एक्सप्लोरर

रेलटेल को मिला ‘नवरत्न’ का दर्जा, कंपनी के पास शहरी क्षेत्रों में 21,000 किलोमीटर का नेटवर्क

RailTel: रेलवे को इन-हाउस दूरसंचार सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए रेल मंत्रालय के अंतर्गत सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज (CPSE) के तौर पर रेलटेल की स्थापना हुई थी. नवरत्न कंपनी बनने से इसे मदद मिलेगी.

मनीष खारिया, मध्य प्रदेश

RailTel: रेल मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सेंट्रल पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज (CPSE)  रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (RailTel) को नवरत्न कंपनी का दर्जा हासिल हुआ है. रेलटेल को नवरत्न कंपनी का दर्जा वित्त मंत्रालय के सार्वजनिक उद्यम विभाग द्वारा (DPE) द्वारा प्रदान किया गया है.

रेलटेल ने 24 वर्षों में ये उपलब्धि हासिल की 

रेलटेल ने अपनी स्थापना के मात्र 24 वर्षों के भीतर यह उपलब्धि हासिल की है. गौरतलब है कि 26 सितंबर 2000 को भारतीय रेल के लिए एक इन-हाउस दूरसंचार सेवा प्रदाता के रूप में रेलटेल की स्थापना की गई थी. बाद में रेलटेल तेजी के साथ भारत के सबसे बड़े दूरसंचार बुनियादी ढांचा प्रदाताओं में शामिल हो गई. नवरत्न कंपनी का दर्जा मिलने के साथ, रेलटेल के पास अब अधिक स्वायत्तता होगी, जिससे वह उच्च पूंजीगत व्यय आवंटन के माध्यम से अपने नेटवर्क का विस्तार कर सकेगी. इतना ही नहीं नवरत्न का दर्जा, रेलटेल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यावसायिक विस्तार करने में भी मददगार साबित होगा.

रेलटेल के पास शहरी क्षेत्रों में 21,000 किलोमीटर का नेटवर्क

रेलटेल के पास रेलवे ट्रैक के साथ 62,000 रूट किलोमीटर का व्यापक ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क मौजूद है, साथ ही शहरी क्षेत्रों में 21,000 किलोमीटर का नेटवर्क है. इसके अलावा रेलटेल के पास 11,000 से अधिक पॉइंट ऑफ प्रेजेंस (PoPs) हैं और देश भर में 1100 टेलीकॉम टावर हैं. रेलटेल ने दुनिया के सबसे बड़े एकीकृत सार्वजनिक वाई-फाई नेटवर्क में से एक को बनाया है, जो देश भर में 6,112 रेलवे स्टेशनों पर सेवाएं प्रदान करता है. 

रेलटेल की प्रमुख खासियत

रेलटेल एक ऐसा विशिष्ट पीएसयू है, जिसके पास दूरसंचार लाइसेंस (IP-1, NLD, ISP) इन-हाउस टियर III डेटा सेंटर सेवाएं, अपना सिक्योरिटी ऑपरेशन सेंटर और MeitY- सूचीबद्ध क्लाउड सेवाएं हैं. कंपनी के व्यापक सेवा पोर्टफोलियो में MPLS VPN, लीज्ड लाइन्स, टावर को-लोकेशन, डेटा सेंटर सेवाएं, क्लाउड सेवाएं, सुरक्षा संचालन केंद्र सेवाएं, एचडी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, आधार-आधारित प्रमाणीकरण प्रणाली, ई-टेंडरिंग, ब्रांड रेलवायर के तहत रिटेल ब्रॉडबैंड, आईटी और आईसीटी परियोजनाएं, रेलवे सिग्नलिंग परियोजनाएं और कई अन्य सेवाएं शामिल हैं.

ये भी पढ़ें

GST Collection: अगस्त में जीएसटी कलेक्शन में 10 फीसदी का इजाफा, बढ़कर 1.74 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy Zomato और Uber वालों को भी मिलेगा PF-इंश्योरेंस, सरकार ने बनाया बोर्ड
Swiggy Zomato और Uber वालों को भी मिलेगा PF-इंश्योरेंस, सरकार ने बनाया बोर्ड
भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, लेकिन बेरोजगारी बढ़ी- वर्ल्ड बैंक
भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, लेकिन बेरोजगारी बढ़ी- वर्ल्ड बैंक
धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
'संसद चलने नहीं देते, मॉक पार्लियामेंट चला रहे', विपक्ष के कार्यक्रम से पहले अमित शाह का बड़ा हमला
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget