एक्सप्लोरर

Railway News: इस ट्रेन में शुरू हुई विस्टाडोम कोच की नई रेल सेवा, 6 नई समर स्पेशल ट्रेन के बारे में भी जानें

Railway News: विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन यात्रियों के लिए बेहद सुखद अनुभव देने वाली है. फिलहाल शुरूआती तौर पर इस ट्रेन को चलाया जा रहा है.

Railway News: पश्चिम रेलवे ने सोमवार से विस्टाडोम कोच की नई रेल सेवा शुरू की है. घूमने वाली सीट और लाउंज से युक्त इस ट्रेन की टिकट बुकिंग अब शुरू हो गई है. मुंबई-सूरत-अहमदाबाद रूट पर ये ट्रेन चलेगी. इस ट्रेन कोच में सफर करने वाले यात्रियों ने आज इसमें सफर करने के बाद इसे शानदार अनुभव बताया है. 

रेल राज्यमंत्री दर्शना जरदोश ने आज ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि, आज से यात्री इस विस्टाडोम कोच के लिए टिकट बुक कर सकते हैं और मुंबई-सूरत-अहमदाबाद मार्ग पर बड़ी कांच की खिड़कियों, कांच की छतों, घूमने वाली सीटों और एक अवलोकन लाउंज के साथ मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते हैं.

विस्टाडोम कोच वाली ट्रेन यात्रियों के लिए बेहद सुखद अनुभव देने वाली है. फिलहाल शुरूआती तौर पर इस ट्रेन को चलाया जा रहा है. रेलवे के अनुसार धीरे-धीरे इस तरह के कोचों का और विस्तार किया जाएगा. खास तौर पर ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की वजह से भी इस ट्रेन को इस वक्त शुरू किया गया है.

रेलवे ने चलाई कई समर स्पेशल ट्रेनें, जानिए इनके बारे में
दरअसल गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही रेलवे ने ट्रेनों में यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़त की है. ऐसे में लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में कोई दिक्कत न हो इसके लिए भारतीय रेलवे ने पिछले दिनों कई स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं. 

ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के मद्देनजर पश्चिमी रेलवे ने ये अतिरिक्त भीड़ का समायोजन करने के लिए महाराष्ट्र के बांद्रा टर्मिनस से यूपी के कानपुर अनवरगंज, बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर और सूरत से सूबेदारगंज के बीच 3 जोड़ी यानी कुल 6 ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेने शुरू की हैं.

बांद्रा टर्मिनस-कानपुर अनवरगंज सुपरफास्ट
बांद्रा टर्मिनस-कानपुर अनवरगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है. ट्रेन संख्या 09191 बांद्रा टर्मिनस-कानपुर अनवरगंज सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से 04.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन कानपुर अनवरगज पहुंचेगी. ये ट्रेन 14 अप्रैल से 16 जून 2022 के बीच चलाई जाएगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 09192 कानपुर अनवरगंज-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को कानपुर अनवरगंज से 08.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.

सूरत-सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
इसके साथ ही सूरत-सूबेदारगंज भी सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है. ट्रेन संख्या 09117 सूरत-सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल प्रत्येक शुक्रवार को सूरत से 06.00 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 08.40 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी. रेलवे के अनुसार ये ट्रेन 15 अप्रैल से 17 जून के बीच चलाई जाएगी. इसी तरह, ट्रेन संख्या 09118 सूबेदारगंज-सूरत सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक शनिवार को सूबेदारगंज से 19.55 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 20.00 बजे सूरत पहुंचेगी. जोकि 16 अप्रैल से 18 जून के बीच चलेगी.

आईआरसीटीसी पर शुरू हुई बुकिंग
गौरतलब है कि इन सभी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग यात्री आरक्षण केन्द्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो चुकी है.

ये भी पढ़ें

इस कंपनी के शेयरों में एक साल में मिला 130 फीसदी से ज्यादा का उछाल, जानें इसे

Gold Silver Rate: जानें आज सोना और चांदी महंगे हुए या सस्ते ? चेक करें लेटेस्ट रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget