एक्सप्लोरर

Ration Card: अगर परिवार में आ गया है नया सदस्य, तो ऐसे राशन कार्ड में जोड़ें उसका नाम, जानें क्या है प्रोसेस

जब आपके परिवार में कोई नया सदस्य एंट्री करता है, तो उसका नाम राशन कार्ड में जोड़ने का तरीका आप खोजते है, तो हम आपको कुछ आसान स्टेप की मदद से इसकी जानकारी दे रहे है...जानिए क्या है तरीका...

Ration Card Update Online : केंद्र और राज्य सरकार (Government) की ओर से देश के गरीब परिवारों को कम दामों में गेहूं-चावल या मुफ्त भी दिया जाता है. इन गरीबों की आर्थिक सहायता को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana) की शुरुआत की हुई थी. इस योजना के तहत गरीब परिवारों को गेहूं-चावल के साथ समय-समय पर तेल, चना मक्का, मुफ्त में दिया गया है. योजना से केंद्र और राज्यों को कुल 3.91 लाख करोड़ रुपये की खाद्य सब्सिडी दी जा चुकी है. देशभर में अब तक 1,118 लाख टन राशन बांटा जा चुका है. अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते है, तो आपके पास राशन कार्ड होना चाहिए. राशन कार्ड में परिवार के किसी नए सदस्य का नाम जोड़ना चाहते है, तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है. इस खबर में हम आपको राशन कार्ड में किसी नए सदस्य के नाम को जोड़ने की पूरी जानकारी देने जा रहे है... 

परिवार में कौन है नया सदस्य

कई बार ऐसा होता है, जब आपके परिवार में कोई नया सदस्य एंट्री करता है. अब इन नए सदस्यों को आप अपने परिवार के राशन कार्ड में शामिल कर सकते हैं. अगर आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम छूट भी गया है, तो उसे राशन कार्ड में अपडेट कर सकते है. इसके लिए कई बार ग्राहक सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाकर परेशान हो जाते हैं, लेकिन काम नहीं पाता है. इस खबर में हम आपको परिवार के नए सदस्यों के नाम ऑनलाइन जोड़ने की प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं.

अपडेट कर सकते है राशन कार्ड

आपके परिवार में बच्चों का नाम राशन कार्ड में जोड़ना है, या किसी का नाम अपडेट करना है. तो सबसे पहले उस परिवार के मुखिया के पास राशन कार्ड होना चाहिए. इस कार्ड के साथ परिवार के मुखिया को एक फोटो कॉपी करा लेनी चाहिए. बच्चों के जन्म प्रमाण-पत्र और उनके माता-पिता के आधार-कार्ड की जरूरत पड़ेगी. वहीं अगर नवविवाहित महिला का नाम राशन कार्ड में जोड़ना हैं, तो उसका आधार कार्ड, विवाह प्रमाण-पत्र और उसके माता-पिता का राशन कार्ड जरूर होना चाहिए. जानें क्या है तरीका..

कई जगह काम आता है राशन कार्ड

राशन कार्ड आज एक पहचान पत्र की सत्यापन के लिए कई जरूरी दस्तावेजों में प्रमुख माना जाता है. राशन कार्ड का इस्तेमाल किफायती और मुफ्त राशन लेने के लिए किया जाता है. यह आपकी पहचान पत्र के दस्तावेजों को और मजबूती देता है. राशन कार्ड में जो जानकारी दर्ज होती है, उसके हिसाब से ही आपके परिवार को राशन मिलता है. वहीं कई दूसरी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी राशन कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है. राशन कार्ड में परिवार के सदस्यों के नाम भी जोड़े जा सकते है. 

ऑनलाइन नाम जोड़ने के लिए फॉलो करें ये स्टेप

आपको सबसे पहले अपने राज्य की खाद्य आपूर्ति की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. मान लीजिये कि, अगर आप उत्तर प्रदेश के रहने वाले है, तो आपको यूपी की (https://fcs.up.gov.in/FoodPortal.aspx) पर जाना होगा. इसके बाद आपको कुछ आसान से स्टेप फॉलो करने होंगे..

  • सबसे पहले आपको अपनी एक लॉगिन आईडी बनानी होगी, अगर आपके पास पहले से कोई आईडी है तो उससे लॉग इन करें.
  • होम पेज पर नए सदस्य को जोड़ने का विकल्प पर जाये, इस पर क्लिक करें.
  • इसके बाद अब आपके सामने एक नया फॉर्म खुल जाएगा. 
  • आपको यहां अपने परिवार के नए सदस्य की सभी जानकारी ठीक ठीक भरनी होगी.
  • आपको फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेजों की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करनी होगी.
  • फॉर्म जमा करने के बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिलेगा. 
  • इससे आप इस पोर्टल में अपने फॉर्म को ट्रैक कर सकते हैं.
  • अधिकारी फॉर्म और दस्तावेज की जांच करेंगे.
  • अगर सब कुछ सही रहा तो आपका फॉर्म स्वीकार हो जाएगा और राशन कार्ड डाक के जरिए आपके घर आएगा.

ये भी पढ़ें

Air India Sale: एयर इंडिया की शानदार सेल का फायदा उठाकर सस्ते में करें हवाई यात्रा, जानें किन रूट्स पर है ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget