एक्सप्लोरर

Property Rates: शहरों में तेजी से बढ़ रहे प्रॉपर्टी के दाम, पिछले एक साल में कीमतों ने लगाई 19 फीसदी की छलांग

Real Estate Market: देश भर में प्रॉपर्टी के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं. खासकर देश के बड़े शहरों में यह ट्रेंड साफ दिख रहा है. एक हालिया रिपोर्ट में ये बात पता चली है...

अपना घर या अपनी प्रॉपर्टी खरीदना हर गुजरते दिन के साथ मुश्किल होता जा रहा है. इसका कारण है कि देश भर में प्रॉपर्टी की कीमतों में तेज बढ़ोतरी देखी जा रही है. एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल के दौरान देश के प्रमुख शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतों में करीब 19 फीसदी की तेजी आई है.

13 प्रमुख शहरों में बढ़े भाव

मैजिकब्रिक्स प्रॉपइंडेक्स रिपोर्ट का यह संस्करण चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर 2023 तक के तीन महीनों के लिए है. रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर तिमाही के दौरान देश के 13 प्रमुख शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतों में सालाना आधार पर 18.8 फीसदी की तेजी आई है. मतलब दिसंबर 2022 तिमाही की तुलना में दिसंबर 2023 तिमाही में भाव 18.8 फीसदी बढ़े हैं. वहीं तिमाही आधार पर देखें तो प्रॉपर्टी की कीमतों में 3.97 फीसदी की तेजी आई है.

गुरुग्राम में आई सबसे ज्यादा तेजी

रिपोर्ट के अनुसार, दिसंबर तिमाही के दौरान देश के प्रमुख शहरों में सबसे ज्यादा भाव गुरुग्राम में बढ़े हैं. साल भर में गुरुग्राम में प्रॉपर्टी की कीमतें 32.1 फीसदी बढ़ गई हैं. सालाना 31 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ ग्रेटर नोएडा दूसरे और 26.1 फीसदी की तेजी के साथ नोएडा तीसरे स्थान पर है. हैदराबाद में इस दौरान प्रॉपर्टी की कीमतों में सालाना आधार पर 15.8 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है.

भाव बढ़ने से डिमांड हुई कम

दिसंबर तिमाही के दौरान जहां कीमतों में जबरदस्त तेजी आर्इ है, उसके साथ-साथ डिमांड में तेजी नहीं आई है. रिपोर्ट के अनुसार, साल भर पहले की समान अवधि की तुलना में चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में प्रॉपर्टी की डिमांड में सिर्फ 2 फीसदी की तेजी आई है. वहीं तिमाही के आधार पर देखें तो डिमांड में भारी-भरकम गिरावट आई है. इस हिसाब से डिमांड में 16.9 फीसदी की कमी आई है.

कम हुई आवासीय संपत्तियों की आपूर्ति

मांग में गिरावट का सबसे प्रमुख कारण दाम में भारी बढ़ोतरी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि तीसरी तिमाही के दौरान प्रमुख शहरों में प्रॉपर्टी की कीमतें तेजी से बढ़ीं, इस कारण मांग में बड़ी गिरावट देखने को मिली. दिसंबर तिमाही में रेजिडेंशियल प्रॉपर्टी की सप्लाई साल भर पहले की तुलना में ओवरऑल 16.9 फीसदी कम हुई. सिर्फ मुंबई और हैदरााबद में सप्लाई में तेजी दर्ज की गई. इन दो शहरों में तीसरी तिमाही के दौरान आवासीय संपत्तियों की आपूर्ति क्रमश: 4.2 फीसदी और 0.4 फीसदी बढ़ी.

ये भी पढ़ें: 50 रुपये से सस्ता पेनी स्टॉक, 3 साल में दे चुका है 1000 पर्सेंट का रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा
31 अगस्त तक ITR भरने की डेडलाइन, जानें किसे कौनसा फॉर्म भरना होगा
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
शेयर मार्केट की चाल गड़बड़ाई, 77000 के पार पहुंचा सेंसेक्स; निफ्टी में बढ़ी गिरावट
नौकरी और EMI नहीं, इस एक डर ने उड़ा दी 94% कॉरपोरेट कर्मचारियों की नींद
नौकरी और EMI नहीं, इस एक डर ने उड़ा दी 94% कॉरपोरेट कर्मचारियों की नींद
आज किस रेट में होगी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग? जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट
आज किस रेट में होगी 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की बुकिंग? जानें दिल्ली से जयपुर तक के रेट

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग, जल्द एक्शन
कैश, बेनामी संपत्ति और भारी भ्रष्टाचार! झारखंड भर्ती घोटाले में ED की रडार पर 150 लोग
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली हॉलीवुड फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
श्रीदेवी ने ठुकरा दी थी 9 हजार करोड़ कमाने वाली फिल्म, 4 साल की उम्र में किया था डेब्यू
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
पहले शरमाई फिर उड़ा दिया गर्दा, शीला की जवानी पर ठुमके लगाती हसीना का वीडियो वायरल
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
कहीं 120 तो कहीं 100 KM/H, क्यों बदलती है हाईवे पर स्पीड लिमिट?
Embed widget