एक्सप्लोरर

Jobs in India: आईटी सेक्टर की नौकरियों में बड़ी गिरावट, हॉस्पिटेलिटी और फार्मा सेक्टर ने खूब बांटी जॉब्स

IT Jobs: देश के आईटी सेक्टर में नौकरियों की स्थिति बिगड़ती ही जा रही है. हालांकि, एआई जॉब्स ने स्थिति को कुछ संभाला है. छोटे शहरों ने नौकरियों के मामले में मेट्रो शहरों को पीछे छोड़ दिया है.

IT Jobs: देश का आईटी सेक्टर लंबे समय से संकट में फंसा हुआ है. ग्लोबल सुस्ती और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने आईटी सेक्टर में उथलपुथल मचाई हुई है. इसका बुरा असर आईटी एम्प्लॉयीज पर भी पड़ रहा है. ऑटोमेशन के चलते उनकी नौकरियां जा रही हैं. साथ ही नई नौकरियों की संख्या भी तेजी से घट रही है. हालिया आंकड़ों के अनुसार, आईटी सेक्टर में दिसंबर, 2022 के मुकाबले दिसंबर, 2023 तक हायरिंग में 21 फीसदी की गिरावट आई है. हालांकि, इस दौरान एआई सेक्टर की नौकरियों में जरूर इजाफा हुआ है.

बीपीओ, एजुकेशन, रिटेल और हेल्थकेयर सेक्टर में भी सुस्ती 

नौकरी जॉब स्पीक इंडेक्स के अनुसार, आईटी सेक्टर में नौकरियों की कमी का बावजूद फुल स्टैक डाटा साइंटिस्ट, आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर इंजीनियर और ऑटोमेशन इंजीनियर जैसी नौकरियों में उछाल आया है. इसके अलावा बीपीओ, एजुकेशन, रिटेल और हेल्थकेयर सेक्टर में भी संभलकर नौकरियां दी जा रही हैं. इन सेक्टर्स में नौकरियां क्रमशः 17, 11, 11 और 10 फीसदी कम हुई हैं. 

हॉस्पिटेलिटी एवं फार्मा सेक्टर में दिखी तेजी 

रिपोर्ट के मुताबिक, हॉस्पिटेलिटी एवं फार्मा सेक्टर में दिसंबर, 2023 तक नौकरियों की संख्या बढ़ी है. इसके अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में नौकरियां पिछले साल के मुकाबले लगभग 5 फीसदी बढ़ी हैं. हालांकि, नवंबर, 2023 से दिसंबर, 2023 तक नौकरियों में लगभग 2 फीसदी का इजाफा हुआ है. नौकरियों में यह तेजी नॉन आईटी सेक्टर में मिली नौकरियों के चलते दर्ज की गई.  

छोटे शहरों में मिल रहीं ज्यादा नौकरियां  

फार्मा सेक्टर में रिसर्च एवं डेवलपमेंट पर जोर बढ़ा है. इसके चलते प्लेसमेंट में भी तेजी आई है. नॉन मेट्रो शहरों ने नौकरियां देने के मामले में मेट्रो शहरों को पीछे छोड़ दिया है. वडोदरा में नई नौकरियों में पिछले महीने 3 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई.

नौकरियों में आया उछाल आईटी सेक्टर के चलते हुआ बेदम 

नौकरी डॉट कॉम के चीफ बिजनेस ऑफीसर पवन गोयल ने बताया कि पिछले साल नौकरियों में उछाल आया है. मगर, आईटी सेक्टर में आई गिरावट ने इस तेजी का प्रभाव दिखने नहीं दिया. आईटी सेक्टर में फिलहाल तेजी की उम्मीद नजर नहीं आ रही. हालांकि, हॉस्पिटेलिटी सेक्टर में नई नौकरियां की संख्या दिसंबर, 2022 के मुकाबले लगभग 4 फीसदी बढ़ी है. मुंबई और दिल्ली-एनसीआर में इस सेक्टर की सबसे ज्यादा नौकरियां पैदा हुई हैं. हॉस्पिटेलिटी इंडस्ट्री में 16 साल से अधिक अनुभव रखने वालों की मांग तेजी से बढ़ी है. 

ये भी पढ़ें 

Vacant Plots: खाली पड़े प्लॉट को कब्जे में लेंगे नोएडा और ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी, फिर से किया जाएगा आवंटन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

100 Rupee: आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
आपकी जेब में पड़ा 100 रुपए का नोट नकली तो नहीं? RBI ने किया सतर्क, चेक करने के बताए 7 तरीके
LPG News: अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
अब नहीं होगी सिलेंडर की किल्लत, अमेरिका से दोगुनी गैस खरीदेगा भारत, सरकार ने बदला प्लान
Crude Oil News: सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
सऊदी ने 26 साल में सबसे सस्ता किया तेल, भारत को क्या होगा फायदा? आसान भाषा में समझिए
Gadgets Price Hike: 'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स
'दीवाली पर खरीदूंगा'... फेस्टिव डील्स पर डिस्काउंट अब नहीं मिलेगा! दिन पर दिन महंगे हो रहे फोन और गैजेट्स

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget