एक्सप्लोरर

Reliance AGM 2021: मुकेश अंबानी ने कहा- रिटेल में तेजी से बढ़ रही है रिलायंस, अगले 3 साल में 10 लाख से ज्यादा नौकरी देने का दावा, पढ़ें बड़ी बातें

मुकेश अंबानी ने ग्लोबल न्यू एनर्जी पर जोर देते हुए कंपनी की सालाना बैठक में कहा कि 2021 में New Energy BIZ लॉन्च करेंगे. उन्होंने कहा कि न्यू एनर्जी बिजनेस में रिलायंस लीडर होगी. उन्होंने कहा कि 4 गीगा फैक्ट्री की स्थापना करेंगे. रिन्यूबल एनर्जी में 60 हजार करोड़ का निवेश करेंगे.

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 44वीं सालाना बैठक के दौरान गुरुवार को कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की तरफ से कई महत्वपूर्ण ऐलान किए गए. उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज का अब तक का सफर शानदार रहा और रिलायंस रिटेल सेक्टर में तेजी के साथ आगे बढ़ी है. मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो और रिटेल में वैल्यू क्रिएशन की काफी संभावना है.

रिलायंस रिटेल तीन वर्षों में 10 लाख नए रोजगार पैदा करेगा. साथ ही लाखों लोगों के लिए अप्रत्यक्ष रोजी रोटी के अवसर भी पैदा होंगे. इसकी घोषणा रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 44वीं वार्षिक आम बैठक में की. कोविड महामारी के दौरान रिलायंस रिटेल का दमदार प्रदर्शन जारी है. कंपनी ने न केवल अपने स्टोर्स की संख्या में 1500 सटोर्स का इजाफा किया है बल्कि महामारी के बीच कंपनी ने 65 हजार नई नौकरियां दी है. 2 लाख कर्मचारियों की मैन पॉवर के साथ रिलायंस रिटेल देश के सबसे बड़े नियोक्ताओं में से एक है.

8 में से 1 भारतीय रिलांयस रिटेल से शॉपिंग करता है

7 हजार से ज्यादा छोटे बड़े शहरों में कंपनी के 12,711 स्टोर हो गए हैं. आज हर आठ में से एक भारतीय रिलायंस रिटेल में खरीददारी कर रहा है. अपनी निकटम प्रतिद्वंदी से रिलायंस रिटेल 6 गुना अधिक बड़ा है. मुकेश अंबानी ने कहा कि “हमारे परिधान व्यवसाय ने प्रति दिन लगभग पांच लाख यूनिट और वर्ष के दौरान 18 करोड़ से अधिक वस्त्र इकाइयां बेची हैं. यह ब्रिटेन, जर्मनी और स्पेन की पूरी आबादी को एक बार कपड़े पहनाने के बराबर है. विश्व स्तर के शीर्ष 10 खुदरा विक्रेताओं में शामिल होने को हम प्रतिबद्ध हैं. मुझे विश्वास है कि रिलायंस रिटेल अगले 3 से 5 वर्षों में कम से कम 3 गुना बढ़ने के रास्ते पर है.“

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जियोमार्ट ने भी 200 शहरों में अपना कारोबार फैला दिया है. एक दिन में कंपनी को 6.5 लाख तक ऑर्डर मिल रहे हैं. 80 फीसदी लोग जियोमार्ट पर एक बार खरीददारी करने के बाद दोबारा खरीददारी करते हैं. रिलायंस रिटेल जियो मार्ट के माध्यम से छोटे व्यापिरयों, किराना मालिकों का एक इकोसिस्टम बनाने में लगी है. बीते एक साल में 150 शहरों के 3 लाख के करीब शॉप कीपर जियोमार्ट से जुड़े हैं. कंपनी की अगले तीन वर्षों में 1 करोड़ छोटे व्यापारियों और किराना स्टोर्स को नेटवर्क से जोड़ने की योजना है.  

मुकेश अंबानी ने शेयरधारकों को संबोधित करते हुए बताया कि रिलायंस रिटेल- अनुसंधान, डिजाइन और उत्पाद क्षमताओं के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है. मैटिरियल सोर्सिंग के लिए भी इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है। सप्लाई चेन इंफ्रास्ट्रक्चर और स्टोर्स की संख्या को भी इस साल बढाया जाएगा.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
LPG हुई महंगी, प्याज में 23% का उछाल, कीमतों ने छुआ 7 महीने का हाई
Flipkart: बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
बिना ब्याज-बिना क्रेडिट कार्ड के खरीदारी, फ्लिपकार्ट के इस एप पर मिलेगी No Cost EMI
Tax Exemption Bill: टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
टैक्स में छूट वाला बिल पास, रुपये को मिलेगी मजबूती! विदेशी निवेशकों को बड़ा तोहफा
MSME Bill: आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव
आप भी हैं पेमेंट अटकने से परेशान? MSME बिल लोकसभा से पास, जानें बड़े बदलाव

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
'टीम प्रियंका' से मुक्त हुई UP कांग्रेस! अब राहुल के पसंदीदा नेताओं को मिली कमान
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget