एक्सप्लोरर

Public Provident Fund: पीपीएफ में निवेश करते वक्त इन बातों का रखें ख्याल, मिलेगा ज्यादा ब्याज का फायदा

Public Provident Fund: पीपीएफ स्कीम में निवेश करते वक्त इन टिप्स को जरूर फॉलो करें. इससे आपको जमा राशि पर अधिकतम ब्याज दर का लाभ मिलेगा.

Public Provident Fund Scheme: सरकार समय-समय पर कई तरह की छोटी बचत योजनाएं लॉन्च करती रहती है. इनमें से एक बेहद पॉपुलर स्कीम का नाम है पब्लिक प्रोविडेंट स्कीम (PPF). इस स्कीम के तहत निवेश करने पर आपको 15 साल की अवधि में मोटा फंड प्राप्त हो सकता है. पीपीएफ में जमा राशि पर फिलहाल 7.1 फीसदी की दर से ब्याज का लाभ मिल रहा है. इस स्कीम की खास बात ये है कि आप इसमें निवेश करके 1 करोड़ रुपये तक इकट्ठा कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको कुछ खास टिप्स अपनाने होंगे. हम आपको उन खास तरकीब के बारे में बता रहे हैं जिसे फॉलो करके आप पीपीएफ खाते में जमा राशि पर अधिकतम ब्याज प्राप्त कर सकते हैं.

PPF खाते में निवेश की डेट है बेहद अहम

एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर कोई खाताधारक हर महीने की 5 तारीख तक पीपीएफ स्कीम में निवेश करता है तो उसे स्कीम के तहत अधिकतम ब्याज दर का लाभ मिलेगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि पीपीएफ खाते में ब्याज का कैलकुलेशन महीने के आधार पर होती है, लेकिन इसे खाते में साल के अंत क्रेडिट किया जाता है. पीपीएफ स्कीम में साल के अंत में आपको कितना ब्याज मिलेगा यह केवल इस बात पर निर्भर करेगा आपने हर महीने कितनी तारीख को पैसे निवेश किए हैं. सरकार 5 तारीख तक की जमा राशि पर ही उस महीने के ब्याज को कैलकुलेट करती है. ऐसे में अधिक ब्याज का फायदा उठाने के लिए 5 से पहले ही अपने पीपीएफ खाते में पैसे जमा कर दें.

एक बार निवेश पर मिलेगा ज्यादा फायदा

ध्यान रखें कि पीपीएफ खाते में आप सालाना के आधार पर 500 रुपये से लेकर 1.5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप 5 अप्रैल तक एक बार में 1.5 लाख रुपये निवेश कर देते हैं तो आपको इस राशि पर हर महीने ब्याज मिलता जाएगा और इससे ब्याज राशि बढ़ जाएगी. वहीं हर महीने छोटी राशि निवेश करने पर ब्याज राशि कम होगी.

पीपीएफ खाते से जुड़ी अहम बातें-

इस स्कीम के तहत आप किसी भी पोस्ट ऑफिस या बैंक में खाता खुलवा सकते हैं. इस स्कीम के तहत जमा राशि पर इनकम टैक्स की धारा 80सी के तहत 1.5 लाख रुपये की छूट मिलेगी. इस स्कीम के तहत एक बच्चे का भी माता-पिता की देखरेख में खाता खुलवाया जा सकता है. अगर आपको इमरजेंसी की स्थिति में पैसों की जरूरत पड़ जाए तो आप लोन भी प्राप्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

दिवालिया नियम में हो सकता है जरूरी बदलाव! IBBI ने दिया यह अहम सुझाव, जानें डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
अब छंटनी का शिकार हुआ Apple, काम से निकाले जाएंगे 200 इंजीनियर्स
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
घर बेचकर बचाया टैक्स? 3 साल का ये नियम तोड़ा तो आ सकता है नोटिस
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget