एक्सप्लोरर

रिलायंस में निवेश के बाद बोले गूगल सीईओ- करोड़ों लोगों तक इंटरनेट पहुंचाने के लिए डील, हमें गर्व है

गूगल रिलायंस के वेंचर जियो प्लेटफॉर्म्स में 4.5 बिलियन डॉलर यानी 33,737 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. मुकेश अंबानी ने आज इस निवेश की जानकारी कंपनी की सालाना बैठक में दी.

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने बताया कि गूगल रिलायंस के वेंचर जियो प्लेटफॉर्म्स में 4.5 बिलियन डॉलर यानी 33,737 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. मुकेश अंबानी ने आज इस निवेश की जानकारी कंपनी की सालाना बैठक में दी. कोरोना काल को देखते हुए 43वीं रिलायंस एनुअल जनरल मीटिंग वर्चुअल प्लेटफॉर्म्स के जरिए की गई.

जियो के साथ हुए करार पर गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि रिलायंस जियो के साथ पार्टनरशिप करके मुझे बेहद गर्व हो रहा है. पिचाई ने कहा, ''सभी के पास इंटरनेट की पहुंच होनी चाहिए. गूगल के इंडिया डिजिटाइजेशन फंड से 4.5 बिलियन डॉलर के अपने पहले निवेश के जरिए भारत में सैकड़ों करोड़ लोग जिनके पास स्मार्टफोन भी नहीं है उन तक पहुंच बनाने के लिए रिलायंस जियो के साथ पार्टरनरशिप पर गर्व है.''

इसके साथ ही रिलायंस की सालाना बैठक में भी पिचाई ने एक वीडियो संदेश दिया. इसमें उन्होंने कहा, ''भारत में अब लोगों को तकनीक के उन तक पहुंचने के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा. सस्ते स्मार्टफोन और किफायती डाटा ने इसे करोड़ों भारतीयों के लिए संभव बना दिया है.''

गूगल के साथ करार पर क्या बोले मुकेश अंबानी? गूगल के साथ करार को लेकर मुकेश अंबानी ने कहा कि गूगल और जियो का लक्ष्य भारत को 2G फ्री बनाना है. उन्होंने कहा, '' गूगल और जियो मिलकर एंड्रॉयड पर बेस्ड स्‍मार्टफोन ऑपरेटिंग सिसटम बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं. इसके पार्टनरशिप के तहत कंपनी एंट्री लेवल 4G/5G स्मार्टफोन के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम डेवलप करेगी. गूगल-जियो पार्टनरशिप का मकसद भारत को 2G-मुक्त बनाना है.''

प्रधानमंत्री के साथ चर्चा में गूगल सीईओ ने कही थी निवेश की बात सोमवार को गूगल ने ऐलान किया था कि वो अगले 5 से 7 सालों में भारत में डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में 10 बिलियन डॉलर यानी 70 हजार करोड़ के आस-पास निवेश करेगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गूगल फॉर इंडिया इवेंट में सुंदर पिचाई ने अगले 5-7 सालों में 75,000 करोड़ निवेश करने की बात कही थी.

वहीं सुंदर पिचाई के साथ चर्चा के बाद पीएम ने लिखा था, ''पीएम मोदी ने लिखा, 'सुंदर पिचाई से बातचीत के दौरान मैंने नई कार्य संस्कृति के बारे में बात की जो कोरोना के समय में उभर रही है. हमने उन चुनौतियों पर चर्चा की जो वैश्विक महामारी ने खेल जैसे क्षेत्रों में ला दी है. हमने डेटा सुरक्षा और साइबर सुरक्षा के महत्व के बारे में भी बात की.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
Uber के 20 लाख ड्राइवरों की मौज, कंपनी ने खोले कमाई के नए रास्ते
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget