एक्सप्लोरर

RBI का घर खरीदारों को तोहफाः 45 लाख तक के घर पर होम लोन होगा सस्ता

हालांकि इसके लिये शर्त रखी गई है कि दस लाख और उससे ज्यादा आबादी वाले शहरों में ऐसे मकानों की कुल कीमत 45 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिये.

नई दिल्लीः रिजर्व बैंक ने सस्ते मकानों के खरीदारों के लिये लोन सुविधा को और बेहतर बनाते हुये अब 35 लाख रुपये तक के कर्ज को प्रायोरिटी सेक्टर लैंडिग के लोन की कैटेगरी में शामिल कर दिया है. यह सुविधा 45 लाख रुपये तक की कीमत वाले मकानों के लिये उपलब्ध होगी. आरबीआई के इस फैसले के बाद 35 लाख रुपये तक के होम लोन सस्ते हो जाएंगे क्योंकि बैंकों से प्रायोरिटी सेक्टर का कर्ज आमतौर पर दूसरे लोन के मुकाबले सस्ता होता है.

रिजर्व बैंक ने एक नोटिफिकेशन में कहा है , ‘आर्थिक रूप से कमजोर तबके और निचले आय वर्ग के लिये सस्ते घर मुहैया कराने के प्रयासों को बढ़ावा देने के वास्ते होम लोन से जुड़े प्रायोरिटी सेक्टर कर्ज के दिशानिर्देशों को सस्ती आवास योजना के अनुरूप किया गया है. इसके लिये प्रायोरिटी सेक्टर लोन के तहत होम लोन सीमा पात्रता को महानगरों के लिये संशोधित कर 35 लाख रुपये और अन्य शहरों के लिये 25 लाख रुपये किया जायेगा’

क्या रखी गई है शर्त हालांकि इसके लिये शर्त रखी गई है कि दस लाख और उससे ज्यादा आबादी वाले शहरों में ऐसे मकानों की कुल कीमत 45 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होनी चाहिये वहीं दूसरे शहरों में सस्ती आवास योजना वाले इन मकानों का दाम 30 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिये. तभी उन्हें प्रायोरिटी सेक्टर लैंडिंग के दायरे में लोन सुविधा उपलब्ध होगी.

वर्तमान में ये लोन शहरों में 35 लाख रुपये और अन्य केन्द्रों में 25 लाख रुपये मूल्य तक के मकानों को प्रायोरिटी सेक्टर लैंडिंग लोन के दायरे में रखा जाता है और इनके लिये व्यक्तियों को क्रमश : 28 लाख रुपये और 20 लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाता है.

6 जून को किया था आरबीआई ने एलान रिजर्व बैंक की 6 जून को जारी दूसरी द्वैमासिक मौद्रिक नीति के साथ विकास और नियामकीय नीतियों पर जारी वक्तव्य में इस बारें में एलान किया गया है.

रिजर्व बैंक के आगे के नोटिफिकेशन में कहा है कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के रेसीडेंशियल प्रोजेक्ट्स में पात्रता के लिये पारिवारिक आय सीमा को मौजूदा दो लाख रुपये सालाना से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दिया गया है. वहीं निम्न आय वर्ग के लिये वार्षिक आय सीमा को बढ़ाकर छह लाख रुपये कर दिया गया है. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि यह बदलाव प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दिये गये आय मानदंड के अनुरूप किया गया है.

रुपया एक महीने के निचले स्तर पर, डॉलर के मुकाबले 68.38 रुपये पर बंद

अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस बने दुनिया के सबसे अमीर शख्स

सरकार ने फिलहाल एयर इंडिया की बिक्री की योजना टालीः नहीं मिला था कोई खरीदार

सोना चला 32 हजारी होने, चांदी में दिखी गिरावट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नमक-चाय और दाल, सब होगा महंगा, TATA बढ़ाएगी कीमतें
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
नेपाल जाने वालों को राहत, अब ले जा सकेंगे इतने हजार रुपए
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
Layoffs के बाद IT सेक्टर की तस्वीर बदली, जानें अप्रेजल- सैलरी स्ट्रक्चर और नई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर
क्रेडिट कार्ड से खर्च 2 लाख करोड़ के पार, ये दो बैंक हैं टॉप पर

वीडियोज

Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
ब्लैक सी में भारतीय नाविकों की मौत के बाद सरकार का एक्शन, जारी की एडवाइजरी, कहा - 'बहुत सावधानी...'
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
दिल्ली में फिर एक्टिव होगा मानसून, इस दिन से होगी झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
भारत के इन 24 खिलाड़ियों ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किया डेब्यू; देखें लिस्ट
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
शिक्षा मंत्री का चार्ज लेने के बाद प्रह्लाद जोशी का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'यह जिम्मेदारी...'
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget