एक्सप्लोरर

Housing Demand: भारत को 6.4 करोड़ नए घरों की जरूरत, छोटे शहरों में होगा रियल एस्टेट का बड़ा खेल

Real Estate in India: देश को बढ़ती जनसंख्या के चलते और ज्यादा घरों की जरूरत पड़ेगी. क्रेडाई की रिपोर्ट के अनुसार, छोटे शहरों में घरों की मांग तेजी से बढ़ेगी.

Real Estate in India: साल 2023 में भारत ने चीन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश का तमगा हासिल कर लिया था. इतनी बड़ी आबादी देश के लिए न सिर्फ एक बड़ी चुनौती है बल्कि यह हमारे लिए बड़ी ताकत भी है. भारत की कुल आबादी जनवरी, 2024 में 142 करोड़ के पार निकल गई है. इतनी बड़ी आबादी के लिए हमें रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मुलभूत चीजों को जुटाने में बड़ी मशक्कत करनी होगी. एक अनुमान देश में मकानों की मांग ज्यादा है और आपूर्ति कम बनी हुई है. एक अनुमान के मुताबिक, आने वाले 10 सालों में देश को लगभग 6.4 करोड़ अतिरिक्त घर बनाने पड़ेंगे. 

2018 तक भारत में लगभग 2.9 करोड़ मकानों की कमी थी

क्रेडाई और लाइसिस फोरास द्वारा मकानों की स्थिति पर पेश की गई एक रिपोर्ट के अनुसार, देश में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है. इसके चलते 2036 तक भारत में अतिरिक्त 6.4 करोड़ मकानों की जरूरत पड़ेगी. रिपोर्ट के अनुसार, 2018 तक भारत में लगभग 2.9 करोड़ मकानों की कमी थी. इसलिए भारत में 2036 तक कुल घरों की मांग लगभग 9.3 करोड़ हो जाएगी. यह रिपोर्ट क्रेडाई ने वाराणसी में आयोजित न्यू इंडिया समिट में डेटा एनालिटिक कंपनी लाइसिस फोरास के साथ मिलकर पेश की. 

मझोले और छोटे शहरों में बढ़ने वाली है मांग  

रिपोर्ट में उल्लेख किया गया है कि रियल एस्टेट सेक्टर को छोटे और मझोले शहरों पर अपना फोकस बढ़ा लेना चाहिए. क्रेडाई के अनुमान के मुताबिक, मझोले और छोटे शहर (सेकंड टियर और थर्ड टियर) में रियल एस्टेट की मांग तेजी से बढ़ने वाली है. क्रेडाई के अध्यक्ष बोमन ईरानी ने कहा कि तेजी से बढ़ती आबादी और इकोनॉमी के चलते मकानों की मांग एवं आपूर्ति में इजाफा हुआ है. लोगों की मकान खरीदने की क्षमता में भी सुधार आया है. लोग अब बड़े मकान खरीदने के इच्छुक हैं. 

इकोनॉमी को 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका 

क्रेडाई के चेयरमैन मनोज गौड़ ने बताया कि 2023 रियल एस्टेट सेक्टर से जुड़े सभी पक्षों के लिए उम्मीदों भरा साल रहा. हमें उम्मीद है कि यह मांग 2024 और उसके बाद भी जारी रहेगी. टियर 2 और 3 श्रेणी में आने वाले शहरों में घरों की मांग और निर्माण जोर पकड़ेगा. लाइसिस फोरास के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक पंकज कपूर ने कहा कि भारत का रियल एस्टेट सेक्टर एक अत्यंत महत्वपूर्ण मोड़ पर है. इसमें निरंतर मांग और आपूर्ति जीडीपी में योगदान दे रही है. यह इकोनॉमी को 5 ट्रिलियन डॉलर के लक्ष्य तक पहुंचाने में पूरा सहयोग कर रही है.

ये भी पढ़ें 

Jobs in India: आईटी सेक्टर की नौकरियों में बड़ी गिरावट, हॉस्पिटेलिटी और फार्मा सेक्टर ने खूब बांटी जॉब्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget