एक्सप्लोरर

आरबीआई गवर्नर बोले- भारत की आर्थिक ग्रोथ 8 फीसदी की दर से बढ़ने की राह पर

RBI Governor: आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि देश की आजादी के बाद सबसे बड़ा आर्थिक सुधार GST है. इसने कारोबार को आगे बढ़ाने में मदद दी है.

RBI Governor: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने कहा है कि वह भारत की इकोनॉमी की तरक्की और महंगाई में कमी को लेकर पॉजिटिव हैं. उन्हें पूरी उम्मीद है कि भारत दोनों ही मोर्चों पर बेहतर करके दिखाएगा. शक्तिकांत दास ने मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि देश सही दिशा में आगे बढ़ रहा है. हमारी जीडीपी भी मजबूत स्थिति में है. देश के ग्रामीण इलाकों में भी खपत बढ़ रही है. हमें सभी मोर्चों से अच्छी खबर मिल रही है. 

विकास के रास्ते पर बड़ा बदलाव करने की दहलीज पर भारत

शक्तिकांत दास ने बॉम्बे चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (Bombay Chamber of Commerce & Industry) की 188वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) को संबोधित करते हुए कहा कि भारत अपने विकास के रास्ते पर बड़ा बदलाव करने की दहलीज पर है. भारत की जीडीपी लगातार 8 फीसदी की रफ्तार से आगे भाग रही है. हमने दुनिया की बड़ी इकोनॉमी को पीछे छोड़ते हुए लगातार विकास की यह गति बनाई हुई है.

अनुमान से तेज होगी पहली तिमाही में विकास दर 

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि फिलहाल हमें एक मजबूत विकास गति दिखाई दे रही है. वित्त वर्ष 2023-24 में भी हमने 8 फीसदी से ज्यादा की रफ़्तार बनाकर रखी. पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में भी हमने उम्मीद से अच्छा प्रदर्शन किया था. अब वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही में भी यह गति मजबूत बनी हुई है. अब RBI का अनुमान है कि अप्रैल-जून तिमाही में आर्थिक वृद्धि हमारे अपने अनुमान से थोड़ी अधिक है. इसमें ग्रामीण इलाकों में बढ़ रही खपत ने भी पॉजिटिव असर डाला है. 

आजादी के बाद सबसे बड़ा आर्थिक सुधार जीएसटी

शक्तिकांत दास ने कहा कि भारत जैसा बड़ा देश एक ही सेक्टर पर निर्भर नहीं रह सकता. हमें मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस, एक्सपोर्ट और एग्रीकल्चर का एक साथ विकास करना होगा. एग्रीकल्चर सेक्टर में बहुत काम हुआ है. मगर, अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है. हमें सप्लाई चेन और वैल्यू चेन फ्रेमवर्क को मजबूत करना होगा. आरबीआई गवर्नर ने कहा कि आजादी के बाद सबसे बड़ा सुधार जीएसटी है. कई देशों की तुलना में हमारे यहां जीएसटी (GST) बहुत स्थिर हो चुका है. जीएसटी के तहत हर महीने 1.7 ट्रिलियन रुपये का कलेक्शन हो रहा है. साथ ही व्यापार सुविधाजनक हो गया है. 

ये भी पढ़ें 

India External Debt: भारत का विदेशी कर्ज बढ़ा, 663 अरब डॉलर का आंकड़ा हुआ पार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया
Blinkit-Zepto के सामान से गायब है मैन्युफैक्चरिंग डेट तो क्या करें? तुकाराम मुंढे ने बताया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget