एक्सप्लोरर

Cryptocurrency: अगले साल तक भारत की आ सकती है क्रिप्टोकरंसी! ये तैयारी कर रहा है आरबीआई

Cryptocurrency: रिजर्व बैंक ऐसी तैयारी कर रहा है कि देश में डिजिटल करंसी आ जाएगी. RBI अगले साल पहली तिमाही में सेंट्रल बैंक डिजिटल करंसी ला सकता है. हालांकि ये भारत की मूल मुद्रा का डिजिटल रूप होगी.

Cryptocurrency: डिजिटल करंसी के बढ़ते चलन और इसमें पारदर्शिता के अभाव से भारत सरकार समेत देश का शीर्ष बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) समय-समय पर अपनी चिंता जाहिर करते रहते हैं. इन तमाम अटकलों पर विराम लगाने के लिए सरकार डिजिटल करंसी को कानून के दायरे में लाने पर विचार कर रही है. साथ ही साथ आरबीआई खुद की डिजिटल करंसी (Digital Currency) शुरू करने पर तेजी से काम कर रहा है.

केंद्रीय बैंक डिजिटल करंसी यानी सीबीडीसी (CBDC) लाने पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है. ये ऐसी करंसी हो सकती है जो पूरी तरह से डिजिटल होगी, न कि नोट या सिक्के की तरह. इसके पायलट प्रोजेक्ट को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है. आरबीआई अधिकारियों की मानें तो यह पायलट प्रोजेक्ट अगले वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल तक लॉन्च हो जाएगा.

RBI की तैयारी

भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) के वार्षिक बैंकिंग और आर्थिक सम्मेलन में एक चर्चा के दौरान रिजर्व बैंक के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि शीर्ष बैंक खुद की डिजिटल करंसी को लेकर काम कर रहा है और इसका एक पायलट प्रोजेक्ट जल्द ही शुरू किया जाएगा.

इन बातों पर मंथन

आरबीआई के मुख्य महाप्रबंधक पी. वासुदेवन ने आरबीआई की डिजिटल करंसी (Central bank digital currency-CBDC) के सवाल पर कहा कि मुझे लगता है कि कहीं न कहीं यह कहा गया था कि कम से कम अगले साल की पहली तिमाही तक एक पायलट प्रोजेक्ट लॉन्च किया जा सकता है.

उन्होंने ये भी बताया कि सीबीडीसी से संबंधित विभिन्न बारीकियों को देखा जा रहा है. यह कहना कोई आम बात नहीं है कि सीबीडीसी कल से एक आदत हो सकती है. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसके लिए हमें बहुत सतर्क रहना होगा और देखना होगा कि क्या यह एक बड़े पैमाने पर हो या एक छोटा हिस्सा. साथ ही इसका उद्देश्य भी निश्चित होना चाहिए.

क्रिप्टो से बिल्कुल अलग भारतीय डिजिटल करंसी

आसान भाषा में कहें तो सीबीडीसी यानी आरबीआई की डिजिटल करंसी का इस्तेमाल हम अपने सामान्य रुपये-पैसे के रूप में किया जा सकेगा. कह सकते हैं कि अब रुपये-पैसे डिजिटल फॉर्म में होंगे. रिजर्व बैंक ही इस डिजिटल करंसी सीबीडीसी को जारी करेगा. यानी इसके लेन-देन पर आरबीआई का कंट्रोल होगा. जबकि, क्रिप्टोकरंसी पर किसी बैंक या सरकार का कंट्रोल नहीं होता है. ये पूरी तरह से डी-सेंट्रलाइज होती है. बैंक से क्रिप्टो का कोई लेनादेना नहीं होता.

ये भी पढ़ें

Cryptocurrency: सरकार इस करंसी पर नहीं लगा सकती है पूरी तरह प्रतिबंध, जानिए वजह

SBI News: विदेश में बैठे अपनों को आराम से भेजें पैसा, एसबीआई की इस खास पहल को जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
बिना OTP, बिना अलर्ट के खातों से पैसा गायब, किसने लूटे PNB के 35 करोड़?
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
एक Email ने छीनी 250 लोगों की नौकरी, महीने भर में Amazon की दूसरी बड़ी छंटनी
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
दीवाली से पहले बढ़ेगी गैस सिलेंडर की कीमत? चेक करें आज का बुकिंग रेट
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर
बढ़ती महंगाई के बीच यूएस फेड में लिया बड़ा फैसला, ब्याज दरों को रखा स्थिर

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
वाराणसी स्नातक MLC सीट की मतगणना सुर्खियों में, हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, यह है वजह
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
सिर्फ इतने घंटे बाकी! ट्रंप की मंजूरी मिलते ही ईरान में तबाही मचा देगी अमेरिकी सेना
9 साल में तीसरी बार अक्षय संग काम करेंगी भूमि पेडनेकर, प्रियदर्शन की फिल्म में हुई एंट्री
प्रियदर्शन की फिल्म में भूमि पेडनेकर की एंट्री, फिर अक्षय कुमार संग बनेगी जोड़ी
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
RCB ने जैसे ही खरीदा, होटल के कमरे में खुशी से झूम उठी श्रेयंका पाटिल; वीडियो वायरल
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
SIR के दौरान 6 राज्यों में 1,600 संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान का दावा, जानें पूरा मामला
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
Small Home Library: कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
कम जगह में घर पर बनाएं मिनी लाइब्रेरी! नोट करें 5 आसान टिप्स
Embed widget