एक्सप्लोरर

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर से आरबीआई ने हटाई कई पाबंदियां, PCA फ्रेमवर्क से किया बाहर

RBI: पिछले साल कई बैंक जैसे यूको बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और IDBI बैंक भी आरबीआई की पीसीए फ्रेमवर्क से निकले हैं. जून 2022 में खत्म हुई तिमाही में सेंट्रल बैंक का नेट प्रॉफिट 14.20% तक बढ़ा है.

Central Bank of India: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सेंट्रल बैंक को PCA फ्रेमवर्क यानी प्रॉम्प्ट करेक्टिव एक्शन (Prompt Corrective Action Framework) से बाहर करने का निर्णय लिया है. आरबीआई (RBI) के इस फैसले के बाद से बैंक पर लगी कई पाबंदियां अब हट जाएगी. गौरतलब है कि साल 2017 से ही सेंट्रल बैंक पीसीए की लिस्ट में था. बैंक को आरबीआई ने खराब वित्तीय प्रदर्शन के कारण पीसीए फ्रेमवर्क में डाल दिया था. बैंक के नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (NPAs) में बढ़ोतरी और टर्न ऑन एसेट्स (ROA) में कमी आ गई थी. इस लिस्ट में पहले इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank), यूको बैंक (UCO Bank) और IDBI बैंक भी शामिल थे, लेकिन बाद में यह सभी बैंक इस लिस्ट से बाहर आ चुके थे. ऐसे में PCA फ्रेमवर्क में केवल सेंट्रल बैंक (Central Bank of India) बचा हुआ था.

RBI ने समीक्षा के बाद लिया फैसला
इस मामले पर जानकारी देते हुए रिजर्व बैंक ने एक प्रेस रिलीज जारी किया है. इस प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है कि आरबीआई ने  सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के पिछले कुछ सालों के प्रदर्शन को रिव्यू करने के बाद यह फैसला लिया है. आरबीआई ने यह पाया है कि सेंट्रल बैंक ने वित्त वर्ष 2021-22 में उन सभी नियमों का सही तरीके से पालन किया है जो आरबीआई द्वारा सुझाए गए थे. इसके साथ ही सेंट्रल बैंक ने इन सभी नियमों का पालन करने की लिखित आश्वासन भी दिया है. ऐसे में आरबीआई ने यह फैसला किया है कि वह बैंक को  PCA फ्रेमवर्क की लिस्ट से बाहर कर देगा.

सेंट्रल बैंक में दर्ज की गई सुधार
बता दें कि पिछले साल कई बैंक जैसे यूको बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक और IDBI बैंक भी आरबीआई की पीसीए फ्रेमवर्क से निकले हैं. जून 2022 में खत्म हुई तिमाही में सेंट्रल बैंक का नेट प्रॉफिट 14.20% तक बढ़ा है. बैंक का नेट प्रॉफिट 234 करोड़ रुपये से अधिक का हो चुका है. वहीं पिछले साल की बात करें तो जून की तिमाही तक बैंक का प्रॉफिट 205 करोड़ रुपये का था. सेंट्रल बैंक ने आरबीआई के सामने रिपोर्ट पेश की थी जिसमें यह बताया गया था कि पिछले 5 तिमाही में बैंक के प्रदर्शन में लगातार सुधार देखा जा रही है.

बैंकों को क्यों डाल दिया जाता है PCA फ्रेमवर्क में
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया बैंकों के तब PCA फ्रेमवर्क के दायरे में डाल देता है जब बैंक का वित्तीय स्थिति खराब होने लगती है. बैंक को बढ़ते एनपीए, कम होते कैपिटल और घटते रिटर्न ऑन एसेट के कारण बैंकों को PCA फ्रेमवर्क के दायरे में रख दिया जाता है. PCA फ्रेमवर्क की लिस्ट में नाम शामिल होने पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी जाती है. इसमें नई ब्रांच खोलने और मैनेजमेंट को मिलने वाले पेंशन भत्ते आदि कई जरूरी कामों पर रोक लगा दी जाती है. ऐसे में बैंक के निवेशकों को अपनी पूंजी निवेश को बढ़ाने के लिए भी कहा जाता है. आरबीआई PCA फ्रेमवर्क में शामिल बैंक के कामकाज पर निगरानी रखता है और उसकी वित्तीय स्थिति सुधरने के बाद ही बैंक को PCA फ्रेमवर्क से बाहर निकाला जाता है.

ये भी पढ़ें-

LIC Saral Pension Plan: LIC की इस स्कीम में एकमुश्त निवेश करके पाएं जिंदगीभर 12,000 रुपये पेंशन का लाभ! जानें डिटेल्स

Free Trade Agreement: भारत और ब्रिटेन के बीच दिवाली तक हो सकता है फ्री ट्रेड एग्रीमेंट! ब्रिटेन के उच्चायुक्त ने दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate Fall: ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
ईरान-अमेरिका में तनाव के बीच सस्ता हुआ सोना, चांदी में भी गिरावट; जानें लेटेस्ट कीमत
LPG Rate Today: 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर का आज क्या चल रहा भाव? चेक करें दिल्ली से पटना तक के रेट
Petrol-Diesel Rate: ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
ट्रंप की धमकी से क्रूड ऑयल में उबाल, क्या अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे रेट? जानें आज कीमत
Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
महाराष्ट्र में जानलेवा बना मानसून, 62 से ज्यादा की मौत; बाढ़-भूस्खलन और कई पेड़ गिरे, रहें सतर्क
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget