एक्सप्लोरर

Railway Revenue: खानपान, पार्किंग, विज्ञापन जैसी मदों में रेलवे की आय घटी, कबाड़ बेचकर अच्छी कमाई की- CAG

Railway Revenue: भारतीय रेलवे को गैर किराया स्त्रोत से होने वाली कमाई के मोर्चे पर ज्यादा अच्छी खबर नहीं मिली है और खानपान, पार्किंग, विज्ञापन जैसी मदों से रेलवे की आय उम्मीद के मुताबिक नहीं रही है.

Railway Revenue: भारतीय रेल को साल 2017 से 2021 के बीच खानपान, विज्ञापन, पार्किंग, विश्राम स्थल जैसे गैर यात्री किराया स्रोतों से लक्ष्य के मुकाबले कम आय अर्जित हुई. हालांकि, स्क्रैप या कबाड़ बेचने से उसे लक्ष्य से अधिक राशि प्राप्त हुई.

CAG की रिपोर्ट से मिली जानकारी

संसद के हाल ही में सम्पन्न बजट सत्र के दौरान पेश रेलवे पर नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) की अनुपालन लेखा परीक्षण रिपोर्ट से यह जानकारी मिली है. इसमें वर्ष 2017-21 के दौरान चार वर्षो में रेलवे की आय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया है. कैग ने कहा है कि रेलवे बोर्ड ने चल परिसम्पत्तियों के माध्यम से विज्ञापन की नीति जनवरी 2017 में शुरू की थी. इस नीति का मकसद भारतीय रेलवे को आंतरिक और बाहरी विज्ञापनों से लैस संयुक्त ट्रेन पैकेज की पेश करने की सुविधा प्रदान करना था. रेलवे बोर्ड ने राइट्स को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया था.

रिपोर्ट में कहा गया है कि फरवरी 2018 में रेलवे बोर्ड ने राइट्स द्वारा करार देने में देरी के कारण क्षेत्रीय रेलवे को बोली का प्रबंधन सौंपने का फैसला किया. साल 2018-19 से 2020-21 की अवधि के दौरान इस नीति के तहत क्षेत्रीय रेलवे द्वारा विभिन्न संविदाओं को अंतिम रूप दिया गया था. रिपोर्ट के मुताबिक, अभिलेखों की जांच से पता चला है कि भारतीय रेल ने 14 क्षेत्रीय रेलवे में 93.25 करोड़ रुपये (28.28 फीसदी) अर्जित किए, जबकि अनुमानित आय 329.70 करोड़ रुपये तय की गई थी.

इसमें कहा गया है कि वर्ष 2017-18 को छोड़कर, समीक्षा अवधि के दौरान भारतीय रेल द्वारा स्टेशनों पर कार/स्कूटर पार्किंग से आय की प्राप्ति का मूल लक्ष्य हासिल नहीं किया गया था. कैग ने कहा, "956 करोड़ रुपये के मूल लक्ष्य के मुकाबले वास्तविक आय 613 करोड़ रुपये थी, जिससे राजस्व में 343 करोड़ रुपये (36 फीसदी) की कमी आई."

2017 में रेलवे बोर्ड ने एक नई खानपान नीति तैयार की थी पर हासिल नहीं हुआ बिक्री लक्ष्य

नियंत्रक और महालेखा परीक्षक की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2017 में रेलवे बोर्ड ने एक नई खानपान नीति तैयार की. इस नीति के मुताबिक, भारतीय रेल खानपान और परिवहन निगम (आईआरसीटीसी) को मोबाइल खानपान इकाइयों, बेस किचन, सेल किचन, ए 1 और ए श्रेणी के स्टेशन पर जलपान कक्ष, फूड प्लाजा से खानपान सेवाओं के लिए उत्तरदायी बनाया गया था.

इसमें कहा गया है कि क्षेत्रीय रेलवे के 32 मंडलों में आय की नमूना जांच से पता चला है कि साल 2017-21 के दौरान खापपान के मद में 72.34 करोड़ रुपये (अनुबंध के मुताबिक निर्धारित लाइसेंस शुल्क) के लक्ष्य की तुलना में 58.54 करोड़ रुपये का लाइसेंस शुल्क वसूला गया था. इसके परिणामस्वरूप 13.81 करोड़ रुपये लाइसेंस शुल्क के रूप में कम वसूला गया.

स्क्रैप के जरिए हुई अच्छी कमाई

रिपोर्ट के मुताबिक, हाल के दिनों में रेलवे के वित्त पोषण के लिए आंतरिक संसाधनों के सृजन के लिए स्क्रैप को उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्र के रूप में पहचाना गया है. कैग की लेखा परीक्षा में पाया गया कि भारतीय रेल ने, 2017-21 के दौरान स्क्रैप की बिक्री से 11,418 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 11,645 करोड़ रुपये की कमाई की. रिपोर्ट के मुताबिक, क्षेत्रीय रेलवे के 32 चयनित मंडलों में आय की नमूना जांच से पता चला कि वर्ष 2017-21 के दौरान विश्राम कक्षों से कुल आय 48.17 करोड़ रुपये थी. इसमें कहा गया है कि क्षेत्रीय रेलवे के चयनित मंडलों में बाहरी पार्टियों, पीएसयू और सरकारी कार्यालयों को किराये हेतु पट्टे पर दिये गए विभिन्न अभिलेखों की समीक्षा से यह पता चला है कि 31 मार्च 2021 तक 23.32 करोड़ रुपये की राशि बकाया थी.

भारतीय रेलवे के लिए कठिन हुआ लक्ष्य हासिल करना

कैग के मुताबिक, वर्ष 2017-18 में रेलवे द्वारा नव अर्जन अभियान शुरू करने के बावजूद प्राप्तियों के फीसदी के रूप में गैर किराया राजस्व का हिस्सा वर्ष दर वर्ष घटता गया. यह वर्ष 2017-18 में विविध आय के 2.35 फीसदी से घटकर वर्ष 2020-21 में 0.04 फीसदी हो गया. रिपोर्ट में कहा गया है कि इस प्रकार, गैर किराया स्रोतों से राजस्व को कुल प्राप्तियों के 10 फीसदी करने का भारतीय रेल का लक्ष्य दूर दिखाई देता रहा है.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price: फिर नोएडा गुरुग्राम समेत इन शहरों में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल, कच्चे तेल के दाम में भी उतार-चढ़ाव जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
India Russian Oil Import: भारत ने रूस से मंगवा लिया रिकॉर्ड तोड़ कच्चा तेल, अब नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल के दाम? समझें इसके मायने
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?
क्रेडिट कार्ड नहीं तो इमरजेंसी में कहां से मिलेगा पैसा? और क्या-क्या विकल्प हैं, जहां सस्ता मिल जाएगा लोन?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
क्या है Thumpn स्टार्टअप, जिसमें अरिजीत सिंह, बादशाह और सुनिधि ने लगाया पैसा, इससे क्या फायदा होगा?
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान
Govt Survey on Shopping: आप राशन, गैजेट्स या कपड़ों पर कितना खर्च करते हैं? अब हिसाब रखेगी सरकार, किया ये बड़ा ऐलान

वीडियोज

Rajpal Yadav जाएंगे जेल, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा
Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
PHOTOS: प्रशांत किशोर का नामांकन से पहले बड़ा दावा, 'भीड़ देख लीजिए, BJP का गढ़ है तो…'
प्रशांत किशोर का नामांकन से पहले बड़ा दावा, 'भीड़ देख लीजिए, BJP का गढ़ है तो…'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Dhamaal 4 Worldwide BO Day 3 : 'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, 100 करोड़ से रह गई इंचभर दूर
'धमाल 4' का दुनियाभर में कहर, 'अल्फा' से 'पेद्दी' तक 26 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, जानें- कलेक्शन
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget