एक्सप्लोरर

अंबानी की कंपनी RIL 18 जुलाई को करेगी पहली तिमाही के नतीजे का ऐलान, इतने प्रॉफिट की है उम्मीद

Reliance Industries: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) वित्त वर्ष 2026 के पहली तिमाही के नतीजे का ऐलान 18 जुलाई को करेगी. कंपनी ने 11 जुलाई को एक्सचेंज में इसकी जानकारी दी.

Reliance Industries: एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) वित्त वर्ष 2026 के पहली तिमाही के नतीजे का ऐलान 18 जुलाई को करेगी. 11 जुलाई को एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने बताया, अगले शुक्रवार को बोर्ड की बैठक होगी, जिसमें पहली तिमाही के नतीजे का ऐलान भी किया जाना है. 

18 जुलाई को होगी बोर्ड की बैठक

कंपनी ने कहा कि 18 जुलाई को बोर्ड की बैठक के बाद 30 जून, 2025 को खत्म हो रहे तिमाही के नतीजों पर चर्चा करने के लिए एक एनालिस्ट मीट भी रखी जाएगी. इसमें कंपनी के फाइनेंशियल स्टेटस, तिमाही के नतीजों और भविष्य की योजनाओं को लेकर बातें की जाती हैं. 

इतने मुनाफे की है उम्मीद

कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज (KIE) के एनालिस्ट्स के मुताबिक, पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रॉफिट (टैक्स देने के बाद) में 29 परसेंट तक का इजाफा होने की उम्मीद है. टैक्स चुकाने के बाद कंपनी को 19,517 करोड़ रुपये प्रॉफिट होने की उम्मीद है.

उन्होंने बताया कि इसमें 9000 करोड़ रुपये का बड़ा योगदान एशियन पेंट्स में अपनी हिस्सेदारी बेचने से देखने को मिल सकता है. बता दें कि रिलायंस ने 12 जून, 2025 को एशियन पेंट्स में अपनी 3.64 परसेंट हिस्सेदारी 7,703 करोड़ रुपये में बेच दी. इसके बाद 16 जून को अपनी बाकी हिस्सेदारी भी बेच दी. 

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में पिछले साल के 2,31,784 करोड़ रुपये के मुकाबले शुद्ध बिक्री 1 परसेंट की गिरावट के साथ 2,29,475.7 करोड़ रुपये रह सकती है. ब्रोकरेज का अनुमान है कि RIL के कंसोलिडेटेड एबिटा में 15.4 परसेंट की बढ़ोतरी हो सकती है. जबकि ओ2सी, डिजिटल और रिटेल में 19-20 परसेंट की सालाना वृद्धि होगी, जिसकी भरपाई कमजोर E&P से होगी. 

इस बीच, ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने अनुमान लगाया है कि पहली तिमाही में आरआईएल का प्रॉफिट (टैक्स देने के बाद) 32 परसेंट की बढ़त के साथ लगभग 20000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है. इस दौरान रेवेन्यू भी 15 परसेंट बढ़कर 266100 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है.    

ये भी पढ़ें:

चीन से भर-भरकर आ रहे हैं पार्ट्स, भारत में शुरू हुआ iPhone 17 का ट्रायल प्रोडक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
दीवाली पर कंपनी ने नहीं दिया बोनस, बॉस को हो सकती है जेल! जानें क्या कहते हैं नियम
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
सितंबर में दिखा महंगे हवाई टिकट का असर, 6.5% घटी यात्रियों की संख्या
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
Microsoft: नौकरी छोड़ने का ऑफर ठुकराया तो क्या होगा? भारत में भी बड़ी छंटनी
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर
डीजल बेचकर तिजोरी भरेगा भारत, 2030 तक बनेगा दुनिया का सप्लायर

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget