एक्सप्लोरर

RBI Action: RBI की बड़ी कार्रवाई, 4 बैंकों पर लगाया 44 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए कहीं आपका बैंक तो नहीं है इसमें

RBI Action: रिजर्व बैंक ने देश के चार बैंकों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों रुपये का जुर्माना लगाया है. इन बैंकों पर किन नियमों के अनदेखी के कारण जुर्माना लगाया गया है, ये आप यहां जान सकते हैं.

Reserve Bank Action on Banks: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) ने एक बार फिर बैंकों पर कार्रवाई की है. बैंक ने 4 कोऑपरेटिव बैंकों के ऊपर 44 लाख रुपये का तगड़ा जुर्माना (RBI Penalty of 4 Cooperative Bank)  लगाया है. बैंक ने ये कार्रवाई नियमों के अनदेखी के कारण की है. इसमें 16 लाख रुपये की पेनाल्टी चेन्नई स्थित तमिलनाडु राज्य सर्वोच्च सहकारी बैंक (The Tamil Nadu State Apex Co-operative Bank) पर लगाया गया है. इसके अलावा रिजर्व बैंक ने 3 और बैंकों के ऊपर जुर्माना लगाया है.

रिजर्व बैंक ने कही यह बात

बैंकों पर कार्रवाई पर जानकारी देते हुए आरबीआई ने कहा कि केंद्रीय बैंक का यह मकसद है कि बैंकों द्वारा रिजर्व बैंक सभी नियमों का अनुपालन हो. इसके साथ ही बैंक का यह इरादा नहीं है कि हम बैंक और ग्राहकों के बीच हुई किसी लेनदेन में दखल करें. गौरतलब है कि केंद्रीय बैंक ने पहले भी नियमों की अनदेखी के कारण करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाया है.

किन बैंकों पर की गई कार्रवाई

भारतीय रिजर्व बैंक ने जिन को ऑपरेटिव बैंकों पर जुर्माना लगाया है वह बैंक हैं बॉम्बे मर्केंटाइल को-ऑपरेटिव बैंक (Bombay Mercantile Co-operative Bank) . इस बैंक पर पूरे 13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. बैंक ने जमाकर्ता शिक्षा और जागरूकता कोष (DEAF) का फंड निश्चित अवधि में ट्रांसफर नहीं कर पाया. वहीं जनता सहकारी बैंक, पुणे ( Janata Sahakari Bank Pune) पर भी रिजर्व बैंक ने 13 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. यह जुर्माना डिपॉजिट रेट्स पर सही समय पर ब्याज न देने के कारण लगाया गया है.

वहीं तमिलनाडु राज्य सर्वोच्च सहकारी बैंक भी DEAF के फंड ट्रांसफर समय पर नहीं कर सका. इसके साथ ही बैंक ने NABARD को सही समय पर अपने यहां हुए फ्रॉड ट्रांजैक्शन की जानकारी नहीं दी. ऐसे में रिजर्व बैंक ने इस बैंक के ऊपर 16 लाख रुपये का तगड़ा जुर्माना लगाया है. इसके अलावा बारां नागरिक सहकारी बैंक बारां, राजस्थान (Baran Nagrik Sahkari Bank Rajasthan) पर भी 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यह कार्रवाई बैंक पर नियमों की अनदेखी के कारण लगाई गई है.

ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?

ऐसे में सवाल उठता है कि चार बैंकों पर आरबीआई द्वारा लगाए गए 44 लाख जुर्माने का बैंक के ग्राहकों पर क्या असर पड़ेगा? इन पेनाल्टी का बैंक के ग्राहकों से कोई लेना देना नहीं हैं. यह जुर्माना बैंकों पर ऑपरेशन कार्रवाई पूरी न करने के कारण की गई है. इसका बैंक के ग्राहकों के खाते के लेनदेन से कोई मतलब नहीं है.

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत हुई कम, कई शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
Vegetable Price: इकट्ठा कर लो टमाटर का स्टॉक, आसमान छुएंगे दाम, दाल-चावल की कीमतों से बिगड़ेगा बजट
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
फिजूलखर्ची बंद करो, खुद की कमाई बढ़ाओ, राज्यों से सरकार ने ऐसा क्यों कहा, आप पर क्या होगा असर?
Per Capita Income: सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
सिक्किम के लोग सबसे अमीर, बिहार अभी भी सबसे गरीब, प्रति व्यक्ति आय में किन राज्यों ने मारी बाजी?
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget