एक्सप्लोरर

क्या देश में फिर से लाया जाएगा 1000 रुपये का नोट? RBI गवर्नर ने कर दिया बड़ा खुलासा

1000 Rupees Notes: RBI गवर्नर ने इस बात का जवाब दे दिया है कि क्या आरबीआई 1000 रुपये का नोट लाने वाला है... आप इस बात का जवाब यहां जान सकते हैं.

1000 Rupees Notes: RBI गवर्नर Shaktikanta Das ने आज मुंबई में 2000 रुपये के नोट चलन से बाहर करने के आरबीआई के फैसले के बाद पहली बार बयान दिया है. यहां उन्होंने विस्तार से इस बात की जानकारी दी कि देश के सबसे बड़े नोट को इस समय चलने से बाहर करने का निर्णय लेने के पीछे क्या वजह हैं. RBI गवर्नर ने इस बात का जवाब दे दिया है कि क्या आरबीआई 1000 रुपये का नोट लाने वाला है....शक्तिकांत दास ने कहा है कि फिलहाल ऐसा कोई प्लान नहीं है. 

कब बंद हुए थे देश में 1000 और 500 रुपये के पुराने नोट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे टेलीविजन घोषणा के जरिए इस बात का ऐलान किया था कि 1000 रुपये और तत्कालीन 500 रुपये के नोटों की नोटबंदी की जा रही है. उसी रात 12 बजे के बाद 1000 रुपये और उस समय चलने वाले 500 रुपये के नोट लीगल टेंडर नहीं रहे थे. देश में नोटबंदी का ये फैसला काले धन की रोकथाम के उद्देश्य से लाए जाने की बात कही गई थी. उसके बाद बैंकों में लगातार कई दिनों तक 1000 और 500 रुपये के नोट बदलने और जमा करवाने वालों की भारी भीड़ के दृश्य आज भी जेहन में ताजा से लगते हैं.

आरबीआई गवर्नर ने कही बड़ी बात

मुंबई में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने 2000 रुपये  के नोट को चलने से बाहर करने पर कहा कि चार महीने का समय दिया गया है और लोग 4 महीने के समय को गंभीरता से लें. नोट बदलने के लिए इतना समय काफी है. आरबीआई गवर्नर ने ये भी कहा कि भारत का करेंसी मैनेजमेंट सिस्टम काफी मजबूत है.

500 रुपये के और नोट लाए जाने पर आरबीआई गवर्नर ने क्या कहा-

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि 500 रुपये के और नोट लाए जाने का फैसला जनता की मांग पर निर्भर करेगा. गौरतलब है कि बीते शुक्रवार 19 मई को शाम को आरबीआई का ये फैसला सामने आया कि 2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर किया जा रहा है. बैंकों में इन्हें बदलने और जमा करवाने के लिए 30 सितंबर 2023 तक का समय दिया गया है. हालांकि आज आरबीआई ने ये भी कहा कि 2000 रुपये का नोट लीगल टेंडर बना रहेगा.

ये भी पढ़ें

2000 रुपये के नोट को चलन से बाहर करने पर RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा- चिंता का कोई कारण नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
2028 तक कम होगी भारत की गरीबी! वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में हुआ खुलासा
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
दिवाली से पहले लगा ऑनलाइन डिलीवरी पर 5% GST? सरकार ने बताई सच्चाई
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
चावल की कीमतों में 10% की बढ़ोतरी, 2027 तक घट सकता है निर्यात!
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान
धरावी के लिए नया सवेरा, प्रणव अडानी ने किया भूमि पूजन, मिलेंगे 350 sq ft के मकान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget