एक्सप्लोरर

बैंकों में धोखाधड़ी रोकने के लिए आरबीआई ने बनाई विशेष कमिटी, कहा 'बैंकों को बार-बार चेतावनी दी थी'

आरबीआई ने साफ कहा है कि उसने अगस्त 2016 के बाद से बैंकों को स्विफ्ट व्यवस्था के संभावित दुरूपयोग को लेकर तीन बार आगाह किया था.

नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक ने आज कहा कि उसने वाई एच मालेगाम की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ कमिटी गठित की है जो कि बैंकों में धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ने की वजहों पर विचार करेगी. वहीं ऐसी घटनाएं दोबारा न सकें इसके लिए विभिन्न उपायों की सिफारिश करेगी. साथ ही ये कमिटी बैंकों में नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स और उनके संबंध में किए गए कैपिटल प्रोविजनिंग (पूंजी प्रावधान) के बीच भारी अंतर के कारणों की पड़ताल करेगी. समिति इन सब को रोकने के लिए उपाय सुझाएगी. स्विफ्ट व्यवस्था रोकने के लिए बैंकों को दी थी चेतावनी आरबीआई ने साफ कहा है कि उसने अगस्त 2016 के बाद से बैंकों को स्विफ्ट व्यवस्था के संभावित दुरूपयोग को लेकर तीन बार आगाह किया था. पीएनबी में 11,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले की विभिन्न एजेंसियों की चल रही जांच के बीच आरबीआई का ये बयान अहम है. केंद्रीय बैंक ने एक बयान में यह जानकारी दी है. इसके अनुसार केंद्रीय बैंक ने पीएनबी मामले के मद्देनजर बैंकों से कहा है कि अपने स्विफ्ट ऑपरेशन को मजबूत बनाने के लिए सुझाए गए उपायों को लागू करें. इसके अनुसार वह सोसायटी फोर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन (स्विफ्ट) के संभावित दुरुपयोग के बारे में बैंकों को बार बार आगाह करता रहा है. अगस्त 2016 के बाद से उसने कम से कम तीन बार इस बारे में बैंकों को चेताया. स्विफ्ट होता क्‍या है स्‍विफ्ट की फुल फॉर्म सोसायटी फोर वर्ल्डवाइड इंटरबैंक फाइनेंशियल टेलीकम्युनिकेशन है. ये बैंकों के बीच एक तरह का नेटवर्क है जो मैसेज भेजने और रिसीव करने के काम आता है. दरअसल इ‍सका प्रयोग विश्व के कई बैंक और फाइनेंशि‍यल सर्विस देने वाले और संस्थान करते हैं और इनके जरिए पेमेंट बहुत आसानी से और तेज गति से हो जाती है. हर बैंक के लिए एक खास स्विफ्ट कोड मि‍लता है जो इसकी पहचान के काम आता है. दरअसल आरबीआई ने इसी को लेकर बैंकों को आगाह किया था कि इस नेटवर्क के जरिए पेमेंट के लिए बैंकों को पूरी जांच पड़ताल करके ही पेमेंट की अनुमति देनी चाहिए. पीएनबी में 11,400 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले की सीबीआई व ईडी सहित अनेक एजेंसियां जांच कर रही हैं. यह देश के बैंकिंग इतिहास में धोखाधड़ी का अपनी तरह का सबसे बड़ा मामला है. यहां पढ़ें कैसे CBI और ED करेंगे नीरव-मेहुल से 11,500 करोड़ रुपये की वसूली? नीरव-पीएम मोदी की तस्वीर पर बोले अमित शाह-'साथ नजर आने पर आरोप साबित नहीं होता' नीरव मोदी ने पैसे वापस ना करने की कोई बात नहीं कही: वकील विजय अग्रवाल PNB घोटाला: बैंक के तीन अधिकारी गिरफ्तार, आज होगी कोर्ट में पेशी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget