एक्सप्लोरर

झारखंड: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने 85,429 करोड रुपये का बजट किया पेश

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को 2019-20 के लिए 85,429 करोड़ रुपए का बजट पेश किया. बजट में अगले वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा 2.26 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है.

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने मंगलवार को 2019-20 के लिए 85,429 करोड़ रुपए का बजट पेश किया. बजट में अगले वित्त वर्ष में राजकोषीय घाटा 2.26 फीसदी रहने का अनुमान लगाया गया है.

मुख्यमंत्री ने राज्य विधानसभा में वर्ष 2019-20 के लिए राज्य का 85,429 करोड़ रुपये का बजट पेश किया जिसमें राजस्व व्यय 65,803 करोड़ रुपये एवं पूंजीगत व्यय 19,626 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है. उन्होंने कहा कि आगामी वित्तीय वर्ष 2019-20 में राजकोषीय घाटा 7,155.63 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो कि आगामी वित्त वर्ष के अनुमानित जीएसडीपी का 2.26 पीसदी है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट में प्रावधान की गई सकल राशि को यदि अलग-अलग क्षेत्रों के आधार पर देखा जाए तो सामान्य क्षेत्र के लिए 23,377 करोड़ रुपये, सामाजिक क्षेत्र के लिए 28,882 करोड़ रुपये और आर्थिक क्षेत्र के लिए 33,170 करोड़ रुपये उपबंधित किये गये हैं.

बजट अनुमान के अनुसार राज्य को अपने कर राजस्व से करीब 20,850 करोड़ रुपये और गैर कर-राजस्व से 10,674.20 करोड़ रुपये, केन्द्रीय सहायता से 13,833.80 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे. वहीं केन्द्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी के रूप में 29,000 करोड़ रुपये, लोक ऋण से करीब 11,000 करोड़ रुपये तथा उधार तथा अग्रिम की वसूली से करीब 71 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्त वर्ष 2019-20 में प्रचलित मूल्य के आधार पर झारखंड राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) 3,16,731 करोड़ रुपये आकलित किया गया है. यह वर्ष 2017-18 के 2,86,598 करोड़ रुपये की तुलना में 10.5 फीसदी वृद्धि को दर्शाता है. स्थिर मूल्य पर राज्य का सकल घरेलू उत्पाद वित्त वर्ष 2019-20 के लिए 2,36,866 करोड़ रुपये अनुमानित है, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष की 2,21587 करोड़ रुपये की तुलना में 6.9 प्रतिशत अधिक है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2019-20 में 8.73 फीसदी की वृद्धि के साथ वर्त्तमान मूल्य पर प्रति व्यक्ति आय 83,513 रुपये होने का अनुमान है, जो वित्तीय वर्ष 2018-19 में 76,806 रुपये एवं 2017-18 में 70,728 रुपये थी.

नोट- ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
CJP Protest: 'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
Bank Holiday Today: आज 25 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? घर से निकलने से पहले दूर करें कंफ्यूजन
Bank Holiday Today: आज 25 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? घर से निकलने से पहले दूर करें कंफ्यूजन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget