एक्सप्लोरर

Ratan Tata Birthday: आर्किटेक्ट बनना चाहते थे रतन टाटा, कोराबारी के साथ हैं एक शानदार निवेशक

अपने कार्यकाल के दौरान रतन टाटा 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लोगों के सामने लेकर आए. उन्होंने 2008 में दुनिया की सबसे सस्ती कार नैनो को भी डिजाइन और लॉन्च किया.

नई दिल्ली: टाटा ग्रुप को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले रतन टाटा किसी पहचान की मोहताज नहीं है. रतन टाटा आज 83 साल के हो चुके हैं. टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर 1937 को हुआ था. देश के सबसे अमीर लोगों की सूची में रतन टाटा का नाम भी लिया जाता है. उनकी जिंदगी काफी संघर्षों से भरी हुई है, जिससे हर कोई प्रेरणा ले सकता है. वहीं रतन टाटा आर्किटेक्ट बनना चाहते थे लेकिन जिंदगी में कई ऐसे मोड़ आए कि रतन टाटा एक कामयाब कारोबारी बन गए.

रतन टाटा ने 1962 में टाटा ग्रुप से अपने बिजनेस करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने अपनी कंपनी को लगातार ऊंचाइयों की सीढ़ी पर चढ़ाया और दुनिया के सफल कारोबारियों में शामिल हो गए. रतन टाटा 1991 में जेआरडी टाटा के बाद टाटा समूह के पांचवें अध्यक्ष बने. रतन टाटा ने टाटा टेलीसर्विसेज की शुरुआत की और भारत की पहली स्वदेशी विकसित कार इंडिका कार भी डिजाइन और लॉन्च की. इस समूह ने वीएसएनएल का अधिग्रहण किया, जो एक समय में भारत का शीर्ष अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार सेवा प्रदाता था.

अपने कार्यकाल के दौरान रतन टाटा 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) लोगों के सामने लेकर आए. उन्होंने 2008 में दुनिया की सबसे सस्ती कार नैनो को भी डिजाइन और लॉन्च किया. उनके नेतृत्व में टाटा समूह को वैश्विक मंच पर पहचान मिली, जब उन्होंने एंग्लो-डच स्टीलमेकर कोरस और ब्रिटिश लक्जरी कार ब्रांड जगुआर और लैंड रोवर और ब्रिटिश चाय कंपनी टेटली का अधिग्रहण किया.

शानदार निवेशक

वहीं रतन टाटा एक शानदार निवेशक के तौर पर भी जाने जाते हैं. उन्होंने कई स्टार्टअप्स में उनके शुरुआती दौर में ही निवेश किया है, जो कि अब लंबी रेस के घोड़े बन चुके हैं. रतन टाटा की ओर से ओला, पेटीएम, कारदेखो, क्योरफिट, स्नैपडील जैसे सफल स्टार्टअप में भी निवेश किया है. इसके अलावा अब्रा, क्लिमासेल, फर्स्टक्राई, अर्बन लैडर, लेन्सकार्ट और कई स्टार्टअप्स में निवेश किया है.

कभी नहीं की शादी

वहीं रतन टाटा ने कभी शादी नहीं की. इसके अलावा उनके माता-पिता का भी तलाक हो चुका था, जिसके कारण रतन टाटा अपनी दादी के पास रहते थे. रतन टाटा के मुताबिक अपने पिता के साथ उनकी कई बार अनबन हो जाती थी. रतन टाटा वायलिन सीखना चाहते थे लेकिन पिता उनको पियानो सीखाना चाहते थे. रतन टाटा अमेरिका जाना चाहते थे लेकिन पिता चाहते थे कि वो ब्रिटेन जाए. वहीं रतन टाटा आर्किटेक्ट बनना चाहते थे लेकिन उनके पिता चाहते थे कि वो इंजीनियर बने.

यह भी पढ़ें: रतन टाटा बोले- ‘एक-दूसरे के लिए हानिकारक हो रहे हैं ऑनलाइन समुदाय, ये चुनौतियों से भरा साल’ रतन टाटा ने किया ट्वीट, कोरोना संकटकाल में आंत्रप्रेन्योर्स की क्षमता पर जताया भरोसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget