एक्सप्लोरर

Rajiv Bajaj on EV: जिनका EV से कोई लेनादेना नहीं, वे इस कारोबार में आने की कोशिश क्यों कर रहे- राजीव बजाज

Rajiv Bajaj on EV Manufacturer: देश में हाल में इलेक्ट्रिक स्कूटर में आग लगने की घटनाएं हुई हैं और इसी को लेकर आज बजाज ऑटो के एमडी राजीव बजाज ने ऐसी कंपनियों पर परोक्ष रूप से सवाल उठाए.

Rajiv Bajaj on EV: बजाज ऑटो के मैनेजिंग डायरेक्टर राजीव बजाज ने शुक्रवार को ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन) स्टार्टअप की बढ़ती संख्या और हाल के दिनों में कुछ इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की घटनाओं पर कटाक्ष किया और उनकी मैन्यूफैक्चरिंग प्रक्रियाओं पर सवाल उठाए. बजाज ऑटो की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी चेतक टेक्नोलॉजी लिमिटेड के इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट के उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि जिन लोगों का इलेक्ट्रिक वाहनों से कोई लेनादेना नहीं है, वे यह व्यवसाय करने की कोशिश कर रहे हैं.

राजीव बजाज ने इलेक्ट्रिक वाहन स्टार्टअप की बढ़ती संख्या पर कटाक्ष किया
बजाज ने आगे कहा, "जो बात मुझे सबसे ज्यादा चिंतित करती है वह उस माहौल के बारे में है, जिसने इस पूरी पागल भीड़ को बढ़ावा दिया है. जिन लोगों का ईवी से कोई लेनादेना नहीं है, वे इस व्यवसाय में आने की कोशिश क्यों कर रहे हैं? यह तय किया जाना चाहिए. हो सकता है, सरकार में संबंधित अधिकारियों ने ईवी के लिए नियमों में ढील दी हो.’’ उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ हद तक प्रोत्साहनों के कारण भी हो सकता है. राजीव बजाज ने कहा, "मुद्दा आग ही नहीं है. यह (ऐसी घटनाएं) पेट्रोल और डीजल इंजन वाले वाहनों में भी हुई हैं. मुद्दा मैन्यूफैक्चरिंग की अंतर्निहित प्रक्रिया है."

नए प्लांट में 750 करोड़ रुपये का इंवेस्टमेंट करेगी बजाज ऑटो
राजीव बजाज ने अकुर्दी में अपने कंसोलिडेटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट के उद्घाटन के मौके पर कहा कि चेतक टेक्नोलॉजी लिमिटेड और उसके विक्रेता साझेदार इस नए इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट में लगभग 750 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे. कंपनी ने कहा कि 6.5 एकड़ भूमि में फैले पांच लाख यूनिट सालाना क्षमता वाले टू-व्हीलर मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट का लक्ष्य घरेलू और निर्यात दोनों बाजारों की जरूरतों को पूरा करना है.

बजाज चेतक के ई-स्कूटर की बुकिंग बढ़ी
बजाज ने अक्टूबर 2019 में अपने प्रतिष्ठित चेतक स्कूटर को इलेक्ट्रिक अवतार में वापस पेश किया था. कंपनी ने कहा कि इस पेशकश के बाद से उसने 14,000 से अधिक चेतक ई-स्कूटर बेचे हैं, और 16,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल की हैं.

ये भी पढ़ें

Ad Guidelines: नहीं दिखा पाएंगे भ्रामक विज्ञापन, सरकार लाई गाइडलाइंस, सेरोगेट एड पर भी लगेगी रोक

IIP Data: औद्योगिक उत्पादन में जोरदार तेजी, मार्च के 1.9 फीसदी के मुकाबले अप्रैल में 7.1 फीसदी पर रही IIP 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ने से आपका फायदा है या नुकसान, सरकार क्यों लेती है बार-बार ऐसे फैसले
डीजल और ATF पर टैक्स बढ़ने से आपका फायदा है या नुकसान, सरकार क्यों लेती है बार-बार ऐसे फैसले
Top Banks: दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित? 
दुनिया के टॉप 10 में से 7 बैंक चीन के, अमेरिका और यूरोप से आगे, भारत कितना सुरक्षित?
होम लोन के लिए तरस गई 10000 करोड़ की कंपनी, 800 से ज्यादा CIBIL स्कोर से भी नहीं बनी बात
होम लोन के लिए तरस गई 10000 करोड़ की कंपनी, 800 से ज्यादा CIBIL स्कोर से भी नहीं बनी बात
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा
Instamart पर करें बुकिंग, मिनटों में घर पहुंचेगा LPG सिलेंडर; कनेक्शन न भी हो तो चलेगा

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश यादव, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
आजम की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर के नोटिस के बाद भड़के अखिलेश, कर दी RSS का दफ्तर गिराने की मांग!
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
ISRO Scientist Job: ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
ISRO में कैसे मिलती है जॉब, कितनी होती है सैलरी और शिफ्ट टाइमिंग; यहां इस्तीफा देने का क्या है नियम?
Embed widget