एक्सप्लोरर

क्या भारत के मुकाबले वाकई में दुबई में सोना है सस्ता? प्रति 10 ग्राम पर कितनी हो जाती है सेविंग?

Gold Smuggling: दुबई में आज सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 3,260 AED है, जबकि मुंबई में 10 ग्राम सोने का भाव 87,480 रुपये है. यानी कि दुबई में सोना मुंबइ के मुकाबले 11.5 प्रतिशत सस्ता है.

Gold Smuggling: कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव को बेंगलुरु एयरपोर्ट पर 14.8 किलो सोने के साथ गिरफ्तार किया गया. इसे हाल के दिनों में हुई सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक माना जा रहा है. दुबई से एमिरेट्स की फ्लाइट से लैंड करने के बाद अभिनेत्री को हिरासत में लिया गया. अब सवाल यह आता है कि उन्हें दुबई से भारत में गोल्ड लाने की क्या जरूरत पड़ गई? एक अनुमान के मुताबिक, दुबई में सोना मुंबई के मुकाबले 11.5 प्रतिशत सस्ता है. 

जांचकर्ताओं के मुताबिक, तस्करी के सोने में से कुछ रान्या ने खुद पहन रखे थे, जबकि अधिकतर उसने अपने कपड़े में छिपाकर रखा था. रान्या पिछले 15 दिनों में चार बार दुबई जा चुकी है इस बात पर अधिकारियों का शक गहराया. इस बार रान्या के दुबई से लौटने पर ऑपरेशन चलाया गया. 

दुबई में कितनी है सोने की कीमत? 

आज यानी कि 7 मार्च को दुबई में सोने की कीमत 3,260 AED (UAE Dirham) प्रति 10 ग्राम है. डॉलर के हिसाब से यह कीमत 887.63 डॉलर प्रति 10 ग्राम है और रुपये के हिसाब से इसकी कीमत प्रति 10 ग्राम 77,281.46 रुपये है. वहीं मुंबई में सोना 87,480 रुपये प्रति 10 ग्राम (करीब 1,003.92 डॉलर) के भाव पर बिक रहा है. यानी कि दुबई में सोना मुंबई के मुकाबले करीब 11.58 प्रतिशत सस्ता है. वहीं अगर इंटरनेशनल मार्केट की बात करें, तो न्यूयॉर्क के कमोडिटी एक्सचेंज में सोना 2,908.9 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. यानी कि यहां 10 ग्राम सोने की कीमत 1,026.08 डॉलर है, जो दुबई और मुंबई दोनों से ज्यादा है. एक औंस में 28.3495 ग्राम होते हैं. 

सोने पर कितना है टैरिफ?

दुबई से भारत लाए गए सोने पर कस्टम ड्यूटी गोल्ड पर सरकार के नोटिफाइड रेट के आधार पर लगता है, जिसे टैरिफ वैल्यू या बेस रेट कहा जाता है. मौजूदा समय में सोने पर टैरिफ वैल्यू प्रति 10 ग्राम 927 डॉलर है. सोने पर आयात शुल्क फिलहाल 6 प्रतिशत है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024-25 में इसे 15 प्रतिशत से घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया है. 

दुबई से सोना लाने पर कितनी होगी बचत?

अगर आप दुबई से सोना लाते हैं, तो 927 डॉलर के सोने के टैरिफ वैल्यू पर 6 प्रतिशत ड्यूटी फी लगाई जाएगी, जो 55.62 डॉलर है. रुपये में इसकी कीमत लगभग 4,842 रुपये प्रति 10 ग्राम होगा. अगर आप दुबई से लाए गए सोने पर 55.62 डॉलर कस्टम ड्यूटी देते भी हैं, तो प्रति 10 ग्राम के लिए आपको 943.25 डॉलर (दुबई में इसकी कीमत 887.63 डॉलर + 55.62 डॉलर कस्टम ड्यूटी) चुकाने होंगे. रुपये के हिसाब से यह 82,119.34 रुपये है, जो मुंबई में 10 ग्राम सोने की कीमत 87,480 रुपये से 5,360 रुपये सस्ता है. 

इंटरनेशनल फ्लाइट में कितना सोना ले जाने की अनुमति?

पासपोर्ट अधिनियम 1967 के तहत, इंटरनेशनल फ्लाइट में भारतीय यात्री 1 किलोग्राम तक सोना ले जा सकते हैं. हालांकि, यह पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग हैं. पुरुष 20 ग्राम सोना अपने साथ कैरी कर सकते हैं, लेकिन इसकी कीमत 50,000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. जबकि महिलाएं 40 ग्राम तक सोना ला सकती हैं, लेकिन कीमत 1 लाख रुपये से ज्यादा नहीं होना चाहिए. 

ये भी पढ़ें:

दफ्तरों के चक्कर काटने से मिलेगी छुट्टी, ATM से चंद सेकेंड में निकाल सकेंगे पीएफ का पैसा, जानें क्या है EPFO 3.0?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
Bank Holiday: अगले हफ्ते कितने दिन बंद रहेंगे बैंक? जानें 17 से 23 अगस्त के बीच की छुट्टियां
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
वक्त पर भरा ITR, तब भी क्यों मिल सकता है आयकर का नोटिस?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
विमल इलायची के Ad के लिए कितने रुपए चार्ज करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?
Vimal: कितना बड़ा है विमल का कारोबार, जिसका एड करते हैं शाहरुख और अजय देवगन?

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget