एक्सप्लोरर

Rakhi 2024: रक्षाबंधन आ गया नजदीक, इंडिया पोस्ट ने बताया कैसे समय से पहुंचेगी आपकी राखी 

India Post: इस साल रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा. इंडिया पोस्ट ने लोगों से अपील की है कि वह दिक्कतों से बचने के लिए 31 जुलाई से पहले इंटरनेशनल शिपमेंट करवा दें और सभी गाइडलाइन्स का पालन करें.

India Post: इस साल भाई-बहन के प्रेम का सबसे बड़ा त्यौहार रक्षाबंधन 19 अगस्त को मनाया जाएगा. इस मौके पर विदेश में बैठे भाइयों तक राखी पहुंचाने का जिम्मा इंडिया पोस्ट उठाएगा. बहनों की राखी समय से पहुंच सके इसके लिए इंडिया पोस्ट ने दिशानिर्देश जारी किए हैं. इंडिया पोस्ट ने कहा है कि अगर आप समय से राखी पहुंचाना चाहते हैं तो 31 जुलाई से पहले शिपमेंट करवा दें ताकि कस्टम से जुड़ी कोई समस्या न हो आपके भाइयों तक राखी आसानी से पहुंच सके.

31 जुलाई तक तैयार कर लें राखी शिपमेंट

इंडिया पोस्ट ने शुक्रवार को कहा कि वह दुनिया भर में आपके प्रियजनों को राखी भेजने के लिए अपनी इंटरनेशनल मेल सर्विस का उपयोग करने के लिए हार्दिक निमंत्रण देता है. साथ ही आपसे अपील करता है कि समय से राखी पहुंचाने के लिए आप 31 जुलाई तक अपनी राखी शिपमेंट की प्लानिंग कर लें. इंटरनेशनल मेलिंग की समस्याओं से निपटने और सीमा शुल्क संबंधी बाधाओं की संभावना कम करने के लिए इन गाइडलाइन्स का पालन करना आवश्यक है.

अच्छी पैकेजिंग करें और स्पष्ट जानकारी दें 

पोस्ट विभाग ने कहा कि अपनी राखियों को ट्रांसपोर्ट के दौरान नुकसान से बचाने के लिए अच्छी तरह से पैकेजिंग करें. पता साफ और स्पष्ट तरीके से लिखें और सही जिप कोड एवं पोस्ट कोड जरूर दें. इसके अलावा अपना मोबाइल नंबर लिखना न भूलें. साथ ही आपके पैकेट में मौजूद सभी चीजों की स्पष्ट जानकारी दें. इससे कस्टम क्लीयरेंस में कोई दिक्कत नहीं आएगी. राखी पैकेट में कोई भी प्रतिबंधित वस्तु जैसे ज्वलनशील पदार्थ, तरल पदार्थ या खराब होने वाले सामान भेजने से बचें. उन्हें जब्त किया जा सकता है.

इंडिया पोस्ट ने जारी किए एचएस कोड

कस्टम क्लीयरेंस और पार्सल डिलीवरी में बेहतर सुविधा के लिए राखी से संबंधित वस्तुओं के लिए हार्मोनाइज्ड सिस्टम कोड (HS Code) को शामिल करने पर विचार करें. हालांकि, नॉन कॉमर्शिअल शिपमेंट के लिए एचएस कोड अनिवार्य नहीं हैं. इसके बावजूद एचएस कोड होने की वजह से उन्हें कस्टम क्लीयरेंस में आसानी हो जाएगी. इंडिया पोस्ट ने कुछ एचएस कोड भी जारी किए हैं. 

  • राखी रक्षा सूत्र : 63079090
  • नकली आभूषण : 71179090
  • राखी : 96040000
  • मिठाइयां : 17049020
  • टॉफी, कारमेल और कन्फेक्शनरी : 17049030
  • ग्रीटिंग कार्ड : 49090010

ये भी पढ़ें 

Microsoft Server Down: एलन मस्क ने माइक्रोसॉफ्ट की उड़ाई खिल्ली, दे दिया नया नाम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
पुराना क्रेडिट कार्ड बंद करने से पहले जान लें ये बातें, नहीं तो होगा नुकसान
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
PPF, SCSS या सुकन्या: सालाना 1.5 लाख के निवेश पर कहां मिलेगा सबसे तगड़ा रिटर्न?
Money Transfer: गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
गलती से हो गए किसी और के खाते में पैसे ट्रांसफर, अब क्या करें? सरकार करेगी मदद
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर
AI सेक्टर में भी हाहाकार! 66% कर्मचारियों को अगले 3-6 महीने में नौकरी जाने का डर

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget