एक्सप्लोरर

RBI के नतीजों और कंपनियों के तिमाही रिजल्ट से मिलेगी बाजार को दिशा, आपका भी लगा है पैसा तो जानिए यहां...

Stock Market Update: अगर आपका भी स्टॉक मार्केट में पैसा लगा है तो उसे पहले ये जरूर जान लें कि अगले हफ्ते की बाजार की चाल कैसी रहने वाली है...

Stock Market Update: अगर आपका भी स्टॉक मार्केट में पैसा लगा है तो उसे पहले ये जरूर जान लें कि अगले हफ्ते की बाजार की चाल कैसी रहने वाली है... क्या आने वाले हफ्ते में भी घरेलू मार्केट में तेजी रहेगी या फिर बिकवाली की दौर फिर से हावी हो सकता है. 

नीतिगत दरों पर आएगा फैसला
आपको बता दें शेयर बाजारों की दिशा इस हफ्ते वृहद आर्थिक आंकड़ों, कंपनियों के तिमाही नतीजों, नीतिगत ब्याज दरों पर रिजर्व बैंक के निर्णय तथा विदेशी कोषों के रुख से तय होगी. मार्केट एक्सपर्ट ने यह राय जताई है. एक्सपर्ट का कहना है कि ग्लोबल मार्केट का रुझान, रुपये का उतार-चढ़ाव और कच्चे तेल के दाम भी बाजार धारणा को प्रभावित करेंगे.

PMI आंकड़ों पर भी रहेगी नजर
रेलिगेयर ब्रोकिंग के उपाध्यक्ष-शोध अजित मिश्रा ने कहा है कि इस सप्ताह की शुरुआत वाहन बिक्री के मासिक आंकड़ों के साथ होगी. इसके अलावा बाजार की निगाह पीएमआई आंकड़ों पर भी रहेगी. भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों की घोषणा पांच अगस्त को होगी.

ITC समेत कई कंपनियों के आएंगे रिजल्ट
मिश्रा ने कहा कि सप्ताह के दौरान आईटीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, डाबर, टाइटन और इंटरग्लोब एविएशन जैसी कुछ बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे.

FIIs की गतिविधियों का भी दिखेगा असर
सैमको सिक्योरिटीज में बाजार परिदृश्य-प्रमुख अपूर्व सेठ ने कहा कि घरेलू मोर्चे पर इस सप्ताह सबसे बड़ी खबर रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की समीक्षा बैठक होगी. उन्होंने कहा है कि सभी की निगाह इस पर रहेगी कि क्या एमपीसी पश्चिम के केंद्रीय बैंकों की तरह आक्रामक रुख अपनाती है या अपने हिसाब से रास्ता बनाती है. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की गतिविधियां भी बाजार की दिशा को तय करेंगी.

वाहन बिक्री के आंकड़ों से भी मिलेगी दिशा
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा कि इस सप्ताह बाजार भागीदारों की निगाह घरेलू घटनाक्रमों पर रहेगी. रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक सबसे महत्वपूर्ण घटनाक्रम है. इसके अलावा वाहन बिक्री के मासिक आंकड़े और कंपनियों के तिमाही नतीजे भी बाजार की दिशा को तय करेंगे. बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,498.02 अंक यानी 2.67 फीसदी के लाभ में रहा.

यह भी पढ़ें:
Repo Rates: फिर महंगा हो सकता है लोन! RBI रेपो रेट्स में कर सकता है इजाफा, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?

Petrol-Diesel Update: पेट्रोल-डीजल को लेकर सरकारी तेल कंपनी IOC ने दी बड़ी जानकारी, फटाफट जान लें आप भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिन के 43 लाख कमाते हैं एन. चंद्रशेखरन, जानिए टाटा सन्स के चेयरमैन की नेट वर्थ
दिन के 43 लाख कमाते हैं एन. चंद्रशेखरन, जानिए टाटा सन्स के चेयरमैन की नेट वर्थ
सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए
सोने से सरकार को कितनी कमाई होती है? कस्टम ड्यूटी कलेक्शन से समझिए
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
साउथ इंडिया का सबसे पावरफुल बिजनेस घराना कौनसा है, कितनी है दौलत?
साउथ इंडिया का सबसे पावरफुल बिजनेस घराना कौनसा है, कितनी है दौलत?

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget