एक्सप्लोरर

अमर सिंह का सिंगापुर में निधन, पीएम मोदी सहित इन नेताओं ने जताया शोक

अमर सिंह का 64 वर्ष की उम्र में शनिवार को सिंगापुर के अस्पताल में निधन हो गया. अमर सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे.

नई दिल्ली: विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने शनिवार को राज्यसभा सदस्य और पूर्व सपा नेता अमर सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके सभी दलों में मित्र थे और वह कुशल राजनेता थे. उप राष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सिंह के परिवार और उनसे जुड़े रहे लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रेषित कीं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘अमर सिंह जी ऊर्जावान सार्वजनिक शख्सियत थे. पिछले कुछ दशकों में उन्होंने कुछ बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों को करीब से देखा था. वह अनेक वर्गों के लोगों से अपनी मित्रता के लिए भी जाने जाते थे. उनके निधन से दुखी हूं.’’

अमर सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह विनोदपूर्ण स्वभाव के ऊर्जावान नेता थे और उनके सभी राजनीतिक दलों में दोस्त थे.

बीजेपी के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कहा कि सिंह सामाजिक स्वभाव वाले कुशल राजनेता और रणनीतिकार थे.

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमर सिंह की अपने पिता मुलायम सिंह यादव के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता अहमद पटेल ने कहा कि सिंह को हमेशा मूल्यवान सहयोगी और शानदान इंसान के रूप में याद रखा जाएगा.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, “अमर सिंह जी के परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं. मैं दुख के इस क्षण में उनकी शोकाकुल पत्नी और बेटियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं.”

समाजवादी पार्टी में अमर सिंह के साथ रहे राज बब्बर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि परमात्मा उनकी आत्म को शांति दे और परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करे.

बता दें अमर सिंह (64) का शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया जहां वह इलाज करा रहे थे. उन्होंने 2011 में किडनी प्रतिरोपण कराया था और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे.

यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश के 12 जिलों के 331 गांव बाढ़ प्रभावित, सरकार ने कहा- स्थिति नियंत्रण में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
पाक के चक्कर में बांग्लादेश ने चली कश्मीर पर 'गंदी चाल', भारत ने ढाका में ही कर दी बोलती बंद!
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम कोई कार्रवाई नहीं करेंगे’, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश
‘मानसिक दशा ठीक नहीं लगती, हम...’, SC में याचिकाकर्ता के अशोभनीय आचरण पर बोले न्यायाधीश

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget