एक्सप्लोरर

Foreign Currency Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में आई बड़ी उछाल, 9 बिलियन डॉलर बढ़कर 616 अरब डॉलर हो गया रिजर्व

RBI Data: ये लगातार पांचवां हफ्ता है जब विदेशी मुद्रा भंडार में इजाफा देखने को मिला है. विदेशी पोर्टफोलियो निवेश में बढ़ोतरी के चलते फॉरेक्स रिजर्व बढ़ा है.

India Forex Reserves: विदेशी मुद्रा भंडार में बड़ी उछाल आई है. आरबीआई डेटा के मुताबिक 15 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी निवेश में उछाल के चलते विदेशी मुद्रा भंडार 9.11 बिलियन डॉलर बढ़कर 615.97 बिलियन डॉलर पर जा पहुंची है जो उसके पहले हफ्ते में 606.85 बिलियन डॉलर थी. ये लगातार पांचवा हफ्ता है जब विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल देखने को मिला है. 

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार 22 दिसंबर, 2023 को विदेशी मुद्रा भंडार का डेटा जारी किया है. डेटा के अनुसार 15 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 9.11 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 615.97 बिलियन डॉलर रहा है. इस दौरान विदेशी करेंसी एसेट्स में भी उछाल आया है और ये 8.34 बिलियन डॉलर बढ़कर 545.04 बिलियन डॉलर पर आ गया है. 

आरबीआई के गोल्ड रिजर्व में भी बढ़ोतरी आई है. आरबीआई का गोल्ड रिजर्व 446 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 47.57 बिलियन डॉलर पर आ गया है. एसडीआर 135 मिलियन डॉलर बढ़कर 18.32 बिलियन डॉलर और  इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड में जमा रिजर्व 181 मिलियन डॉलर के उछाल के साथ 5.02  बिलियन डॉलर रहा है.  

विदेशी मुद्रा भंडार में उछाल की बड़ी वजहों में विदेशी निवेश में आई तेजी शामिल है. फेड रिजर्व के ब्याज दरें नहीं बढ़ाने के फैसले और साल 2024 में ब्याज दरों में कटौती के संकेतों के बाद देश में विदेशी पोर्टफोलियो इंवेस्टमेंट में इजाफा देखने को मिला है.  इस बात की संभावना जताई जा रही है कि नए वर्ष में विदेशी निवेश में और भी उछाल आ सकता है.  

अक्टूबर 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 645 बिलियन डॉलर के लेवल तक जा पहुंचा था जिसके बाद बड़ी गिरावट आ गई थी. अब विदेशी मुद्रा भंडार अपने पुराने हाई से 30 बिलियन डॉलर दूर है. डॉलर इंफ्लो में आए उछाल के चलते डॉलर के मुकाबले करेंसी मार्केट में रुपया मजबूत हुआ है. 22 दिसंबर को एक डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 83.14 के लेवल पर क्लोज हुआ है.  

ये भी पढ़ें 

India Vs China: चीन के सबसे बड़े जापानी बैंक MUFG का हुआ उससे मोहभंग, भारत में बड़े पैमाने पर है निवेश की योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
LPG: रसोई गैस पर सरकार का बड़ा फैसला, कंपनियों के लिए कोटा तय
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च
E20 Petrol से कम माइलेज? सरकार ने बताया असली कारण, इन चीजों से बढ़ सकता है खर्च

वीडियोज

Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget