एक्सप्लोरर

PM Kisan Samman Nidhi: अगर नहीं है ये कार्ड तो भूल जाइए किसान सम्मान निधि, सालाना मिलते हैं 6 हजार रुपये

PM Kisan Samman Nidhi: केंद्र सरकार ने नियम बदलते हुए इस योजना का फायदा लेने वालों के लिए राशन कार्ड दिखाना अनिवार्य कर दिया है.

PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना के नियमों को सरकार ने बदल दिया है. सरकार ने पीएम किसान योजना में हो रहे फर्जीवाड़े के लिए इस कार्ड को अनिवार्य कर दिया है. अब किसानों को अन्य डॉक्युमेंट्स के साथ राशन कार्ड भी देना होगा. इसके बिना किश्त नहीं मिलेगी.

राशन कार्ड का नंबर आने के बाद ही पति या पत्‍नी या उस परिवार के किसी एक सदस्‍य को पीएम किसान सम्‍मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना का लाभ मिल पाएगा. सरकार की तरफ से बताया गया है कि योजना के तहत अब नए पंजीकरण कराने पर राशन कार्ड नंबर देना अनिवार्य (Ration Card Mandatory) होगा. इसके अलावा दस्‍तावेज की सॉफ्ट कॉपी बनाकर पोर्टल पर अपलोड करनी होगी.

अब देने होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

अगर आप पीएम किसान योजना के तहत पहली बार रजिस्ट्रेशन कराते हैं तो आवेदक को राशन कार्ड का नंबर अपलोड करना होगा. इसके अलावा PDF भी अपलोड करना होगा. अब खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और घोषणापत्र की हार्डकॉपी जमा करने की अनिवार्यता खत्‍म कर दी गई है. इससे योजना के तहत किया जाने वाला फर्जीवाड़ा घटेगा. साथ ही रजिस्ट्रेशन पहले से आसान होगा.

इस तारीख को आएगी किश्त

सरकार ने पीएम किसान (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) योजना की 10वीं किस्त जारी करने की तारीख तय कर दी है. किश्त ट्रांसफर करने के लिए सभी जरूरी इंतजाम कर लिए गए हैं. किसान पहले से ही इस योजना में रजिस्ट्रेशन करा लें ताकि वह 10 वीं किश्त का फायदा उठा सकें. केंद्र सरकार 15 दिसंबर 2021 तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 10वीं किस्त जारी करने की योजना बना रही है. सरकार ने पिछले साल 25 दिसंबर 2020 को किसानों को पैसा ट्रांसफर किया था.

योजना के तहत इतनी रकम

पीएम किसान योजना के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को 6 हजार रुपये हर साल दिए जाते हैं. सरकार ये रकम किसानों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर करती है. अगर आप भी किसान हैं लेकिन इस योजना का फायदा नहीं उठा पा रहें हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप भी पीएम किसान सम्मान निधि में अपना नाम रजिस्टर कर सकते हैं, ताकि आप सरकार की स्कीम का फायदा उठा सकें.

ये भी पढ़ें

Global Bribery Risk Rankings: रिश्वतखोरी में भारत 5 पायदान नीचे आया, जानिए किन देशों में सबसे कम ली जाती है रिश्वत

Rakesh Jhunjhunwala: 2 दिन में बिग बुल ने कर डाले 1 लाख करोड़ रुपये के सौदे, जानिए आखिर क्या खरीदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
पति-पत्नी दोनों हैं सरकारी कर्मचारी? जानें किसे है HRA क्लेम करने का अधिकार
पति-पत्नी दोनों हैं सरकारी कर्मचारी? जानें किसे है HRA क्लेम करने का अधिकार
सोना 7000 रुपया हुआ महंगा, चांदी की 14000 तक बढ़ी कीमत; क्यों सरपट भाग रहे रेट?
सोना 7000 रुपया हुआ महंगा, चांदी की 14000 तक बढ़ी कीमत; क्यों सरपट भाग रहे रेट?
क्या अमेरिका की वजह से भारत में रूक जाएगी तेल की सप्लाई? Kpler ने दे दी बड़ी चेतावनी
क्या अमेरिका की वजह से भारत में रूक जाएगी तेल की सप्लाई? Kpler ने दे दी बड़ी चेतावनी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
स्पेस में कोई एस्ट्रोनॉट क्राइम करे तो कौन देगा सजा, अंतरिक्ष में किसका कानून?
Video: सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
सजा है या मजा? मेरे रश्के कमर पर सेंट्रल जेल के कैदियों ने लगाए ठुमके
Embed widget