एक्सप्लोरर

RBI Monetary Policy: आरबीआई ने फिर बढ़ाई ब्‍याज दरें, गवर्नर शक्तिकांत दास ने कही ये 10 बड़ी बातें

RBI Governor Shaktikanta Das ने मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए न सिर्फ रेपो रेट में 0.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की बल्कि महंगाई और जीडीपी को लेकर भी अनुमान जताया. आइए, जानते हैं 10 बड़ी बातें.

RBI Monetary Policy: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध की वजह से वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था प्रभावित हुई है और भारत भी इससे अछूता नहीं है. महंगाई दर अब भी आरबीआई द्वारा तय कंफर्ट जोन 2-6 प्रतिशत के ऊपर है. डॉलर के मुकाबले रुपया रिकॉर्ड निम्‍न स्‍तर तक पहुंच गया. ऐसी परिस्थिति में RBI की Monetary Policy Committee ने जो निर्णय लिए हैं उनकी घोषणा शक्तिकांत दास ने की. आइए, जानते हैं मौद्रिक नीति की 10 बड़ी बातें. 

  1. RBI ने रेपो रेट में 50 आधार अंकों की बढ़ोतरी करते हुए इसे 5.40 फीसदी से बढ़ाकर 5.90 फीसदी कर दिया है. 5 महीने में अब तक रेपो रेट में 1.90 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो चुकी है. 
  2. दुनिया भर में बढ़ती महंगाई को देखते हुए आर्थिक मंदी की आशंका बढ़ रही है लेकिन भारत की आर्थिक स्थिति बेहतर है. आरबीआई ने उपभोक्‍ता मूल्‍य आधारित महंगाई दर (Consumer Price Index (CPI) Inflation) का अनुमान वित्‍त वर्ष 2023 के लिए 6.7 प्रतिशत पर बरकरार रखा है.
  3. वित्‍त वर्ष 2023 के लिए वास्‍तविक सकेल घरेलू उत्‍पाद (GDP Growth Projection) के अनुमान को 7.2 प्रतिशत से घटा कर 7 प्रतिशत किया गया है. 
  4. रुपये के अवमूल्‍यन पर आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि इस साल 28 सितंबर तक डॉलर के मुकाबले रुपये में 7.4 प्रतिशत का अवमूल्‍यन हुआ है. आरबीआई ने रुपये के लिए कोई खास विनिमय दर तय नहीं किया है. रुपये की ज्‍यादा अस्थिरता की दशा में आरबीआई हस्‍तक्षेप करता है और केंद्रीय बैंक का विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत 
  5. मार्जिन स्‍टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) और बैंक रेट को 5.65 प्रतिशत से बढ़ा कर 6.15 प्रतिशत कर दिया गया है. 
  6. ऑनलाइन पेमेंट एग्रीगेटर्स के लिए जो दिशानिर्देश हैं, वे ऑफलाइन पेमेंट एग्रीगेटर्स के लिए भी उपलब्‍ध होंगे. 
  7. अप्रैल-जुलाई की अवधि में प्रत्‍यक्ष विदेशी निवेश 18.9 अरब डॉलर रहा जो पिछले साल की समान अवधि में 13.1 अरब डॉलर था. 
  8. आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि बैंक लोन 16.2 प्रतिशत की तेज गति से बढ़ा है.
  9. दास ने कहा कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में हालिया नरमी अगर कायम रही तो महंगाई के मोर्चे पर राहत मिल सकती है.
  10. ग्रामीण मांग में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है, निवेश की मांग भी बढ़ रही है और कृषि क्षेत्र भी स्थिर है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
Embed widget