ज्यादा हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
इस बैंक ने बदल दिए क्रेडिट कार्ड के नियम, क्या इसमें है आपका खाता?
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
8वें वेतन आयोग का बड़ा ऐलान, अब इन शहरों में होंगी मैराथन बैठकें; चेक करें पूरा शेड्यूल
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
PM CARES Fund: 8452 करोड़ में से 93% रकम FD में, कहां कितना हुआ खर्च?
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी
Zepto-Zomato से खाना मंगाना महंगा, मिनिमम ऑर्डर पर नए नियम जारी

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget