एक्सप्लोरर

बैंक का काम करना है तो जान लें अगस्त में किन-किन तारीखों में बंद रहेंगे बैंक

भारतीय रिजर्व बैंक ने अगस्त महीने के लिए बैंक छुट्टियों की सूची निकाली थी. इस महीने की बैंक छुट्टियों की पूरी सूची पर नज़र डालें तो पाएंगे की देश के ज्यादातर हिस्सों में कई दिन बैंक बंद रहेंगे.

नई दिल्लीः कोरोनाकाल में जहां ज्यादातर लोग घरों से ही काम कर रहे हैं. वहीं बैंकिंग सेक्टर में कोई छूट नहीं दी गई है. इसके साथ ही लगातार बैंकों में भीड़ बढ़ रही है. वहीं अगस्त का महीना शुरू हो चुका है. इस साल अगस्त के महीने में बैंकों में कुल 17 दिन अवकाश रहेगा. हालांकि ये अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग हो सकते हैं. अगर आप किसी जरूरी काम से बैंक जाने की तैयारी कर रहे हैं तो एक बार हॉलीडे लिस्ट चेक कर लें.

शुरुआती तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

बहरहाल अगस्त का महीना शुरू हो चुका है और पहले ही दिन यानी 1 अगस्त को बकरीद होने के कारण देश के अधिकतर हिस्सों में बैंक बंद रहे. कल यानी 3 अगस्त को देश में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा जिसके कारण देश के ज्यादातर हिस्सों में बैंक बंद रहेंगे. वहीं बात करें तो 2 अगस्त की तो इस दिन रविवार है और साप्ताहिक अवकाश के कारण पूरे देश में इस दिन बैंक का काम बंद रहेगा. इस कारण अगस्त महीने शुरुआती तीन दिन बैंक बंद ही रहेंगे.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस पर होंगे बंद

इस बार अगस्त के महीने में 11 और 12 को देश के कुछ हिस्सों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा. वहीं 13 अगस्त को पेट्रियोट डे की वजह से इम्फाल में बैंकों में अवकाश रहेगा. वहीं राष्ट्रीय अवकाश के कारण 15 अगस्त को राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बैंक बंद रहेंगे. इसके साथ ही 20 अगस्त को श्रीमंत संकरादेव की तिथि और 21 अगस्त को हरितालिका तीज के अवसर पर देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे. 22 अगस्त के दिन गणेश चतुर्थी के दिन देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

साप्ताहिक अवकाश

इस बार अगस्त महीने में पांच दिन रविवार होने के कारण इन पांचों दिन साप्ताहिक अवकाश रहेगा. अगस्त के महीने में 2, 9,16,23 और 30 तारीख को रविवार है, इसलिए इस दिन देशभर के बैंक बंद रहेंगे. इसके साथ ही 8 अगस्त को महीने का दूसरा शनिवार और 29 अगस्त को महीने का चौथा शनिवार है. जिस दिन बैंकों में साप्ताहिक अवकाश का दिन होता है. इसलिए इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे.

बैंकों की छुट्टियां दो तरह की होती हैं. पहला प्रकार राजकीय अवकाश है और दूसरा राष्ट्रीय अवकाश होता है. राज्य की छुट्टियां केवल राज्य-विशिष्ट हैं, जो आप जिस राज्य में रहते हैं, उसके आधार पर बैंक छुट्टियां हो सकती हैं या नहीं. जबकि राष्ट्रीय छुट्टियां वे हैं, जिन पर देश भर के सभी बैंक बंद होते हैं.

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने उन दिनों की एक सूची जारी की है जब अगस्त महीने में देश भर में बैंकिंग कार्य बंद रहेंगे.

इसे भी देखें

अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, पीएम मोदी सहित इन नेताओं ने जताया शोक

पटना डीएम कुमार रवि कोरोना संक्रमित, रिपोर्ट आने के बाद खुद को किया होम आइसोलेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक
अब इस बैंक में डाका, ग्राहकों का KYC-PAN Aadhaar और बैंक स्टेटमेंट लीक
PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
PNB में 2023 से चल रहा था फ्रॉड, 12 करोड़ गायब, बैंक ने सिर्फ 43 लाख लौटाए
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
भारत में पेट्रोल दुनिया से 41 रुपए सस्ता, ताकतवर अमेरिका और चीन भी पीछे
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?
Explained: सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज में 60 हजार करोड़ की चोरी, भारतीय निवेशकों का क्या होगा?

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget