एक्सप्लोरर

RBI on PPB: पर्याप्त समय देने पर भी नहीं हुआ सुधार, तब रिजर्व बैंक ने लिया पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर एक्शन

RBI MPC Meeting: रिजर्व बैंक की ओर से जल्दी ही पेटीएम मामले पर एफएक्यू जारी किया जाएगा. आरबीआई गवर्नर ने आज इसकी जानकारी दी...

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज गुरुवार को पेटीएम के ऊपर हुए हालिया एक्शन के बाद फिनटेक सेक्टर की चिंता को दूर करने का प्रयास किया. सेंट्रल बैंक के गवर्नर ने कहा कि पेटीएम के ऊपर हुए एक्शन से फिनटेक को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह एक्शन एक एंटिटी से जुड़ा हुआ है. साथ ही उन्होंने कहा कि बैंकिंग रेगुलेटर की तरफ से हर किसी को पर्याप्त समय दिया जाता है.

छठी बार नहीं बदली ब्याज दर

रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास तीन दिनों तक चली एमपीसी के नतीजों के ऐलान के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे. इससे पहले चालू वित्त वर्ष की आखिरी मौद्रिक नीति समिति बैठक में रेपो रेट को लगातार छठी बार स्थिर रखा गया. रिजर्व बैंक ने महंगाई को लेकर अनिश्चितता के चलते रेपो रेट को 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा है.

पेटीएम संकट पर आएगा एफएक्यू

पेटीएम संकट को लेकर पूछे जा रहे सवालों के मद्देनजर गवर्नर दास ने कहा कि सेंट्रल बैंक इस संबंध में जल्द ही एफएक्यू जारी करेगा. उन्होंने कहा कि सेंट्रल बैंक की ओर से सभी रेगुलेटेड एंटिटीज को किसी समस्या के समाधान या अनुपालन के लिए पर्याप्त समय दिया जाता है. रेगुलेटेड एंटिटीज में पेटीएम पेमेंट्स बैंक भी शामिल है और इस पेमेंट्स बैंक को भी सेंट्रल बैंक ने अनुपालन के लिए पर्याप्त समय दिया.

सिस्टम को लेकर चिंता की बात नहीं

उन्होंने किया कि पर्याप्त समय दिए जाने के बाद जब अनुपालन नहीं होता है, तब जाकर सेंट्रल बैंक की ओर से एक्शन लिया जाता है. अनुपालन में खामी जिस स्तर की होती है, रिजर्व बैंक का एक्शन भी उसी स्तर का होता है. उन्होंने कहा- अगर कोई एंटिटी अनुपालन करे तो हमें एक्शन लेने की जरूरत ही क्यों पड़ेगी. हम एक जिम्मेदार रेगुलेटर हैं. उन्होंने कहा कि सिस्टम को लेकर चिंता करने की कोई वजह नहीं है.

रिजर्व बैंक गवर्नर ने सवालों का जवाब देते हुए कहा कि किसी खास मामले या एंटिटी को लेकर बहुत कुछ कहने की जरूरत नहीं है. उन्होंने अपनी बात को समझाने के लिए सात पॉइंट में स्थिति को स्पष्ट किया...

आरबीआई गवर्नर के सात पॉइंट

रिजर्व बैंक फाइनेंशियल सेक्टर में इनोवेशन को सपोर्ट करता रहा है और आगे भी करता रहेगा.
फिनटेक, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने की रिजर्व बैंक की प्रतिबद्धता पर कोई संदेह नहीं होना चाहिए.
हम संबंधित एंटिटी (पेटीएम पेमेंट्स बैंक) के साथ काफी समय से संवाद कर रहे थे.
पेटीएम इश्यू पर रेगुलेटरी डिटेल्स शेयर करना उचित नहीं है.
लंबी अवधि में सफलता के लिए हर एंटिटी को इन पहलुओं का ध्यान रखना चाहिए.
आरबीआई के सभी कदम सिस्टम की स्थिरता और ग्राहकों के हितों की सुरक्षा के लिए हैं.
पेटीएम इश्यू पर हम जल्द एफएक्यू जारी करेंगे.

ये भी पढ़ें: इन दो नए फंड ऑफर में पैसे लगाने का मौका, निफ्टी के आईटी और बैंक इंडेक्स पर है बेस्ड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget