एक्सप्लोरर

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: 52 हफ्ते के रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा ये शेयर, लगा अपर सर्किट, क्या आपको भी खरीदना चाहिए?

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी डेल्टा कॉर्प (Delta Corp share) के शेयर्स ने अपर सर्किट लगा दिया है. जानें क्या आपको इस कंपनी के शेयर्स को खरीदना चाहिए-

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी डेल्टा कॉर्प (Delta Corp share) ने सोमवार को दूसरी तिमाही के रिजल्ट का ऐलान किया था, जिसके बाद कंपनी के शेयर में शानदार तेजी देखने को मिली थी. रिजल्ट के बाद कंपनी के शेयर 13 फीसदी तक चढ़कर 52 हफ्ते की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था. कंपनी के शेयर्स (Delta Corp share price) ने बाजार में 307.45 रुपये प्रति शेयर का रिकॉर्ड बनाया था. इसके अलावा मंगलवार को भी कंपनी के शेयर्स में 10

तिमाही नतीजों के बाद शेयर में आई तेजी
दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनावाला ने भी इस शेयर में निवेश कर रखा है.कैशिनो और गेमिंग कंपनी डेल्टा कॉर्प के शेयरों में दूसरी तिमाही के नतीजों के बाद यह शानदार तेजी देखने को मिली थी. हालांकि दिनभर के कारोबार के बाद कंपनी के शेयर्स थोड़ा नीचे गिर गया था. 

आज 4.66 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर
मंगलवार के कारोबार के बाद कंपनी का शेयर 4.66 फीसदी यानी 12.70 रुपये की बढ़त के साथ 285 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ. बता दें कंपनी ने देर शाम सोमवार को FY22 के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए थे. 

340 रुपये तक जा सकता है कंपनी का शेयर
बाजार के जानकारों के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो स्टॉक ने ₹290 के स्तर पर नया ब्रेकआउट दिया है और शॉर्ट टर्म में यह स्टॉक ₹340 प्रति शेयर तक जा सकता है. उन्होंने निवेशकों को डेल्टा कॉर्प के शेयर खरीदने की सलाह दी है क्योंकि कंपनी ने Q2FY22 अवधि के लिए डेल्टा कॉर्प के रिजल्ट काफी अच्छे आए हैं और आगे भी कंपनी इसी तरह से ग्रोथ करेगी

जानें कितना हुआ कंपनी को प्रॉफिट
डेल्टा कॉर्प ने सोमवार को बताया कि उसे जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 22.6 करोड़ का नेट लॉस हुआ, जो पिछली तिमाही में 54.9 करोड़ रुपये था. वहीं, इस दौरान अगर कंपनी की ग्रॉस इनकम की बात की जाए तो वह बढ़कर 93 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. जोकि पिछले साल इसी तिमाही में 45.5 करोड़ रुपये थी. 

किस सेगमेंट से हुई कितनी कमाई?
इसके अलावा कंपनी ने बताया कि उसको दूसरी तिमाही में गेमिंग ऑपरेशन से 40.1 करोड़ और ऑनलाइन स्किल गेमिंग ऑपरेशन से 40.5 करोड़ की कमाई हुई है. वहीं हॉस्पिटैलिटी और दूसरे सेगमेंट से उसे 12.5 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.

कितनी है हिस्सेदारी
राकेश झुनझुनवाला और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला ने डेल्टा कॉर्प में निवेश किया है. अप्रैल से जून 2021 की अवधि के दौरान, राकेश झुनझुनवाला के पास डेल्टा कॉर्प के 1.15 करोड़ शेयर हैं. इसके अलावा रेखा झुनझुनवाला के पास डेल्टा कॉर्प के 85 लाख शेयर हैं, जो कंपनी की कुल जारी पूंजी का 3.19 फीसदी के करीब है.

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

यह भी पढ़ें: 

Pm Kisan Scheme: किसानों के लिए खुशखबरी! जल्द आपके खाते में आने वाले हैं 10वीं किस्त के 2000 रुपये, फटाफट करा लें रजिस्ट्रेशन

Earn Money: सिर्फ 25 हजार रुपये लगाकर शुरू करें ये कारोबार, हर महीने होगी 3 लाख की कमाई, सरकार भी करेगी मदद

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget