एक्सप्लोरर

Bank Interest Rate: अब ये सरकारी बैंक देगा सस्ता कर्ज लेकिन जमा पर भी घट जाएगा ब्याज

सरकारी क्षेत्र के बैंक पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने कर्ज लेने वालों को राहत देते हुए अलग अलग लोन पर ब्याज दरें घटाई हैं लेकिन डिपॉजिट करने वालों को चपत लग गई.

Bank Interest Rate: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में अगर आपका सेविंग अकाउंट है तो यह सिर्फ और सिर्फ आपके ही काम की खबर है. अब ग्राहकों को बैंक में जमा रकम पर घटा हुआ ब्याज मिलेगा. बैंक ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए 10 लाख रुपये से कम के सेविंग अकाउंट (Saving Accounts) पर ब्याज दर को घटाकर 2.80% प्रति वर्ष कर दिया है. वहीं होम लोन, कार लोन, एजुकेशन लोन और पर्सनल लोन लेने वालों के लिए भी अच्छी खबर है.

इस सरकारी बैंक ने 10 लाख रुपये से कम और 10 लाख रुपये से अधिक वाले सेविंग बैंक अकाउंट खातों पर दरों में 0.1 प्रतिशत यानि 10 बेसिस प्वाइंट (BPS) और 0.05 यानि 5 बेसिस प्वाइंट की कमी की है. ये नई दरें घरेलू और NRI दोनों सेविंग अकाउंट खातों पर लागू होगा. PNB ने उधार दर को 5 आधार अंकों से घटाकर 6.50 प्रतिशत करने की घोषणा की है.

PNB बीते हफ्ते अपनी बेंचमार्क लोन रेट में 5 बेसिस प्वाइंट की कटौती करके 6.50 प्रतिशत करने की घोषणा की. PNB ने एक रेगुलेटर फाइलिंग में कहा कि रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) को 8 नवंबर से 6.55 फीसदी से बदलकर 6.50 फीसदी कर दिया गया है. RLLR में कमी के साथ, होम, कार, एजुकेशन, पर्सनल लोन सहित सभी लोन सस्ते हो जाएंगे. बैंक ने पिछली बार 17 सितंबर को अपने RLLR को 6.80 फीसदी से घटाकर 6.55 फीसदी कर दिया था.

PNB ने एक बयान में कहा कि 8 नवंबर, 2021 से, PNB 6.65% पर कार लोन पर सबसे कम ब्याज दरों में से एक देगा और होम लोन रेट को और कम करेगा, जो अब 6.50% से शुरू होता है, जिससे इसकी बैंकिंग सर्विस पहले से कहीं ज्यादा आकर्षक हो जाती है.

साथ ही इलेक्ट्रिक/ग्रीन वाहनों को अपनाने की दिशा में सरकार की कोशिशों को बढ़ावा देने के लिए, PNB ने ई-वाहनों और CNG वाहनों पर ब्याज दर घटाकर 6.65% कर दी है, जबकि यह दूसरी कारों के लिए 6.75% से शुरू होती है.

बैंक ने पर्सनल लोन रेट को 5 बेसिस प्वाइंट से घटाकर 8.90% कर दिया है. इसके अतिरिक्त, 72 महीनों की रीपेमेंट पीरियड के साथ पर्सनल लोन की लिमिट को बढ़ाकर 20 लाख रुपए कर दिया गया है. RLLR को अक्टूबर 2019 में पेश किया गया था. यह एक फ्लोटिंग रेट-बेस्ड पर्सनल या रिटेल लोन है, जो एक्सटर्नल बेंचमार्क से जुड़ा है, जैसे कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के रेपो रेट.

 

ये भी पढ़ें

BoB को हुआ 2,088 करोड़ का मुनाफा, निवेशकों को एक साल में दिया 115 फीसदी का रिटर्न

Nykaa Listing: बंपर लिस्टिंग के बाद नायका का मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपए पहुंचा

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
गूगल पर 9800 करोड़ का जुर्माना लगते ही भड़के ट्रंप, EU के खिलाफ दी ट्रेड वॉर की चेतावनी
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
Gold- Silver Price Today: क्या सावन में सस्ता होगा सोना? जानें आज 25 जुलाई को कितना है सोने- चांदी का भाव
CJP Protest: 'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
'महंगा' पड़ रहा जंतर मंतर प्रदर्शन, वीकएंड पर ओला उबर रैपिडो का किराया बढ़ा! मेट्रो स्टेशन बंद होने से परेशानी
Bank Holiday Today: आज 25 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? घर से निकलने से पहले दूर करें कंफ्यूजन
Bank Holiday Today: आज 25 जुलाई को बैंक खुले हैं या बंद हैं? घर से निकलने से पहले दूर करें कंफ्यूजन

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget