एक्सप्लोरर

Cryptocurrency: सरकार इस करंसी पर नहीं लगा सकती है पूरी तरह प्रतिबंध, जानिए वजह

Cryptocurrency: क्रिप्टोकरेंसी पर सरकार और रेग्युलेटर के हरकत में आ जाने से इसके भविष्य पर चर्चा और तेज हो गई है. भारत में अब क्रिप्टोकरेंसी पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाना संभव नहीं है.

Cryptocurrency: क्रिप्टोकरेंसी पर नियंत्रण न होने और पारदर्शिता के अभाव की वजह से सरकार इस पर सख्ती बरतना चाहती है. इसके साथ साथ उसकी मंशा क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी कंपनियों, एक्सचेंज और प्लेटफॉर्म पर बैन लगाने की भी है, जहां निवेशकों को मोटे रिटर्न के दावे से लुभाया जाता है.

हालांकि, क्रिप्टोकरेंसी से जुड़े कारोबारी और संगठन भारतीय प्राधिकरणों के बीच भरोसा जगाने की कोशिश कर रहे हैं. उनकी मांग है कि क्रिप्टो को करेंसी का दर्जा देने के बजाए संपत्ति के रूप में मान्यता दी जाए. सरकार भी इस बात पर गंभीरता से विचार कर रही है और जल्द क्रिप्टोकरेंसी में लेनदेन पर पूरी तरह प्रतिबंध का फैसला हो सकता है.

भारतीयों का बंपर निवेश

माना जा रहा है कि इसे सोने, शेयर और बॉन्ड जैसी संपत्तियों के रूप मान्यता दी जा सकती है. संगठनों ने इसके नियंत्रण का जिम्मा बाजार नियामक सेबी को देने का भी सुझाव दिया है, जिस पर फैसला होना अभी बाकी है. आंकड़े बताते हैं कि एक नवंबर तक क्रिप्टोकरेंसी में भारतीयों का कुल निवेश 75 हजार करोड़ रुपये (10 अरब डॉलर) से ज्यादा था. 

पीएम के बयान से बढ़ी चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों क्रिप्टोकरेंसी के भविष्य को लेकर सवाल उठाए थे. उन्होंने कहा कि अनियंत्रित क्रिप्टो बाजार धनशोधन और आतंकी फंडिंग का मुख्य जरिया बन सकता है. साथ ही जिस तरह से छोटे निवेशकों को लोक-लुभावने वादों से फंसाया जा रहा, संभव है कि उनके पैसे ऐसे निवेश में फंस रहे, जहां से रिटर्न पर बहुत जोखिम होगा.

रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी क्रिप्टोकरेंसी को लेकर चेतावनी दी है. उन्होंने दो टूक कहा कि इससे अर्थव्यवस्था की स्थिरता पर जोखिम बढ़ेगा. 

 

क्रिप्टो के सबसे ज्यादा निवेशक

भारत               10.07 करोड़

अमेरिका          2.74 करोड़

रूस                1.74 करोड़

नाइजीरिया       1.30 करोड़

 

बैंकरों को रहना होगा सावधान

रिजर्व बैंक के पूर्व डिप्टी गवर्नर एनएस विश्वनाथन ने भी क्रिप्टोकरेंसी के जोखिम को लेकर आगाह किया है. उनका मानना है कि क्रिप्टोकरेंसी लागू करने के रास्ते में मनीलॉन्डरिंग और मूल्यांकन सबसे बड़ी चुनौती है. अगर सरकार इसे मंजूरी देने पर आगे बढ़ती है, तो बैंकरों को सावधान रहना होगा और उन्हें अपनी स्थिति पहले से स्पष्ट बनानी होगी.

जितनी बड़ी बढ़त, उतनी बड़ी गिरावट

बाजार में आ रही नई-नई क्रिप्टोकरेंसी को लेकर जोखिम का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एआरसी गवर्नेंस टोकन नाम की आभासी मुद्रा एक घंटे के भीतर 28 लाख फीसदी चढ़ गई. उसकी कीमत 0.34 डॉलर से बढ़कर 9,991.70 डॉलर पहुंच गई. हालांकि, एक घंटे के भीतर क्रिप्टो ने 90 फीसदी बढ़त गंवा दी और इसकी कीमत 906 डॉलर प्रति क्वाइन पर आ गई.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना ज़रूरी है की क्रिप्टोकरंसी में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

ये भी पढ़ें

Paytm IPO listing के बाद सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

Global Bribery Risk Rankings: रिश्वतखोरी में भारत 5 पायदान नीचे आया, जानिए किन देशों में सबसे कम ली जाती है रिश्वत


Cryptocurrency: सरकार इस करंसी पर नहीं लगा सकती है पूरी तरह प्रतिबंध, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold-Silver Rate: क्रैश हुआ गोल्ड! लगातार गिरती कीमतों के बीच आज फिर सस्ता सोना, चांदी की भी रेट हुई कम
क्रैश हुआ गोल्ड! लगातार गिरती कीमतों के बीच आज फिर सस्ता सोना, चांदी की भी रेट हुई कम
होर्मुज बंद होते ही फूलने लगे पाकिस्तान के हाथ-पैर, कतर के एक फैसले से फिर से कंगाल होने की आई नौबत
होर्मुज बंद होते ही फूलने लगे पाकिस्तान के हाथ-पैर, कतर के एक फैसले से फिर से कंगाल होने की आई नौबत
Share market today July 17: एशियाई बाजार में हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े
एशियाई बाजार में हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े
FD Rates: बुजुर्गो की चांदी, ये 9 बैंक एफडी पर दे रहे हैं बंपर ब्याज, निवेश पर मिलेगा धांसू मुनाफा
FD Rates: बुजुर्गो की चांदी, ये 9 बैंक एफडी पर दे रहे हैं बंपर ब्याज, निवेश पर मिलेगा धांसू मुनाफा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
Embed widget