एक्सप्लोरर

Property Mutation: कहीं आपने या किसी परिचित ने अवैध जमीन तो नहीं खरीद ली? ऐसे चेक करें जमीन का मालिकाना हक

Property Mutation: प्लॉट या मकान का दाखिल खारिज कराना बेहद जरूरी होता है. प्रॉपर्टी और जमीन खरीदते समय ये चीजें जरूर देखें. साथ ही प्रॉपर्टी के नाम पर घोखाधड़ी करने वालों से सावधान रहें.

Property Mutation: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में ऐसे गिरोह सक्रिय हैं जो बरसों से खाली पड़ी सरकारी या ग्राम समाज की जमीनों पर कब्जा करके प्लाटिंग कर रहे हैं. इनमें ऐसी कई कॉलोनियां हैं जो पूरी तरह से बस चुकी हैं. जाहिर तौर पर इनका दाखिल खारिज नहीं हो सकता है. आगे खबर में जानिए इससे क्या क्या मुश्किलें आ सकती हैं.

प्रापर्टी से जुड़े नियम कहते हैं किसी जमीन की सिर्फ अपने नाम से रजिस्ट्री करा लेने से ही उसका मालिकाना हक नहीं मिल जाता. इसके लिए दाखिल खारिज यानी म्यूटेशन कराना बेहद जरूरी होता है. जब तक जमीन या फिर उसके खरीदे गए हिस्से से जुड़े खसरा-खतौनी आपका नाम पर नहीं चढ़ जाता है तब तक आप उसके मालिक नहीं हैं.

ये होगा नुकसान

मतलब साफ है जिस व्यक्ति के नाम से दाखिल खारिज हुआ है उसका कानूनन मालिक वही व्यक्ति होगा. खाली पड़ी सरकारी या ग्राम समाज की जमीनों पर कब्जा करके प्लाटिंग कर बनाई गई कॉलोनियों का दाखिल खारिज नहीं हो सकता है. ऐसा न होने पर भविष्य में सरकार को किसी प्रोजेक्ट के तहत यदि उसका अधिग्रहण करना होता है तो आपको उस जमीन के एवज में कोई मुआवजा भी नहीं मिल पाएगा. वहीं प्राकृतिक आपदा में होने वाले नुकसान के बाद सरकारी राहत सिर्फ उन्हीं लोगों को मिलती है जिनकी प्रॉपर्टी का दाखिल खारिज हुआ रहता है. इसके अलावा ऐसी प्रॉपर्टी पर किसी बैंक से लोन भी नहीं लिया जा सकता.

ऐसे करें जांच पड़ताल

डिजिटल अभियान के तहत अब देशभर में प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज ऑनलाइन किए जा रहे हैं. कई राज्यों ने यह काम पूरा कर लिया. अगर उत्तर प्रदेश की किसी प्रॉपर्टी का ब्योरा देखना है तो इसके लिए http://upbhulekh.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं. यहां अपने जिले को चुनें. फिर तहसील और गांव पर क्लिक करें. जैसे ही आप भूमि का खाता संख्या दर्ज करेंगे उसमें शामिल लोगों के नाम सामने आ जाएंगे. इसके जरिए यह पता चल जाएगा कि इसमें कौन व्यक्ति कितनी भूमि का मालिक है. ऐसे में कोई भी जमीन खरीदते समय इस प्रक्रिया को जरूर फॉलो करें और फर्जीवाड़ा करने वालों से बचकर रहें.

ये भी पढ़ें

LIC Bachat Plus: बचत और लाइफ इंश्योरेंस दोनों देती है ये पॉलिसी, 90 दिन के बच्चे का भी हो जाएगा बीमा

Retirement Planning Fund: अगर 11,000 रुपये महीने जमा करेंगे तो रिटायरमेंट की नो टेंशन, ऐसे तैयार हो जाएगा 10 करोड़ का फंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
किस्तों में हेल्थ इंश्योरेंस का प्रीमियम भर रहे लोग, महंगाई पर नई रिपोर्ट ने चौंकाया
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
UPI MDR: क्या अब गूगल पे, फोन पे और Paytm जैसी पेमेंट Apps भी वसूलेंगी चार्ज?
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
सस्ता होम लोन चाहिए? इन 12 सरकारी बैंकों में 7% से शुरू हो रहीं ब्याज दरें
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 
फर्जी KYC लिंक ने उड़ाई कपल की नींद, अब SBI ग्राहक को देगा 1.35 लाख 

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget