एक्सप्लोरर

RBI Action: रिजर्व बैंक का एक और सख्त एक्शन, एसबीआई समेत तीन बैंकों पर हुई कार्रवाई 

Penalty On Banks: आरबीआई ने रेगुलेटरी नियमों के उल्लंघन में यह कार्रवाई की है. इन बैंकों पर लगभग 3 करोड़ रुपये जुर्माना लगाया गया है. साथ ही एक एनबीएफसी पर भी पेनल्टी लगाई गई है.

Penalty On Banks: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने एक बार फिर से बैंकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. अबकी बार आरबीआई की गाज तीन बैंकों पर गिरी है. इनमें देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई (State Bank of India), केनरा बैंक (Canara Bank) और सिटी यूनियन बैंक (City Union Bank) शामिल हैं. इन बैंकों पर विभिन्न रेगुलेटरी नियमों के उल्लंघन के चलते लगभग 3 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर 2 करोड़ रुपये का जुर्माना

आरबीआई ने सोमवार को बताया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पर सबसे ज्यादा 2 करोड़ रुपये का जुर्माना ठोका गया है. बैंक पर आरोप है कि उसने डिपॉजिटर अवेयरनेस फंड स्कीम 2014 के कुछ नियमों का उल्लंघन किया है. केंद्रीय बैंक ने सिटी यूनियन बैंक पर 66 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. बैंक पर आरबीआई के एनपीए अकाउंट्स से जुड़े इनकम रिकग्निशन के प्रुडेंशियल नियमों, एसेट क्लासिफिकेशन और एडवांस प्रोविजनिंग नियमों के अलावा नो योर डायरेक्शन रूल के उल्लंघन का आरोप है. केनरा बैंक पर भी कुछ दिशानिर्देशों का पालन न करने का आरोप है. इसलिए बैंक पर 32.30 लाख रुपये की पेनल्टी लगाई गई है.

ओसियन कैपिटल मार्केट लिमिटेड पर भी हुई कार्रवाई 

आरबीआई ने बताया कि ओडिशा के राउरकेला में स्थित ओसियन कैपिटल मार्केट लिमिटेड पर भी 16 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. कंपनी पर एनबीएफसी (Non Banking Financial Companies) से जुड़े नियमों का पालन न करने का आरोप था. आरबीआई समय-समय पर रेगुलेटरी जांच के बाद ऐसी कार्रवाई करता रहता है. केंद्रीय बैंक ने बताया कि यह जुर्माना रेगुलेटरी जांच में पाई गई कमियों के बाद लगाया जाता है. इन फैसलों का बैंक के कस्टमर्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा.

पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ हुई थी सख्त कार्रवाई 

केंद्रीय बैंक ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के खिलाफ रेगुलेटरी नियमों के उल्लंघन के चलते डिपॉजिट लेने पर रोक लगा दी थी. आदेश के मुताबिक, पेमेंट्स बैंक 15 मार्च के बाद डिपॉजिट, क्रेडिट ट्रांजेक्शन या टॉप अप नहीं कर सकता. सोमवार को ही पेटीएम पेमेंट बैंक के को-फाउंडर विजय शेखर शर्मा ने नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है. वन97 कम्यूनिकेशन लिमिटेड ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बोर्ड से अपने नॉमिनी को वापस लेने का फैसला किया है जिसके बाद विजय शेखर शर्मा बोर्ड के सदस्य पद से भी इस्तीफा दे दिया है. पेटीएम पेंमेंट्स बैंक लिमिटेड का फ्यूचर बिजनेस अब पुनर्गठित बोर्ड के जरिए चलाया जाएगा.  

ये भी पढ़ें 

Reliance Foundation Vantara: रिलायंस फाउंडेशन ने देश को दिया वनतारा का तोहफा, अनंत अंबानी बोले- जानवरों के लिए बनेगा सहारा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आधी रात को लगी आग! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, कोई हताहत नहीं
मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आधी रात को लगी आग! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, कोई हताहत नहीं
चकिंग के आरोप पर उस्मान तारिक का बड़ा खुलासा, धोनी की फिल्म का जिक्र कर क्या कहा जानिए
चकिंग के आरोप पर उस्मान तारिक का बड़ा खुलासा, धोनी की फिल्म का जिक्र कर क्या कहा जानिए
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन

वीडियोज

Sansani: लैंबॉर्गिनी कांड का पिक्चर 'पोस्टमार्टम' !  | Crime
Board Exam 2026 : बोर्ड परीक्षा है या नकल का कम्पीटशन? परीक्षा के दौरान जमकर नकल | Viral Video
ABP Report: लैम्बॉर्गिनी वाला खेल, चट गिरफ्तारी पट बेल | Lucknow Lamborghini Crash | UP News
Maha Dangal With Chitra Tripath: कांग्रेसी सांसदों की 'फौज', किसने की गाली-गलौज? | Parliament
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम गिरफ्तार

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
'ये आदेश धार्मिक स्वतंत्रता के खिलाफ', वंदे मातरम को लेकर गृह मंत्रालय के सर्कुलर पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद का रिएक्शन
मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आधी रात को लगी आग! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, कोई हताहत नहीं
मुंबई के नेवल डॉकयार्ड में आधी रात को लगी आग! मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, कोई हताहत नहीं
चकिंग के आरोप पर उस्मान तारिक का बड़ा खुलासा, धोनी की फिल्म का जिक्र कर क्या कहा जानिए
चकिंग के आरोप पर उस्मान तारिक का बड़ा खुलासा, धोनी की फिल्म का जिक्र कर क्या कहा जानिए
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अनिल कपूर ने पिता के स्ट्रगल को लेकर की बात, बोले- उनकी एक भी फिल्म चली नहीं
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
अमेरिका ने ट्रेड डील फैक्टशीट में क्यों किया इतना बड़ा बदलाव? भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
साइबर फ्रॉड से कैसे बचाएगा म्यूल अकाउंट हंटर, जिसे इस्तेमाल करने पर जोर दे रहे अमित शाह?
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
DTC में नौकरी पाने का शानदार मौका, 60 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी; पढ़ें डिटेल्स
Embed widget