एक्सप्लोरर

रतन टाटा का सपना रही लखटकिया कार 'नैनो' का सफर खत्म होने की तरफ

टाटा मोटर्स ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि जून महीने में उसने नैनो का कोई एक्सपोर्ट नहीं किया. जून 2018 में केवल एक नैनो बनी.

नई दिल्लीः एक समय में टाटा मोटर्स की बेहद पॉपुलर रही छोटी कार नैनो का सफर खत्म होता नजर आ रहा है. जून महीने में केवल एक नैनो कार बनी. हालांकि कंपनी का कहना है कि नैनो का प्रोडक्शन रोकने के बारे अभी कोई औपचारिक फैसला नहीं किया गया है.

रतन टाटा का सपना कही जाने वाली इस कार की घरेलू बाजार में बीते महीने केवल तीन गाड़ियां बिकी हैं. टाटा मोटर्स ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि जून महीने में उसने नैनो का कोई एक्सपोर्ट नहीं किया. जून 2018 में केवल एक नैनो बनी. जून 2017 में यह संख्या 275 रही थी. वहीं जून में तीन नैनो बिकीं जबकि एक साल पहले यह संख्या 167 रही थी.

क्या कंपनी नैनो का निर्माण रोकने जा रही है. यह पूछे जाने पर टाटा मोटर्स के एक प्रवक्ता ने कहा ,‘हम जानते हैं कि मौजूदा प्रारूप में नैनो 2019 के बाद जारी नहीं रह सकती. हमें नये निवेश की जरूरत हो सकती है. इस बारे में अभी कोई फैसला नहीं किया गया है.'

बता दें कि नैनो कार रतन टाटा के ड्रीम प्रोजेक्ट का नतीजा थी. रतन टाटा ने कहा था कि एक बार उन्होंने एक स्कूटर पर चार लोगों को जाते देखा था और उसके बाद उनके मन में ये विचार आया था कि एक लाख में ऐसी कार बनाई जाए जिसे आम आदमी भी आसानी से ले सके. इसके बाद काफी मेहनत के बाद टाटा की नैनो कार अस्तित्व में आई थी. इसके बाद जैसे ही नैनो भारतीय सड़कों पर आई लोगों ने इसे हाथोंहाथ लिया.

हालांकि नैनो के लिए लोगों की रुचि धीरे धीरे कम हो गई और कंपनी की इस कार की बिक्री घटती चली गई. हालांकि कंपनी ने अभी इसके प्रोडक्शन को लेकर कंपनी ने बंद करने जैसा कोई संकेत नहीं दिया है लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही इसका उत्पादन बंद कर सकती है.

आयकर विभाग ने दिया 70,000 करोड़ रुपये का रिफंड, 99% दावे निपटाए गये

एयर इंडिया ने अमेरिका जा रहे यात्रियों पर हैंडबैग में ‘पाउडर’ जैसे पदार्थ ले जाने पर लगाई रोक

अब भारत में खुलेंगी बैंक ऑफ चाइना की शाखा, आरबीआई ने जारी किया लाइसेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें अपने शहर का हाल
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
आज कितने रुपए में मिल रहा है गैस सिलेंडर? देखें, LPG की ताजा रेट लिस्ट
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
सैलरी नहीं, बॉस की वजह से लोग छोड़ रहे नौकरी, 47% ने कहा- कल्चर खराब
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल
IDBI बैंक के कर्मचारियों ने किया भूख हड़ताल का ऐलान, बेचने पर हो रहा बवाल

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget