एक्सप्लोरर

RIL ने कमाया रिकॉर्ड मुनाफा, दूसरी तिमाही में 18% बढ़कर 11,262 करोड़ रुपये हुआ

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड मुनाफा कमाया है. कंपनी का मुनाफा 18 फीसदी बढ़कर 11,262 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है.

नई दिल्लीः रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बार फिर अपने तिमाही नतीजों में शानदार प्रदर्शन किया है. रिलायंस इंडस्ट्रीज का कंसोलिडेटेड मुनाफा चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 18.6 फीसदी बढ़कर 11,262 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. इसके जरिए कंपनी ने मुनाफे का एक और रिकार्ड स्तर हासिल कर लिया है. ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (जीआरएम) में सुधार और रिटेल और टेलीकॉम कंपनियों का कारोबार बढ़ने से कंपनी का मुनाफा बढ़ा है.

अब आप बिना कार्ड मोबाइल से ही कर सकते हैं पेमेंट, SBI ने लॉन्च की कांटैक्टलेस पेमेंट सर्विस

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एक बयान में कहा कि जुलाई-सितंबर तिमाही में उसका नेट प्रॉफिट 11,262 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 9516 करोड़ रुपये था. कंपनी की कंसोलिडेटेड आय भी जुलाई-सितंबर तिमाही में बढ़कर 1,63,854 करोड़ रुपये के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गई है.

jio

क्या आप 1.5 लाख रुपये का स्कूटर खरीदने के लिए तैयार हैं? क्या शान से करना चाहेंगे बजाज चेतक की सवारी

ग्रॉस रिफाइनिंग/पेट्रोकेमिकल्स मार्जिन

दूसरी तिमाही में ग्रॉस रिफाइनिंग मार्जिन (जीआरएम) 9.4 डॉलर प्रति बैरल रहा, जो पिछली 4 तिमाहिओं में सर्वश्रेष्ठ है. इसने  सिंगापुर जीआरएम को  2.9 डॉलर प्रति बैरल से पीछे छोड़ दिया. रिफाइनिंग एबिट साल दर साल आधार पर 6.9 फीसदी  घटकर 4,957 करोड़ रुपये रहा है. कमजोर प्रोडक्ट मार्जिन के कारण पेट्रोकेमिकल्स एबिट साल दर साल आधार पर 6.4 फीसदी गिरकर 7,602 करोड़ रहा है. पेट्रोकेमिकल्स में अब तक का सबसे अधिक तिमाही उत्पादन हुआ, यह इस अवधि में 9.9 मिलियन टन रहा है.

रिटेल और डिजिटल सेवा कारोबार

रिटेल और डिजिटल सेवा कारोबार का तिमाही राजस्व भी रिकॉर्ड स्तर पर आ गया है. रिटेल बिज़नेस राजस्व सालाना आधार पर 27 फीसदी बढ़कर 41,202 करोड़ रुपये पर आ गया है. कंपनी के रिटेल कारोबार का टैक्स पूर्व लाभ 13 फीसदी बढ़कर 2,322 करोड़ रुपये पर आ गया है.

डिजिटल बिज़नेस के तिमाही एबिटा ने 5000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया, इसमें साल दर साल आधार पर 48.3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई; रिटेल बिज़नेस के तिमाही एबिटा में सालाना 66.8 फीसदी का उछाल आया और यह 2322 करोड़ रुपये पर रहा है. कंसोलिडेटिड एबिटा का 33 फीसदी से अधिक अब कंज्यूमर बिजनेस से आता है.

रिटेल कारोबार

वित्त वर्ष 2019-20 की दूसरी तिमाही में रिलायंस रिटेल दुनिया में सबसे कम समय में 20 अरब डॉलर सालाना राजस्व कमाने वाली कंपनी बन गई है. पिछली 14 तिमाही में रिलायंस रिटेल का राजस्व 7 गुना और एबिटा 10 गुना बढ़ गया है, रिलायंस रिटेल 8000 कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर चलाती है. अपने स्वामित्व वाले इतने अधिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर चलाने वाली यह दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. रिलायंस रिटेल के कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, किराना, फ़ैशन और लाइफ़स्टाइल सहित सभी प्रमुख व्यवसायों में जबर्दस्त वृद्धि देखी गई, साथ ही इस तिमाही में मार्जिन में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. मंदी की चिंताओं के बावजूद रिलायंस रिटेल का एबिटा रिकॉर्ड 2,322 करोड़ रुपये पर जा पहुंचा, इसमें 66.8 फीसदी वृद्धि सालाना आधार पर दर्ज की गई है.

रिलायंस जियो

वहीं टेलीकॉम यूनिट जियो का शुद्ध लाभ इस दौरान 990 करोड़ रुपये रहा है.

Life Insurance पॉलिसी हो गई है लैप्स तो मिलेंगे इतने रूपये, ये है कैलकुलेट करने का तरीका

खाते में लाखों रुपये होने के बाद भी बैंक के डूबने पर मिलते हैं सिर्फ इतने रुपये, जानिए- क्या हैं नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
राहुल को मिले नोटिस पर संजय राउत ने पूछा- इडियट असंसदीय शब्द कैसे?
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget