एक्सप्लोरर

PSBs Crisis Plan: बैंकिंग संकट का असर, वित्त मंत्री की बैठक के बाद अब इस तैयारी में सरकारी बैंक

सरकार चाहती है कि सभी सरकारी बैंक अच्छे से तमाम जोखिमों का आकलन करें. सरकार ने इसके साथ-साथ बैंकों को अन्य अहम वित्तीय मानकों को भी दुरुस्त करने के लिए कहा है.

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन (FM Nirmala Sitharaman) के साथ हुई एक हालिया बैठक के बाद अब सरकारी बैंक (PSBs) जोखिमों से निपटने की योजना बना रहे हैं. सरकारी बैंक दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट को सरकार के साथ साझा करेंगे. बैंक अचानक आ सकने वाली किसी प्रतिकूल परिस्थिति को लेकर भी योजना तैयार करेंगे. खबरों में ऐसा दावा किया जा रहा है.

बैंक बताएंगे अपनी तैयारियां

ईटी की एक खबर के अनुसार, मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि सरकारी बैंक किसी भी जोखिम से निपटने की योजना तैयार कर रहे हैं और वे इस बारे में अगले दो सप्ताह के भीतर सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे. बैंक सरकार को यह भी बताएंगे कि गिरवी रखे गए शेयरों को लेकर क्या प्रावधान किए गए हैं. इसके अलावा वे इस तरह की गारंटी के इंटीग्रेटेड मार्केट डेटा को लेकर अपनी रणनीतियों की जानकारी भी सरकार को देंगे.

पिछले सप्ताह हुई ये बैठक

बैंक यह तैयारी ऐसे समय कर रहे हैं, जब दुनिया को 2008 के बाद पहली बार वैश्विक बैंकिंग संकट (Global Banking Crisis) का खतरा महसूस हो रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने इस संकट के बीच पिछले सप्ताह शनिवार को सभी सरकारी बैंकों के साथ एक अहम बैठक की थी. उन्होंने सभी सरकारी बैंकों की मौजूदा वित्तीय सेहत का जायजा लिया था और सरकारी बैंकों को बैंकिंग संकट से बचने के लिए जरूरी हिदायतें भी दीं.

बैंकों ने दिया था आश्वासन

वित्त मंत्री ने सभी सरकारी बैंकों से कहा था कि उन्हें किसी भी अनुमानित झटके से बचाव के उपाय करने चाहिए. बैठक के बाद वित्त मंत्रालय ने कहा था कि सभी प्रमुख वित्तीय मापदंड सरकारी बैंकों के स्थिर और लचीले होने का संकेत देते हैं. वहीं बैंकों ने भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन को आश्वस्त किया था कि भारतीय बैंकिंग प्रणाली मजबूत है और फिलहाल चिंता की कोई बात नहीं है.

यह चाहती है सरकार

सरकार चाहती है कि सभी सरकारी बैंक अच्छे से तमाम जोखिमों का आकलन करें. सरकार ने इसके साथ-साथ बैंकों को अन्य अहम वित्तीय मानकों को भी दुरुस्त करने के लिए कहा है. सरकार ने यह भी कहा था कि सरकारी बैंक तमाम उन बिंदुओं की पहचान करें, जो मुसीबत बढ़ाने वाले साबित हो सकते हैं. वित्त मंत्री के साथ बैठक में वित्त मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारियों और सभी सरकारी बैंकों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया था.

ये भी पढ़ें: अगले सप्ताह आरबीआई की अहम बैठक, जानें अब कितना महंगा होने वाला है ब्याज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
Sugar Price: चीनी 20 रुपए हुई महंगी, कीमत में रिकॉर्ड उछाल, जानें ताजा रेट
बदल जाएगी दिल्ली की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
MPD-2047: बदल जाएगी राजधानी की तस्वीर, मेट्रो से मकानों तक होंगे ये बड़े बदलाव
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
CM रेवंत रेड्डी पर भड़कीं मंत्री की बेटी, कहा- 'तुम्हारे भाई...'
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
6,6,6,6,6,6... पप्पू यादव के बेटे ने DPL में खेली एक और तूफानी पारी
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
Facial Cleansing: कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
कोरियन या हाइड्रा, कौन-सा फेशियल करेगा आपकी स्किन पर काम?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget